Top 100 Haryana GK Question | हरियाणा सामान्य ज्ञान से पूछे जाने वाले सवाल – Apna Haryana

Telegram Channel Join Now

Top 100 Haryana GK Question : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हर वर्ष अनेक भर्ती परीक्षाएँ आयोजित करवायी जाती है। इन भर्ती परीक्षाओं में हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana General Knowledge) का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है। लगभग 15 से 20 सवाल Haryana GK से पूछे ही जाते है।

इस पोस्ट में हम Haryana GK से सम्बंधित पूछे जाने वाले Top 100 Haryana GK Questions ले कर आए हैं, जो परीक्षाओं में बार बार पूछे गए है। आशा करते है ये पोस्ट आपको पसंद आएगी।

Top 100 Haryana GK Question

Q1. चौधरी बंसीलाल ने हरियाणा में दूसरी भाषा किस भाषा को घोषित किया था?

Ans. तमिल 

Q2. राजा का मुकुट कहाँ से मिला है?

Ans. कुणाल (फ़तेहाबाद)

Q3. अलबरूनी की पुस्तक “हिंद का दर्पण” में _ का वर्णन है?

Ans. ब्रह्मसरोवर  

Q4. गुरुद्वारा मंजी साहिब, श्री मंजी साहिब और मंजी साहिब कहाँ है?

Ans. क्रमशः रोहतक, कैथल, अंबाला 

Q5. हरियाणा की पहली फ़िल्म कौन सी थी?

Ans. धरती (1968 में आयी थी)

Q6. हरियाणा की पहली सफलतम फ़िल्म कौनसी थी?

Ans. चंद्रावल (1984 में आयी थी)

Q7. पिंजौर में स्थित यादवेंद्र गार्डन का डिज़ाइन किसने तैयार किया था?

Ans. नवाब फिदई खान कोका 

Q8. हरियाणा के फ़रीदाबाद में लगने वाले सूरजकुण्ड मेले की शुरुआत किस वर्ष में की गई थी?

Ans. 1987 में 

Q9. सूरजकुण्ड मेले में पहला थीम स्टेट कब और किस राज्य को बनाया गया था?

Ans. वर्ष 1989 में राजस्थान राज्य को 

Q10. सोहना में एक गरम पानी का चश्मा है, यहाँ का पानी गरम किसकी अधिकता के कारण रहता है?

Ans. सल्फर व गंधक 

Q11. हरियाणा में देहाती मेला किस ज़िले में लगता है?

Ans. कैथल 

Q12. हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?

Ans. भगवत दयाल शर्मा 

Q13.हरियाणा के किस ज़िले का क्षेत्रफल सर्वाधिक है?

Ans. सिरसा 

Q14. हरियाणा के किस ज़िले का क्षेत्रफल सबसे कम है?

Ans. फ़रीदाबाद 

Q15. हरियाणा में सबसे अधिक जनसंख्या किस ज़िले की है?

Ans. फ़रीदाबाद 

Q16. पुराने समय में हरियाणा को किन नाम से जाना जाता था?

Ans. ब्रह्मावर्त, ब्रह्मऋषि प्रदेश, ब्रह्मा की उत्तर वेदिका 

Q17. महाभारत कल में हरियाणा को क्या कहा गया है?

Ans. बहुधन्याक 

Q18. यात्रियों का राजकुमार किसे कहा जाता था?

Ans. ह्वेनसांग 

Q19. महाराजा हर्षवर्धन के दरबारी कवि कौन थे?

Ans. बाणभट्ट 

Q20. बाणभट्ट द्वारा रचित प्रसिद्ध पुस्तक का क्या नाम है?

Ans. हर्षचरित

Q21. राजा हर्षवर्धन द्वारा रचित प्रसिद्ध पुस्तक के नाम बताएँ?

Ans. रत्नावली, नागानंद, प्रियदर्शिका 

Q22. अग्रोहा से संगीत के सात सवार _ शताब्दी में मिले थे?

Ans. 9 वीं शताब्दी 

Q23. महमूद गजनवी ने थानेसर पर आक्रमण कब किया?

Ans. 1014 ई.

Q24. दिल्ली की गद्दी पर बैठने वली अंतिम मुस्लिम शासिका कौन थी?

Ans. रजिया सुल्तान 

Q25. “Blood and Iron Policy” बलबन ने ____ को हराने के लिए बनायी थी?

Ans. मेवातियों को 

Q26. फिरोजशाह तुगलक ने फ़तेहाबाद ज़िले को कब बसाया?

Ans. 1351 ई. में 

Q27. लाट की मस्जिद और चालीस हाफिस का मकबरा किस जिले में है?

Ans. हिसार 

Q28. “गोहना का विद्रोह” किस शासक के शासनकाल में हुआ था?

Ans. फिरोजशाह तुगलक 

Q29. खिज्र खां का मकबरा___ में है?

Ans. सोनीपत 

Q30. पानीपत का प्रथम युद्ध जितने के बाद बाबर ने ____ की निर्माण करवाया था?

