Tokyo Paralympics 2021 India medal list | टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत की पदक सूची – Apna Haryana

Telegram Channel Join Now

Tokyo Paralympics 2021 India medal list : भारत 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक तक चलने वाले टोक्यो ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक्स में भाग लेगा।भारतीय एथलीट 1984 के बाद से ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक्स के हर संस्करण में दिखाई दिए हैं, हालांकि उन्होंने 1968 के ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक्स में अपनी आधिकारिक शुरुआत की थी।

इस पोस्ट में Tokyo Paralympics 2021 India medal list के बारे में विस्तार से जानेंगे।Tokyo Paralympics 2021 India medal list की इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी सवाल के लिए आप नीचे कॉमेंट बॉक्स में अपना सवाल छोड़ें। 

Tokyo Paralympics 2021 India medal list

  • निशानेबाज अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया क्योंकि वह इस टोक्यो पैरालिंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। वह पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं।  
  • भारतीय चक्का फेंक खिलाड़ी, विनोद कुमार ने प्रतियोगिता पैनल द्वारा विकलांगता वर्गीकरण मूल्यांकन में अपात्र पाए जाने के बाद अपना F52 श्रेणी का कांस्य पदक खो दिया। 
  • टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना पटेल ने टेबल टेनिस में भारत का पहला पैरालंपिक पदक जीता। आर्चर हरविंदर सिंह पैरालिंपिक में तीरंदाजी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। 

पैरालिंपिक्स खेलों में भारत के बारे में विस्तार से जानने के लिए ये भी पढ़े – पैरालिंपिक में भारत

टोक्यो ओलम्पिक में भारत द्वारा जीते गए मेडल – टोक्यो ओलम्पिक 2020

Tokyo Paralympics 2021 

Tokyo Paralympics 2021 India medal list के बारे में जानने से पहले, एक नजर इस पैरालिंपिक्स से सम्बंधित जानकारी पर डालते हैं। 

  • टोक्यो पैरालिंपिक, पैरालंपिक खेलों का संस्करण था – 16 वां 
  • टोक्यो पैरालिंपिक का आयोजन किया गया – 24 अगस्त, 2021 से 5 सितम्बर 2021
  • टोक्यो पैरालिंपिक का मोटो था – यूनाइटेड बाई एमोशन (United by emotion)
  • टोक्यो पैरालिंपिक का शुभंकर था – सोमाईटी 
  • टोक्यो पैरालिंपिक ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल के ध्वजवाहक बने – टेक चंद 
  • टोक्योपैरालिंपिक्स क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय दल की ध्वजवाहक बनी – अवनि लेखरा
  • पैरालिंपिक्स में नए शामिल किया गए खेल – बैडमिंटन और ताईक्वांडो 
Tokyo Paralympics 2021 India medal list | टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत की पदक सूची - Apna Haryana
Tokyo Paralympics 2021 India Medal List

Tokyo Paralympics 2021 में भारत की पदक सूची

Tokyo Paralympics 2021 India medal list : टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत ने 54 पैरा एथलीट का दल भेजा था जिसमें 40 पुरुष और 14 महिला शामिल थे। इन 54 पैरा एथलीट कुल 9 खेलों में हिस्सा लिया, जिसमें से सबसे ज्यादा खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में (24 खिलाड़ियों ने) भाग लिया। 

टोक्यो पैरालिंपिक्स में सबसे अधिक पदक चीन ने 207 जीते। दूसरे पायदान पर ब्रिटेन 124 पदक के साथ रहा।

टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत कुल 19 पदक जीत कर ओवरऑल 24 वें पायदान पर रहा। कुल 19 पदक में से जीते गए पदक इस प्रकार से हैं –

  • Gold Medal (स्वर्ण पदक) – 5
  • Silver Medal (रजत पदक) – 8
  • Bronze Medal (कांस्य पदक) – 6

Gold medal winner (स्वर्ण पदक विजेता)

1. Avni Lekhara (अवनि लेखरा) – 

  • अवनि लेखरा निशानेबाजी (Shooting) की खिलाड़ी है। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स में 10 मीटर एयर राइफ़ल में स्वर्ण पदक जीता है। 
  • अवनि लेखरा का जन्म 8 नवम्बर, 2001 को जयपुर (राजस्थान) में हुआ था। 

2. Sumit Antil (सुमित अंतिल) –

  • सुमित अंतिल भाला फेंक (Jevelin Throw) के खिलाड़ी हैं। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स में पुरुष वर्ग (एफ 64 वर्ग) में स्वर्ण पदक जीता है। 
  • सुमित अंतिल ने 68.55 मीटर दूर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता और उनका ये थ्रो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है। 
  • सुमित अंतिल का जन्म 7 जून, 1998 को सोनीपत (हरियाणा) में हुआ था। 

