HSSC Laboratory Technician exam 2021 : HSSC द्वारा 24 जुलाई 2021 को Morning और Evening shift में advt. no. 15/2019 के क्रमशः Laboratory Technician (cat. no. 02) और Divisional/Revenue accountant (cat. no. 17) का exam करवाया गया था।
इस पोस्ट में HSSC Laboratory Technician exam 2021 व Divisional Revenue Accountant HSSC exam 2021 Answer key को कवर किया है।

इस exam में Haryana GK questions, GK के जो सवाल पूछे गए थे वो सभी हमने इस पोस्ट में कवर किए हैं, जो आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। पूरे पेपर की PDF पोस्ट के अंत में दी गई है।
HSSC Laboratory Technician exam 2021
Q. हाली अवार्ड _____ द्वारा दिया जाता है?
A. हरियाणा पंजाबी अकादमी
B. हरियाणा उर्दू अकादमी
C. हरियाणा संस्कृत अकादमी
D. हरियाणा हिंदी अकादमी
Ans. B
Q. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार कौन साक्षर है?
A. 7 वर्ष और उससे अधिक आयु का व्यक्ति जो केवल पढ़ सकता है, लेकिन लिख नहीं सकता
B. 7 वर्ष और उससे अधिक आयु का व्यक्ति जो किसी भी भाषा को समझ कर पढ़ और लिख सकता है
C. 10 वर्ष और उससे अधिक आयु का व्यक्ति जो किसी भी भाषा को समझकर पढ़ और लिख सकता है
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. B
Q. हरियाणा में ____ की स्थापना बाबर द्वारा हिंदुस्तान के सिंहासन विजित करने की याद में की गई थी जब उसने 1526 में इब्राहिम लोदी को हराया?
A. शाह कलंदर मस्जिद
B. काबुली बाग
C. लाल किला
D. मयूर सिंहासन
Ans. B
Q. भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और गलत कथन की पहचान करें।
A. 8 अगस्त को प्रसिद्ध “भारत छोड़ो” का प्रस्ताव जवाहरलाल नेहरु द्वारा लाया गया और भारी बहुमत से पारित किया गया
B. 10 अगस्त में महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू सरदार पटेल, राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया।
C. गांधीजी ने “करो या मरो” का नारा दिया।
D. कारखानों, स्कूलों और कॉलेजों और सार्वजनिक प्रदर्शन में हड़ताल और स्ट्राइक हुए।
Ans. B
Q. _____ को रागिनी और सांग हरियाणवी संगीत विधाओं के लिए “सूर्य कवि” का सम्मान दिया गया है?
A. सूरदास
B. कुर्मादास
C. लख्मी चंद
D. उक्त में से कोई नहीं
Ans. C
Q. मोहम्मद गजनवी ने हरियाणा के थानेसर पर _____ में आक्रमण किया?
A. 1054
B. 1014
C. 1263
D. 1492
Ans. B
Q. “शेख चिल्ली का मकबरा” हरियाणा के _____ में स्थित है?
A. अग्रोहा
B. सिरसा
C. हिसार
D. थानेसर
Ans. D
Q. हरियाणा में पंचकुला में IT पार्क किस वर्ष में स्थापित किया गया?
A. 2004
B. 2006
C. 2008
D. 2005
Ans. C
Q. गुरुग्राम जिले का नाम _____ के नाम से व्युत्पन्न हुआ है?
A. द्रोणाचार्य
B. योगानंद
C. गुरुमायी
D. मुक्तानंद
Ans. A
Q. आम के बाग का होना निम्नलिखित में से हरियाणा के किस नगर के साथ अपना नाम जोड़ता है?
A. भिवानी
B. अंबाला
C. करनाल
D. पानीपत
Ans. B
Q. चंडीगढ़ रॉक गार्डन की स्थापना किसने की?
A. नेक चंद सैनी
B. अल्बर्ट मेयर
C. मैकेज नौविकी
D. उक्त में से कोई नहीं
Ans. A
Q. वायु पुराण के अनुसार निम्नलिखित में से हरियाणा के किस स्थान को भगवान हनुमान का जन्म स्थान माना जाता है?
A. करनाल
B. हिसार
C. कुरुक्षेत्र
D. कैथल
Ans. D
Q. किस अनुच्छेद के तहत उच्च न्यायालयों को मौलिक व अन्य अधिकारों की सुरक्षा के लिए आदेश और परमादेश जारी करने का अधिकार प्राप्त है?
