SSC CPO 10 Nov 2022 All Shift Questions : एसएससी सीपीओ की 10 नवंबर 2022 परीक्षा में पूछे गए सवाल

Telegram Channel Join Now

SSC CPO 10 Nov 2022 All Shift Questions : स्टाफ सेलक्शन कमीशन (एसएससी) द्वारा सीपीओ की परीक्षा का आजोजन 9 नवंबर से 11 नवंबर 2022 के बीच करवाया जा रहा है। इस पोस्ट हमने सीपीओ की 10 नवंबर 2022 की परीक्षा में पूछी गए सवालों को कवर किया है जो कि हर अभियार्थी के लिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होंगे।

अध्ययन सामग्री व नई निकलने वाली भर्ती की अप्डेट पाने के लिए हमारे Telegram Channel को अभी सब्स्क्राइब करें और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें“

SSC CPO 10 Nov 2022 All Shift Questions : एसएससी सीपीओ की 10 नवंबर 2022 परीक्षा में पूछे गए सवाल
SSC CPO 10 Nov 2022 All Shift Questions

SSC CPO 10 Nov 2022 All Shift Questions Answers

प्रश्न. मनोज सरकार पैरालंपिक में कौन सा पदक जीता?

उत्तर टोक्यो पैरालंपिक में भारत के मनोज सरकार ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता।

प्रश्न हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी कौन करेगा?

उत्तर भारत

प्रश्न 1919 में खिलाफत आंदोलन कहां पर हुआ था?

उत्तर वर्ष 1919 में खिलाफत आंदोलन लखनऊ से शुरू हुआ था।

प्रश्न वर्नाकुलर प्रेस एक्ट को किसने निरस्त किया था?

उत्तर लॉर्ड रिपन 1882 में

प्रश्न निम्न में से कौन मेघालय की पहाड़ियां नहीं है?

उत्तर नीलगिरी

प्रश्न प्लासी का युद्ध कब हुआ था?

उत्तर प्लासी का पहला युद्ध 23 जून 1757 को नदिया जिले में भागीरथी नदी के किनारे प्लासी नामक स्थान में हुआ था।

प्रश्न सत्रीया नृत्य शैली की शुरुआत किसने की थी?

उत्तर महान संत श्रीमनता शंकरदेव

प्रश्न स्कर्वी रोग किसकी कमी से होता है?

उत्तर स्कर्वी रोग विटामिन सी की कमी से होता है।

प्रश्न भारत का मैग्नाकार्टा शैतान के किस भाग को कहा जाता है?

उत्तर मौलिक अधिकार (अनुच्छेद 12 से 35) वाले भाग 3 को भारत के मैग्नाकार्टा के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न अशफाक उल्ला खान को फांसी किस कारण से दी गई थी?

उत्तर अशफाक उल्ला खां व सचिंद्र नाथ बख्शी के विरुद्ध काकोरी षड्यंत्र का पूरक मुकदमा चलाया गया था जिसमें उन्हें 19 दिसंबर 1927 को फांसी दी गई थी।

प्रश्न कालबेलिया नृत्य किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर कालबेलिया नृत्य राजस्थान की एक प्रसिद्ध नृत्य शैली है।

SSC CPO 10 Nov 2022 All Shift Questions Analysis

प्रश्न गरीबी दूर करना किस पंचवर्षीय योजना का नारा था?

उत्तर गरीबी हटाओ देश बचाओ का नारा वर्ष 1971 के आम चुनाव में इंदिरा गांधी जी के द्वारा दिया गया था।

प्रश्न अपनी पसंद का वकील रखना किस अनुच्छेद के तहत किया जा सकता है?

उत्तर भारतीय संविधान का अनुच्छेद 22 (1) प्रत्येक व्यक्ति को मौलिक अधिकार देता है कि वह अपनी पसंद के वकील द्वारा बचाव के अधिकार से वंचित न रहे।

प्रश्न गुलाम वंश के संस्थापक कौन है?