Ans. काबुली बाग 

Q31. सूरदास के गुरु का क्या नाम था?

Ans. आचार्य बल्भाचार्य, हरिदास 

Q32. करनाल का युद्ध कब हुआ?

Ans. 1739 ई. में 

Q33. देवी तालाब का शिव मंदिर किस जिले में है?

Ans. पानीपत 

Q34. अंग्रेजों का हरियाणा पर पूरी तरह अधिकार किस वर्ष तक हो गया था?

Ans. 1809-10 ई. तक

Q35. हरियाणा में शहीदी दिवस कब और किसकी याद में मनाया जाता है?

Ans. 23 सितम्बर को राव तुलराम की याद में 

Q36. कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में हरियाणा की तरफ से किन्होने भाग लिया था?

Ans. राय बहादुर लाला मुरलीधर 

Q37. हरियाणा में कांग्रेस की शाखा किस वर्ष और किस जिले में आई?

Ans. 1886 ई. में अंबाला में 

Q38. “गऊ कर्ण का तालाब” किस जिले में है?

Ans. रोहतक 

Q39. जमींदारा लीग की स्थापना किस वर्ष की गयी और किसने की?

Ans. 1924 ई. में सर छोटूराम ने

Q40. हरियाणा व पंजाब की सीमा किस समिति द्वारा तय की गई थी?

Ans. जे.सी.शाह समिति

Q41. ख्याल गायक कल्लन खां के गुरु का क्या नाम था?

Ans. होददू खां 

Q42. हरियाणा का एकमात्र ऐसा ज़िला कौनसा है जिसके आगे टुकड़े नहीं हुए?

Ans. जींद 

Q43. ख्वाजा आल्ताफ़ हुसैन हाली का सम्बंध हरियाणा के किस ज़िले से था?

Ans. पानीपत 

Q44. हरियाणा में पंचायती राज कब आया?

Ans. 22 अप्रैल 1994 को 

Q45. हरियाणा की राजनीति का चाणक्य किसे कहा जाता है?

Ans. चौधरी भजन लाल

Q46. चंडीगढ़ में स्थित रॉक गार्डन का डिज़ाइन किसने तैयार किया था?

Ans. नेकचंद 

Q47. अंबाला कैंट कब बना?

Ans. 1843 ई. में 

Q48. महाभारत का युद्ध __ में हुआ था?

Ans. 900 ई. पू.

Q49. बावड़ियों का शहर हरियाणा में किस नगर को कहा जाता है?

Ans. नारनौल 

Q50. चौबीसी चबूतरा कहाँ है?

Ans. महम (रोहतक)

Q51. हरियाणा में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लगा है?

Ans. तीन बार (1967, 1977, 1991)

Q52. अंबाला मंडल में कितने ज़िले आते है?

Ans. अंबाला मंडल में 4 जिले – अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला आते है।

Q53. हरियाणा में तहसील कितनी है?

Ans. हरियाणा में 93 तहसील है।

Q54. हरियाणा राज्य की सीमा कुल कितने राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से लगती है?

Ans. हरियाणा राज्य अपनी सीमा कुल 7 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के साथ साँझा करता है। 

Q55. हरियाणा राज्य कौन से संविधान संसोधन के तहत बना था?

Ans. हरियाणा राज्य 18 वें संविधान संसोधन के तहत भारत का 17 वां राज्य बना था। 

Q56. मेवात ज़िला जिसे वर्तमान में नूहँ के नाम से जाना जाता है, जब ज़िला बना तो किस ज़िले से अलग होकर बना था?

Ans. मेवात ज़िला “गुरुग्राम” ज़िले से अलग होकर बना था। 

Q57. महाभारत का युद्ध कितने दिन तक चला था?

Ans. महाभारत का युद्ध 18 दिन तक चला था। 

Q58. पाकिस्तानी प्रथम प्रधानमंत्री “लियाकत अली खान” का सम्बंध हरियाणा के किस ज़िले से था?

Ans. लियाकत अली खान का सम्बंध हरियाणा के करनाल ज़िले से था। 

Q59. हरियाणा उर्दू अकादमी की स्थापना किस वर्ष में की गयी थी?

Ans. हरियाणा उर्दू अकादमी की स्थापना वर्ष 1985 में की गयी थी। 

Q60. हरियाणा में सबसे अधिक विधानसभा सीटें किस जिले में है?

Ans. सबसे अधिक विधानसभा सीटें हिसार ज़िले में 7 है। 

Q61. हरियाणा के प्रथम राज्यपाल कौन थे?

Ans. धर्मवीर        

Q62. विभाजन के समय हरियाणा में कितने ज़िले थे?

Ans. विभाजन में समय हरियाणा में 7 जिले थे. ये – रोहतक, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुड़गाँव, करनाल, अंबाला थे।

Q63. भाखड़ा नांगल डेम के जन्मदाता कौन कहे जाते है?

Ans. सर छोटूराम 

Q64. हरियाणा सूचना लोकसंपर्क की पत्रिका का क्या नाम है?