3. Manish Narwal (मनीष नरवाल) –

  • मनीष नरवाल निशानेबाजी (Shooting) के खिलाड़ी हैं। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स में मिक्सड पी4 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में स्वर्ण पदक जीता। 
  • मनीष नरवाल का जन्म 17 अक्तूबर, 2001 को हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले में हुआ था।  

4. Pramod Bhagat (प्रमोद भगत) –

  • प्रमोद भगत बैडमिंटन के खिलाड़ी हैं। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स में पुरुष एकल SL3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। 
  • प्रमोद भगत का जन्म 4 जून, 1988 को वैशाली (बिहार) में हुआ था। ये वर्तमान में भुवनेश्वर (उड़ीसा) में रहते हैं।  
  • प्रमोद भगत वर्तमान में पैरा-बैडमिंटन पुरुष एकल SL3 में विश्व नंबर एक स्थान पर है। 

5. Krishna Nagar (कृष्णा नागर) –

  • कृष्णा नागर बैडमिंटन के खिलाड़ी हैं। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स में पुरुष एकल SH6 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। 
  • कृष्णा नागर का जन्म 12 जनवरी,1999 को राजस्थान राज्य में हुआ था। 
  • उन्हें पैरा-बैडमिंटन पुरुष एकल SS6 में विश्व नंबर 2 का स्थान दिया गया था।

Silver medal winner (रजत पदक विजेता)

1. Bhavina Patel (भाविना पटेल) –

  • भाविना पटेल टेबल टेनिस (Table Tennis) की खिलाड़ी है। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स में टेबल टेनिस में रजत पदक जीता है। 
  • भाविना पटेल का जन्म 6 नवम्बर 1986 को मेहसाना (गुजरात) में हुआ था। 
  • भाविना पटेल का पूरा नाम भाविना हसमुखभाई पटेल है। 

2. Nishad Kumar (निशाद कुमार) –

  • निशाद कुमार ऊँची कूद (High Jump) के खिलाड़ी हैं। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 में रजत पदक जीता है। 
  • निशाद कुमार का जन्म 3 अक्तूबर, 1999 को हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के छोटे से गांव बदाऊं में हुआ था। 

3. Yogesh Kathunia (योगेश कथुनिया) –

  • योगेश कथुनिया डिस्कस थ्रो (Discus Throw) के खिलाड़ी हैं। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स पुरुषों के डिस्कस थ्रो (एफ 56) में 44.38 मीटर दूर थ्रो करके रजत पदक जीता। 
  • योगेश कथुनिया का जन्म 3 मार्च, 1997 को दिल्ली में हुआ था। 

4. Devendra Jhajharia (देवेंद्र झाझरिया) –

  • देवेंद्र झाझरिया भाला फेंक (Jevelin Throw) के खिलाड़ी हैं। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स में पुरुष वर्ग (एफ 64 वर्ग) में रजत पदक जीता है।
  • देवेंद्र झाझरिया का जन्म 10 जून, 1981 को चुरु (राजस्थान) में हुआ था।

5. Mariyappan Thangavelu (मरियाप्पन थाँगवेलू) –

  • मरियाप्पन थाँगवेलू ऊँची कूद (High Jump) के खिलाड़ी हैं। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स पुरुषों की ऊंची कूद टी-63 में रजत पदक जीता है। 
  • मरियाप्पन थाँगवेलू का जन्म 28 जून, 1995 को सलेम (तमिलनाडु) में हुआ था। 

6. Parveen Kumar (प्रवीन कुमार) –

  • प्रवीन कुमार ऊँची कूद (High Jump) के खिलाड़ी हैं। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स पुरुषों की ऊंची कूद टी-64 में रजत पदक जीता है।
  • प्रवीन कुमार का जन्म 15 मई, 2003 को नॉएडा (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। 
  • प्रवीन कुमार इन टोक्यो पैरा ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। 

7. Singhraj Adhana (सिंहराज अधाना) –

  • सिंहराज अधाना निशानेबाजी (Shooting) के खिलाड़ी हैं। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स में मिक्सड पी4 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में सिल्वर पदक जीता।  
  • सिंहराज अधाना का जन्म 26 जनवरी, 1982 को को फरीदाबाद (हरियाणा) में हुआ था। 

