Sirsa District GK | सिरसा जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी – Apna Haryana

Telegram Channel Join Now

Sirsa District GK 2023 : आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम हरियाणा के सिरसा जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी को ले कर आए है। इसी पोस्ट में हम सिरसा जिला कब बना? , सिरसा जिले का इतिहास क्या है? इत्यादि सभी जानकारी को विस्तार से कवर करेंगे जो हरियाणा जिले में करवायी जाने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित होंगी।

Sirsa District GK, सिरसा जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
Sirsa District GK

Sirsa District GK

  • सिरसा हरियाणा राज्य का एक जिला है। यह ज़िला हिसार मंडल (हरियाणा के मंडल) में आता है।
  • सिरसा जिला हरियाणा का क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा जिला (4270 वर्ग किलो मीटर) है।
  • सिरसा जिला हरियाणा राज्य का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला (303 व्यक्ति प्रति वर्ग किलो मीटर) है।

Sirsa District गठन कब बना?

  • सिरसा जिले का गठन 26 अगस्त,1975 को किया गया तथा यह अस्तित्व में 1 सितम्बर, 1975 को आया था।

सिरसा जिले के उपनाम

  • सरस्वती नगर
  • संतों की नगरी
  • वन नगरी
  • डेरों की भूमि

सिरसा जिले के प्राचीन नाम 

  • प्राचीन ग्रंथों में भी सिरसा जिले का वर्णन मिलता है। सिरसा शब्द की उत्पत्ति प्राचीन संस्कृत शब्द शिरिष्का से हुई है। प्राचीन काल में सिरसा को शिरिष्का के नाम से जाना जाता था। ऋषि पाणिनी की पुस्तक “अष्टाध्यायी” तथा महाभारत ग्रंथ में भी इसी नाम का वर्णन है।
  • महाभारत के नकुल दिग्विजयम नामक खंड में सिरसा जिले का शेरीषकम नाम का उल्लेख मिलता है। ऐसा कहा जाता है पाण्डु पुत्र नकुल ने सिरसा को जीता था। सिरसा का एक नाम सरस्वती नगर भी था, सरस्वती नदी के तट पर बसा होने के कारण यह नाम पड़ा था।
  • ऐसा भी कहा जाता है कि शिरीष वनों की अधिकता होने के कारण इस जिले का नाम सिरसा पड़ा। जनश्रुति के आधार पर यह भी कहा जाता है कि बाबा सरसाईं नाथ के नाम पर सिरसा जिले का नाम सिरसा पड़ा है।

सिरसा जिले का इतिहास

  • Sirsa district का इतिहास बहुत ही प्राचीन रहा है। धन की बहुलता होने के कारण यह जिला राजाओं के आक्रमण का भी एक आकर्षण केंद्र रहा है। 22 अगस्त 1320 में खिलजी वंश के अंतिम शासक नसीरुद्दीन खुसरो शाह और दीपालपुर के गवर्नर गाजी मलिक के बीच सिरसा जिले में युद्ध हुआ था। इस युद्ध के पश्चात खिलजी वंश का अंत हो गया।
  • 1398 ई. में तैमूरलंग विजय प्राप्ति के निश्चय से आक्रमण करता हुआ सिरसा से फतेहाबाद व टोहाना की ओर अग्रसर हुआ था। 1837 ई. में अंग्रेजों ने भटियाणा जिला बनाकर सिरसा को मुख्यालय बनाया। 1884 में भटियाणा खत्म कर सिरसा को एक तहसील बनाकर हिसार जिले के साथ मिला दिया गया था।
  • सिरसा जिले में एतिहासिक नगर रानियां है, जिसकी स्थापना 14 वीं शताब्दी में राय बीरू ने की थी। 1818 में यहाँ (रानियां में) के नवाब जावित खां ने अग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था। 

वर्तमान सिरसा जिला

  • Sirsa District हरियाणा के पश्चितम दिशा में स्थित जिला है। इसकी स्थापना 26 अगस्त,1975 को हिसार जिले से अलग करके की गयी थी। सिरसा जिला अपनी सीमा पंजाब व राजस्थान राज्य के साथ साझा करता है। यह जिला बठिंडा-रेवाड़ी रेल मार्ग तथा दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जिला है।

सिरसा जिले में विधानसभा क्षेत्र निम्न हैं :

