Tokyo Paralympics 2021 : टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

Telegram Channel Join Now

टोक्यो ओलम्पिक 2021 की समाप्ति के पश्चात अब Tokyo Paralympics 2021 का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में किया जाना है। टोक्यो पैरालंपिक का शुभारंभ 24 अगस्त 2021 से होने जा रहा है। यह “खेलों का महाकुम्भ” कुल 13 दिन चलेगा जिसका समापन 5 सितम्बर 2021 को होगा।

Tokyo Paralympics 2021 : टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

इस पोस्ट में हम “Tokyo Paralympics 2021 : टोक्यो पैरालंपिक में भारत” से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे जो परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी। साथ ही हम जानेंगे – भारत की तरफ से इस बार के पैरालंपिक में कितने खिलाड़ी जाने वाले है? भारत के खिलाड़ी कौनसी खेल स्पर्धाओं में भाग लेंगे? पिछले पैरालंपिक में भारत का कैसा प्रदर्शन रहा?

सबसे पहले बात करते हैं, भारत का पैरालंपिक में क्या इतिहास रहा है? पैरालंपिक में भारत ने हिस्सा लेना कब से चालू किया? पैरालंपिक में भारत अब तक कितने मेडल जीत चुका है?

पैरालंपिक में भारत का इतिहास 

भारत ने सबसे पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा 1968 में लिया था। इसके बाद भारत ने लगातार हर पैरालंपिक में भाग नहीं लिया, परंतु वर्ष 1984 के बाद से भारत ने हर पैरा ओलंपिक में हिस्सा लिया है।

भारत अब तक पैरालंपिक में कुल 12 मेडल जीत चुका है। जिसमे –

  • गोल्ड – 4 
  • सिल्वर – 4
  • ब्रॉन्ज – 4 

वर्ष 2016 में हुए रियो पैरालंपिक में भारत के 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड माडल, 1 सिल्वर मेडल और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Tokyo Paralympics 2021 : आम जानकारी

इस बार का Tokyo Paralympics 2021, पैरालंपिक गेम्स का 16 वाँ संस्करण है। पहले इन खेलों का आयोजन 25 अगस्त 2020 से लेकर 6 सितम्बर 2020 तक किया जाना था, किंतु कोरोना के चलते इन्हें 2021 में शिफ़्ट कर दिया गया।  

इस बार के टोक्यो पैरालंपिक में दो नए खेलों क्रमशः बैडमिंटन और ताईक्वांडो को शामिल किया गया है.

  • टोक्यो पैरालंपिक का आयोजन – 24 अगस्त, 2021 से 5 सितम्बर 2021
  • टोक्यो पैरालंपिक मोटो – यूनाइटेड बाई एमोशन (United by emotion)
  • टोक्यो पैरालंपिक शुभंकर – सोमाईटी 
  • देश हिस्सा लेंगे – 136 देश 
  • खेल और इवेंट होंगे – 22 खेलों के 540 इवेंट 
  • खिलाड़ी हिस्सा लेंगे – सभी देशों के लगभग 4400 खिलाड़ी

Tokyo Paralympics 2021 में हिस्सा लेने वाले भारत के खिलाड़ी और खेल सूची  

टोक्यो पैरालंपिक 2021 में भारत ने अपने 54 खिलाड़ियों का दल भेजा है। ये खिलाड़ी कुल 9 खेलों में हिस्सा लेंगे, जिसमें से सबसे ज्यादा खिलाड़ी (24) एथलेटिक्स में भाग लेंगे। 

भारत के हिस्सा लेने वाले 54 पैरा एथलीट में 40 पुरुष और 14 महिला शामिल हैं। यह भारत की तरफ से पैरालंपिक में जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा दल है। 

  • तीरंदाजी : 5
  • एथलेटिक्स : 24
  • बैडमिंटन : 7
  • पैरा केनोइंग : 1
  • पावर लिफ्टिंग : 2
  • शूटिंग : 10
  • स्विमिंग : 2
  • टेबल टेनिस : 2
  • ताईक्वांडो : 1

भारत की तरफ से 19 वर्ष की बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली टोक्यो पैरालंपिक 2021 में भाग लेने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी हैं।

हरमिंदर सिंह और विवेक चिकारा टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले तीरंदाज बने हैं।

प्राची यादव भारत की पहली पैरा केनोइस्ट हैं जो टोक्यो पैरालंपिक 2021 में भाग लेंगी। 

हरियाणा केजेवलिन थ्रो के खिलाड़ी टेकचंद “टोक्यो पैरालंपिक 2021 ओपनिंग सेरेमनी” में भारतीय दल के ध्वज वाहक बने हैं। 

Tokyo Paralympics 2021 से सम्बंधित पेपर में पूछे जाने वाले सवाल

Q1. पैरालंपिक 2021 का आयोजन कहाँ करवाया जाएगा?

Ans. टोक्यो (जापान)

Q2. Tokyo Paralympics 2021 में भारत के कितने खिलाड़ी हिस्सा लेंगे?

Ans. 54 खिलाड़ी, 9 खेलों में भाग लेंगे। 

Q3. Tokyo Paralympics 2021 गेम्स का आयोजन कब से कब तक करवाया गया?

Ans. 24 अगस्त, 2021 से 5 सितम्बर, 2021 तक। ये खेल कुल 13 दिन तक चलेंगे। 

Q4. टोक्यो पैरालंपिक 2021 में किन नए खेलों को शामिल किया गया है?

Ans. बैडमिंटन और ताईक्वांडो 

Q5. भारत अब तक पैरालंपिक (2021 से पहले) में कितने मेडल जीत चुका है?

Ans. 12 ( गोल्ड-4, सिल्वर-4, ब्रोंज-4)

Q6. टोक्यो पैरालंपिक 2021, पैरालंपिक गेम्स का कौनसा संस्करण है?

Ans. 16 वां

Q7. टोक्यो पैरालंपिक 2021 में भारत की तरफ से भाग लेने वाली सबसे युवा खिलाड़ी कौन बनी हैं?

Ans. पलक कोहली (बैडमिंटन खिलाड़ी)

Q8. टोक्यो पैरालंपिक 2021 ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल के ध्वज वाहक कौन बने?

Ans. टेकचंद 

Q9. टोक्यो पैरालंपिक 2021 में कितने खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया?

Ans. लगभग 4400 खिलाड़ी

Q10. टोक्यो पैरालंपिक 2021 में कितने खेलों का आयोजन करवाया जाएगा?

Ans. 22 खेलों का

Leave a Comment