8. Suhas Lalinakere Yathiraj (सुहास लालिनाकेरे यथिराज) –

  • सुहास बैडमिंटन के खिलाड़ी हैं। इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स में पुरुष एकल SL4 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। सुहास पदक जीतेने वाले पहले IAS बने हैं।
  • सुहास का जन्म 2 जुलाई, 1983 को कर्नाटक राज्य में हुआ था। ये वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में रहते हैं। 
  • सुहास वर्तमान में पुरुष एकल में विश्व नंबर 2 स्थान पर है। 
  • सुहास उत्तर प्रदेश कैडर के 2007 बैच के आईएएस अधिकारी भी हैं, वे गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

Bronze medal winner (कांस्य पदक विजेता)

1. Sundar singh Gurjar (सुंदर सिंह गुर्जर) –

  • सुंदर सिंह गुर्जर भाला फेंक (Jevelin Throw) के खिलाड़ी हैं। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स में पुरुष वर्ग (एफ 64 वर्ग) में कांस्य पदक जीता है। 
  • सुंदर सिंह गुर्जर का जन्म 1 जनवरी, 1996 को करौली (राजस्थान) में हुआ था। 

2. Singhraj Adhana (सिंहराज अधाना) –

  • सिंहराज अधाना निशानेबाजी (Shooting) के खिलाड़ी हैं। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स में पी1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में कांस्य पदक जीता।  
  • सिंहराज अधाना का जन्म 26 जनवरी, 1982 को को फरीदाबाद (हरियाणा) में हुआ था। 

3. Sharad kumar (शरद कुमार) –

  • शरद कुमार ऊँची कूद (High Jump) के खिलाड़ी हैं। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स पुरुषों की ऊंची कूद टी-63 में कांस्य पदक जीता है। 
  • शरद कुमार का जन्म 1 मार्च, 1992 को पटना (बिहार) में हुआ था।

4. Avni Lekhara (अवनि लेखरा) – 

  • अवनि लेखरा निशानेबाजी (Shooting) की खिलाड़ी है। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स में 50 मीटर एयर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीता है। 
  • अवनि लेखरा ने इस पैरालिंपिक्स में स्वर्ण पदक भी जीता है। 
  • अवनि लेखरा का जन्म 8 नवम्बर, 2001 को जयपुर (राजस्थान) में हुआ था। 

5. Harvinder Singh (हरविंदर सिंह) –

  • हरविंदर सिंह तीरंदाजी (Archery) के खिलाड़ी हैं। 
  • इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स में पुरुषों के सिंगल तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। 
  • हरविंदर सिंह का सम्बंध हरियाणा राज्य से है। 

6. Manoj Sarkar (मनोज सरकार) –

  • मनोज बैडमिंटन के खिलाड़ी हैं। इन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक्स में पुरुष एकल SL3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। 
  • मनोज का जन्म 12 जनवरी, 1990 को रूद्रपुर (उत्तराखंड) में हुआ था। 

Tokyo Paralympics 2021 India medal list FAQ  

Q. टोक्यो पैरालिंपिक्स 2021 में भारत ने कितने मेडल जीते? 

Ans. 19

Q. टोक्यो पैरालिंपिक्स 2021 में भारत ने कितने गोल्ड मेडल जीते?

Ans. 5

Q. टोक्यो पैरालिंपिक्स 2021 में भारत ने कितने सिल्वर मेडल जीते?

Ans. 8

Q. टोक्यो पैरालिंपिक्स 2021 में भारत ने कितने ब्रोंज मेडल जीते?

Ans. 6

Q. टोक्यो पैरालिंपिक्स opening ceremony में भारतीय दल के ध्वजवाहक कौन बने?

Ans. टेक चंद

Q. टोक्यो पैरालिंपिक्स closing ceremony में भारतीय दल के ध्वजवाहक कौन बने?

Ans. अवनि लेखरा 

Q. टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत कौनसे पायदान पर रहा है?

Ans. 24 वें 

Official website : https://olympics.com/en/

Conclusion – भारत ने 52 साल में 11 पैरा ओलम्पिक में कुल 12 मेडल जीते थे और इस बार एक ही टोक्यो पैरा ओलम्पिक में 19 पदक जीत कर इतिहास रच दिया।इस पोस्ट में हमने Tokyo Paralympics 2021 India medal list की सभी जानकारी को कवर करने का प्रयास किया है। फिर भी अगर को ग़लती हो गई हो या कोई भी जानकारी हमसे छूट गयी हो तो आप हमें कॉमेंट बॉक्स में बताएँ, हम तुरंत उसको ठीक कर देंगे। 

Leave a Comment