  • सिरसा
  • डबवाली
  • ऐलनाबाद
  • रानियां
  • कालांवाली

सिरसा जिले से सम्बंधित प्रमुख व्यक्ति

  • गोपाल कांडा : वर्तमान 2022 में सिरसा जिले से विधायक है।ये पहले भी हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके है।
  • सरदार सिंह : ये हॉकी के खिलाड़ी हैं, इन्हें सरदारा सिंह के नाम से भी जाना जाता है।इन्हें पद्मश्री तथा अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
  • सविता पुनिया : ये एक हॉकी खिलाड़ी है, इनका जन्म सिरसा जिले के जोधकां गाँव में हुआ था।
  • चौधरी देवीलाल : चौधरी देवीलाल का जन्म 25 सितम्बर,1914 को हुआ था। ये हरियाणा में “ताऊ देवी लाल” के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। ये भारत के उप प्रधानमंत्री भी रहे है। इनकी मृत्यु 2001 में हुई थी। इनका नारा “लोकराज लोकलाज से चलता है” बहुत प्रसिद्ध है।
  • शंकर जादूगर : इनका संबंध सिरसा ज़िले के ऐलनाबाद से है ।ये एक प्रसिद्ध जादूगर है।
  • सुनील ग्रोवर : ये एक हास्य कलाकार व फ़िल्म अभिनेता है, ये अपनी कोमेडी के लिए काफ़ी चर्चित है।
  • चाँदबाई : ये हरियाणा की पहली महिला सत्याग्रही थी।
  • ओमप्रकाश चौटाला : ओमप्रकाश चौटाला भारत के प्रांत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पुत्र हैं, इनका जन्म सिरसा के चौटाला गाँव में हुआ था।
  • दुष्यंत चौटाला : ये वर्तमान में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री है, ये अजय सिंह चौटाला के बेटे है, इन्होंने जननायक जनता पार्टी का गठन किया। ये सबसे युवा सांसद बने हैं।
  • श्री गणेशी लाल : इन्हें उड़ीसा राज्य के राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सिरसा जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल

  • डेरा सच्चा सौदा – यह स्थल सिरसा जिले के बेगु रोड पर स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1948 में संत शाह मस्ताना जी ने की थी, जिनका वास्तविक नाम खेमामल था।
  • श्री तारा बाबा की कुटिया – तारा बाबा की कुटिया एक सुंदर व बड़ा मंदिर परिसर है।यह सिरसा से 7 किलोमीटर दूरी पर रानियाँ मार्ग पर स्थित है।कुटिया के परिसर में एक भव्य मंदिर, गुफा तथा भगवान शिव की त्रिशूल धारण किए हुए मूर्ति है।
  • दादी सती का मंदिर – सिरसा ज़िले के कुम्हारिया गाँव में दादी सती का मंदिर है, यहाँ हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को पूजा होती है तथा कई बार मेले का आयोजन भी किया जाता है।
  • गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह, चोर- मार (डबवाली) – यह सिरसा से 36 किलोमीटर दूर स्थित गुरुद्वारा है जिसे गुरु गोबिंद सिंह से सम्बंधित मना जाता है, यह 8 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और यहाँ पर उच्च समारोह आयोजित किए जाते है।
  • डेरा बाबा भूमण शाह – यह कम्बोज समाज का धार्मिक स्थल है जो सिरसा जिले के संगर सांधा में स्थित है।