Ans. हरियाणा संवाद 

Q65. हरियाणा के किस गांव में सबसे अधिक मंदिर है?

Ans. बेरी 

Q66. स्वाँग के जन्मदाता कौन माने जाते है?

Ans. किश्नलाल भट्ट 

Q67. हरियाणा में सतनामी विद्रोह किस के शासनकाल में हुआ था?

Ans. औरंगजेब 

Q68. हरियाणा की पहली क्षेत्रीय पार्टी कौनसी थी जिसने 5 महीने के अंदर ही अपना मुख्यमंत्री दिया?

Ans. विशाल हरियाणा पार्टी 

Q69. हरियाणा का चेरापूंजी किस स्थान को कहा जाता है?

Ans. छछरौली 

Q70. स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने का फ़ैसला किस वर्ष लिया गया?

Ans. 1981 में 

Q71. हरियाणा में ग्रेविटी बाँध के नाम से किस बाँध को जाना जाता है?

Ans. अनंगपुर बाँध 

Q72. सर्वाधिक बार हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कौन बने है?

Ans. हरमेंद्र सिंह चड्डा 

Q73. हरियाणा में पक्की सड़कों का सर्वाधिक घनत्व किस ज़िले में है?

Ans. अंबाला 

Q74. हरियाणा शब्द का प्राचीनतम संदर्भ__में पाया जाता है?

Ans. चाहमान 

Q75. हरियाणा के गठन के समय हरियाणा में कितनी विधानसभा सीटें थी?

Ans. 54

Q76. हरियाणा में कौनसा तीर्थ अर्द्धचंद्राकर है?

Ans. कपाल मोचन 

Q77. दूल्हे के घर औरतों द्वारा किया जाने वाला नृत्य कौनसा है?

Ans. खोरिया नृत्य 

Q78. प्रथम विश्व युद्ध में सैनिकों की सबसे अधिक भर्ती हरियाणा के किस ज़िले से हुई थी?

Ans. रोहतक 

Q79. सर छोटूराम ने वकालत की पढ़ाई किस विश्वविद्यालय से की थी?

Ans. आगरा विश्वविद्यालय 

Q80. हरियाणा के प्रथम राजकवि कौन थे?

Ans. उदयभानु हंस 

Q81. वर्ष 1919 में सर्वप्रथम हरियाणा में रोलेट ऐक्ट का विरोध कहाँ हुआ था?

Ans. अंबाला 

Q82. प्रथम आर्य समाज इकाई की स्थापना हरियाणा के किस जिले में हुई थी?

Ans. रेवाड़ी 

Q83. कैक्टस गार्डन कहाँ पर है?

Ans. पंचकूला 

Q84. हरियाणा के प्रथम हिंदी सम्पादक व पत्रकार कौन थे?

Ans. जियालाल जैन 

Q85. गुरुद्वारा नीम साहिब कहाँ स्थित है?

Ans. कैथल 

Q86. महेंद्रगढ़ जिले में कौनसा गणराज्य विस्तृत था?

Ans. अर्जुनायन 

Q87. क्रांति के समय किस रियासत के राजा ने अंग्रेजों की मदद की थी?

Ans. जींद 

Q88. सतनामी सम्प्रदाय के प्रवर्तक कौन थे?

Ans. संत गरीबदास 

Q89. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की मुख्य पत्रिका का नाम बताएँ?

Ans. हरियाणा खेती 

Q90. हरियाणा सरस्वती हेरिटिज बोर्ड के चेयरमेन कौन होते है?

Ans. हरियाणा के मुख्यमंत्री 

Q91. इब्राहिम खान का मकबरा कहाँ है?

Ans. नारनौल 

Q92. जार्ज थोमस ने अपनी राजधानी किसे बनाया था?

Ans. हांसी को 

Q93. यमुना नदी हरियाणा की किस सीमा के साथ बहती है?

Ans. पूर्वी 

Q94. पंचवटी मंदिर ___ में है?

Ans. पलवल 

Q95. किस योजना को इंदिरा गांधी नहर भी कहा जाता है?

Ans. लोहारू उत्थान योजना 

Q96. राजघाट गुरुद्वारा किस जिले में स्थित है?

Ans. कुरुक्षेत्र 

Q97. हरियाणा की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष कौन थी?

Ans. शन्नो देवी 

Q98. हरियाणा का शेक्सपियर तथा सूर्यकवि के नाम से किन्हे पुकारा जाता है?

Ans. पंडित लखमीचंद 

Q99. लवणता और क्षरियता से ग्रस्त मृदा को स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है?

Ans. रेह तथा कल्लर 

Q100. राजा हर्षवर्धन का राज्याभिषेक किस वर्ष हुआ था?

Ans. 606 ई.

यह भी पढ़ें :

HSSC Previous year

हरियाणा विकिपीडिया

Conclusion : आपको यह Top 100 Haryana GK Question की सीरीज कैसी लगी हमें कॉमेंट बॉक्स में जरुर बताएँ।

Leave a Comment