A. 32
B. 221
C. 236
D. 226
Ans. D
Q. राणा निमंत्रण, गुरु गोविंद सिंह और बुद्ध चरित प्रसिद्ध हरियाणवी कवि _____ की रचनाएं हैं?
A. उदय भानु हंस
B. खुशीराम शर्मा
C. अयोध्या प्रसाद गोयलिया
D. तुलसीदास शर्मा दिनेश
Ans. B
Q. निम्नलिखित में से कौन सी नदी भारत में ब्रहमपुत्र नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है?
A. पुथिमारी
B. यमुना
C. गंडक
D. महानंदा
Ans. A
Q. “सत्यार्थ प्रकाश” नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?
A. राजा राम मोहन राय
B. आत्माराम पांडुरंग
C. एनी बेसेंट
D. दयानंद सरस्वती
Ans. D
Q. हरियाणा के थानेसर में पाई जाने वाली भारी मिट्टी _____ कहलाती है?
A. डाबर
B. नेल्ली
C. कैथल
D. खादर
Ans. A
Q. हरियाणा में गोबर और मिट्टी से बनाई गई कलाकृति है?
A. सांझी
B. मेंहदी
C. रंगोली
D. उक्त सभी
Ans. A
Q. हरियाणा के इस जिले में क्षेत्रफल के अनुसार सबसे कम वन है?
A. रेवाड़ी
B. फतेहाबाद
C. गुरुग्राम
D. जींद
Ans. B
Q. _____ हरियाणा के सर्वाधिक समय तक सेवारत रहने वाले गवर्नर थे?
A. धर्मवीर
B. बीरेंद्र नारायण चक्रवर्ती
C. रंजीत सिंह नरूला
D. जयसुख लाल हाथी
Ans. B
Q. 1 नवंबर 1989 को हरियाणा के इस जिले को करनाल जिले से निकाला गया। 24 जुलाई 1991 को इसे वापस करनाल जिले में मिलाया गया। 1 जनवरी 1992 को यह दोबारा एक पृथक जिला बना। वह जिला कौनसा है?
A. रोहतक
B. हिसार
C. पानीपत
D. कुरुक्षेत्र
Ans. C
Q. ______ ने नारनौल में एक महल बनवाया जो मुगल शासक शाहजहां का दीवान था?
A. बीरबल
B. राय मुकुंद दास
C. राय माधव दास
D. उक्त में से कोई नहीं
Ans. B
Q. ____ भारत में मिनी क्यूबा कहा जाता है क्योंकि इस क्षेत्र से अधिक संख्या में मुक्केबाज आते है?
A. भिवानी
B. अंबाला
C. करनाल
D. पलवल
Ans. A
Q. राफेल लड़ाकू विमान की बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
I. राफेल विमान को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में 10 सितंबर 2020 को शामिल किया गया था।
II. राफेल एक जहाज रोधी और परमाणु प्रतिरोधी लड़ाकू विमान है।
नीचे दिए गए सही विकल्प का चयन करें।
A. केवल कथन I सही हैं
B. केवल कथन II सही हैं
C. कथन I और II दोनों सही हैं
D. कथन I और II दोनों गलत हैं
Ans. C
Q. भारत का राज्य चिन्ह कहां से लिया गया है?
A. सारनाथ में अशोक की राजधानी का सिंह
B. अशोक का ब्रह्मगिरी शिलालेख
C. अशोक के कंधहार शिलालेख
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. A
Q. ____ प्रसिद्ध वास्तुकार ली कार्बुसियर द्वारा चंडीगढ़ में बनाई गई एक संरचना है?
A. क्लोज हैंड स्मारक
B. ओपन हैंड स्मारक
C. राइट हैंड स्मारक
D. लेफ्ट हैंड स्मारक
Ans. B
Q. विश्व का पहला विभाजन संग्रहालय टाउन हॉल, अमृतसर, पंजाब, भारत में स्थापित किया गया है। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष है?