उत्तर गुलाम वंश का वास्तविक संस्थापक इल्तुतमिश को माना जाता है।

प्रश्न दक्षिण भारत में त्रिपक्षीय संघर्ष किन के मध्य हुआ था?

उत्तर दक्षिण भारत में त्रिपक्षीय संघर्ष पाल, प्रतिहार और राष्ट्रकूट के बीच हुआ था। इन तीन राजवंशों के बीच कन्नौज पर नियंत्रण करने के लिए हुए संघर्ष को भारतीय इतिहास में त्रिपक्षीय संघर्ष के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न शिक्षा का अधिकार किस अनुच्छेद के तहत मिलता है?

उत्तर 86 वें संवैधानिक संशोधन से शिक्षा के अधिकार को संविधान के भाग तीन में एक मौलिक अधिकार के तहत शामिल किया गया था। इसे अनुच्छेद 21A के अंतर्गत शामिल किया गया था।

प्रश्न परमाणु क्रमांक 31 किसका होता है?

उत्तर गैलियम

प्रश्न हीराकुंड बांध किस नदी पर है?

उत्तर हीराकुंड बांध को उड़ीसा में महानदी पर बनाया गया है।

प्रश्न मोहिनीअट्टम में कौन सा वाद्य यंत्र का उपयोग किया जाता है?

उत्तर मोहिनीअट्टम में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले संगीत उपकरण में मृदंगम या मधालम, इदक्का, बांसुरी, वीणा शामिल है।

प्रश्न भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गठन कहां पर हुआ था?

उत्तर इस दल की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को कानपुर नगर में की गई थी।

प्रश्न पीएम गति शक्ति योजना किससे संबंधित है?

उत्तर प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

प्रश्न Playing it My Way किस की ऑटो बायोग्राफी है?

उत्तर सचिन तेंदुलकर

प्रश्न Test of My Life किसकी ऑटो बायोग्राफी है?

उत्तर द टेस्ट ऑफ माय लाइफ युवराज सिंह की आत्मकथा है।

प्रश्न डॉलर बहू पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर सुधा मूर्ति

प्रश्न नागालैंड की आगामी जनजाति फरवरी में कौन सा त्यौहार मनाते हैं?

उत्तर सेक्रेनी महोत्सव

प्रश्न बिहू किस राज्य का नृत्य है?

उत्तर बिहू नृत्य भारतीय राज्य असम का एक स्वदेशी लोक नृत्य है।

प्रश्न पंडित रविशंकर को भारत रतन से कब नवाजा गया था?

उत्तर पंडित रविशंकर को भारत सरकार द्वारा संगीत में विशिष्ट योगदान के चलते वर्ष 1999 में भारत रत्न से नवाजा गया था।

प्रश्न पहली वर्ल्ड टेबल टेनिस कहां हुआ था?

उत्तर सन 1922 में इंग्लैंड में टेबल टेनिस एसोसिएशन बना और प्रथम विश्व प्रतियोगिता लंदन में हुई।

प्रश्न द इन्हेरिटेंस ऑफ लॉस पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर किरण देसाई

प्रश्न हिमालय और शिवालिक के बीच की घाटी को क्या कहते हैं?

उत्तर शिवालिक और लघु हिमालय की मध्य घाटी को पश्चिम में दून अथवा द्वार कहते हैं।

प्रश्न 9वी पंचवर्षीय योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल के लिए निश्चित की गई वार्षिक पारिवारिक आय का स्तर क्या है?

उत्तर ₹20000

प्रश्न किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक कौन बुलाता है?

उत्तर संविधान के अनुच्छेद 108 के अनुसार

अंतिम शब्द : इस ब्लॉग पोस्ट में हमने SSC CPO 10 Nov 2022 All Shift Questions को कवर किया है। यह सभी प्रश्न हमसे परीक्षार्थियों द्वारा शेयर किये गए है। अगर किसी भी प्रश्न में आपको त्रुटि नजर आती है तो आप हमें कमेंट करके बताएं, हम तुरंत उस प्रश्न को सही कर देंगे।

Leave a Comment