सिरसा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

  • हरियाणा का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य अबूबशहर वन्यजीव अभ्यारण सिरसा ज़िले में स्थित है, जो कि 11530 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इसमें काले तीतर अधिक पाए जाते हैं और यह हरियाणा का क्षेत्रफल में सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य है।
  • इजरायल की सहायता से सिरसा जिले में फल उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना वर्ष 2013 में की गयी।
  • HSIDC फूड पार्क जिले के तेजाखेड़ा, आशाखेड़ा और चौटाला गाँव की जमीन पर बनाया गया है।
  • लीलाधर दुखी स्मारक की स्थापना 26 अगस्त, 2001 को सिरसा में की गयी।
  • चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की स्थापना सिरसा जिले में 2 अप्रैल, 2003 को की गयी।
  • सिरसा जिले में भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) का मिलिट्री बेस स्टेशन भी है।
  • हरियाणा का पहला कैशलेश गाँव नीलावली सिरसा जिले में स्थित है।
  • सुर्खाब पर्यटन स्थल सिरसा ज़िले में है, इसकी स्थापना 1980 में की गई थी।
  • सिरसा जिले में सिंचाई घग्गर नदी के द्वारा की जाती है।
  • दलदली भूमि हरियाणा के मात्र सिरसा जिले में पायी जाती है और यहाँ की मिट्टी का रंग लाल है।
  • रानियां का विद्रोह सन 1818 में जाबित खां के नेतृत्व सिरसा जिले के रानियां कस्बे में हुआ था।
  • शहीद भगत सिंह स्टेडियम, शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियमराजा सारस का क़िला सिरसा जिले में है।
  • यहाँ गुरुद्वारा चिल्ला साहिब, संत बिहारी की समाधि और सुर्खाब पर्यटक स्थल है। 
  • केंद्रीय कपास अनुसंधान केंद्र सिरसा जिले में है। 
  • हरियाणा में मनरेगा की शुरुआत सर्वप्रथम सिरसा और महेंद्रगढ़ जिले से की गई थी।
  • जंगल बुक नामक फिल्म में अभिनय करने वाले नील सेठी का सम्बंध सिरसा के ऐलनाबाद से था।
  • पंजाब के मुख्यमंत्री बनने वाले गोपीचंद भार्गव का सम्बंध सिरसा जिले से था। 
  • गेहूँ, कपास, फल और सब्जी उत्पादन में सिरसा जिले का स्थान हरियाणा में प्रथम है। 
  • सिरसा जिले में स्थित फिरोजाबाद कस्बे को फिरोजशाह तुगलक ने बसाया था।  
  • गायक रुपिंदर हांडा का सम्बंध सिरसा से है। 
  • सिरसा जिले का चौटाला गांव हरियाणा राज्य के पश्चितम छोर पर है।   
  • राजा भोज से सम्बंधित अभिलेख सिरसा से मिला है। 
  • हरियाणा राज्य में सर्वाधिक गौशालाएँ सिरसा जिले में है। 
  • सिरसा के डबवाली में हंटर जीपों का निर्माण किया जाता है। 

यह भी पढ़ें

Sirsa District Related Questions Asked in Exams

Q1. सिरसा जिले को किन अन्य नाम से जाना जाता है?
Ans. सरस्वती नगर, वन नगरी, संतों की नगरी

Q2. सिरसा जिले का गठन कब हुआ?
Ans. 26 अगस्त, 1975

Q3. हरियाणा के क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
Ans. सिरसा

Q4. सिरसा जिले में स्थित वन्यजीव अभयारण्य का नाम बताएँ?
Ans. अबूबशहर वन्यजीव अभयारण्य

Q5. शंकर जादूगर का सम्बंध कहाँ से है?
Ans. सिरसा ज़िले के ऐलनाबाद से

Q6. दलदली भूमि हरियाणा के एकमात्र किस जिले में पायी जाती है?
Ans. सिरसा

Q7. चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष सिरसा जिले में की गयी?
Ans. 2003

Q8. हरियाणा का पहला कैशलेश गाँव कौनसा है?
Ans. नीलावली, सिरसा

Q9. सिरसा जिला किस मंडल में आता है?
Ans. हिसार

Q10. सिरसा जिले में कौनसी नदी बहती है?
Ans. घग्गर

Q11. सिरसा जिले में किस रंग की मिट्टी पायी जाती है?
Ans. लाल रंग

Q12. हरियाणा का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौनसा है?
Ans. सिरसा

Sirsa District official websitehttps://sirsa.gov.in/hi/

Sirsa District FAQ

Sirsa is Famous For?

हरियाणा के सिरसा जिले में भारतीय वायु सेना का बेस स्टेशन है, इसलिए सिरसा जिला हरियाणा एक प्रसिद्ध जिला है।

सिरसा जिला की स्थापना कब हुई?

सिरसा जिले की स्थापना वर्ष 1975 में हिसार ज़िले से अलग करके की गई थी।

सिरसा जिले का पिन कोड क्या है?

सिरसा जिले का पिन कोड 125055 है।

1 thought on “Sirsa District GK | सिरसा जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी – Apna Haryana”

Leave a Comment