A. किश्वर देसाई
B. प्रीति सिंह
C. सुनीता जैन
D. उक्त में से कोई नहीं
Ans. A
Q. मोरनी, हरियाणा के पंचकूला जिले में स्थित प्रजनन केंद्र _____ के प्रजनन के लिए उद्देश्य – निर्मित केंद्र है?
A. नीले मयूर
B. चिंकारा
C. तीतर
D. भारतीय गिद्ध
Ans. C
Divisional Revenue Accountant HSSC exam Answer key
Q. हरियाणवी लोक मान्यताओं के अनुसार गोगा पीर ____ के रक्षक समझते हैं?
A. मानव
B. पक्षी
C. गाय
D. सर्प
Ans. D
Q. भारतीय संविधान पूरे भारत के लिए किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है?
A. एकल नागरिकता
B. दोहरी नागरिकता
C. एकल और दोहरी नागरिकता दोनों
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. A
Q. निम्नलिखित में से कौन सा हरियाणा का एक भौगोलिक लक्षण नहीं है?
A. निचली शिवालिक पहाड़ियां
B. बांगर क्षेत्र
C. यमुना घग्गर के मैदान
D. चंबल घाटी
Ans. D
Q. यह हरियाणा का लेखक उर्दू पत्रिका “भारत प्रताप” का संपादक था?
A. बालमुकुंद गुप्त
B. प्रताप नारायण मिश्र
C. महावीर प्रसाद द्विवेदी
D. उक्त में से कोई नहीं
Ans. A
Q. ____ तोमर वंश का अंतिम शासक था जिसने दिल्ली का सिंहासन अपने दामाद पृथ्वीराज चौहान को दिया?
A. विजयपाल
B. महिपाल
C. अनंगपाल
D. गोपाल
Ans. C
Q. सूचना विभाग, लोक संबंध और भाषाएं, हरियाणा एक पत्रिका निकालता है जिसका नाम है?
A. हरियाणा विकास
B. हरियाणा दर्शन
C. हरियाणा संवाद
D. उक्त में से कोई नहीं
Ans. C
Q. _____ को हरियाणवी फिल्म “पगड़ी द ऑनर” में उसकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला?
A. उषा शर्मा
B. बलजिंदर कौर
C. सुमित्रा हुड्डा
D. शीला पहल
Ans. B
Q. भारतीय सविधान के अनुच्छेद 60 के अनुसार भारत के राष्ट्रपति को किसकी उपस्थिति में सपथ लेना अनिवार्य है?
A. भारत के उपराष्ट्रपति
B. भारत के मुख्य न्यायधीश
C. भारत के प्रधानमंत्री
D. लोकसभा के अध्यक्ष
Ans. B
Q. _____ भाषा में मूल्यों को इथिकस कहा जाता है?
A. ग्रीक
B. फ्रांसीसी
C. लातिनी
D. ये सभी
Ans. C
Q. महाराणा प्रताप मुगलों के खिलाफ ____ के ऐतिहासिक युद्ध में लड़े?
A. चितौड़गढ़
B. हल्दीघाटी
C. मेवाड़
D. लाहौर
Ans. B
Q. निम्नलिखित में से कौन सा उन 5 ग्रामों में से एक है जो युधिष्ठिर दुर्योधन से लेना चाहता था?
A. मेवात
B. पलवल
C. करनाल
D. सोनीपत
Ans. D
Q. _____ को उर्दू शायरी की पहली समीक्षा रचना माना जाता है?
A. बादगार ए गालिब
B. दिवान ए हाली
C. हयात ए सादी
D. उक्त में से कोई नहीं
Ans. A
Q. एक ______ भावी समय में किए जाने वाली मौद्रिक या/और मात्रात्मक अभिव्यक्ति के व्यवसाय योजनाएं और नीतियां है।
A. बजटरी
B. बजटीय नियंत्रण
C. निर्णय वृक्ष
D. बजट
Ans. D
Q. हरियाणा के कौन से जिले की सीमा 2 राज्यों से लगती है?
A. यमुनानगर
B. रेवाड़ी
C. महेंद्रगढ़
D. चरखी दादरी
Ans. A
Q. वर्ष 1791 में बनारस में संस्कृत कॉलेज खोलने का श्रेय किस ब्रिटिश निवासी को प्राप्त है?
A. जोनाथन डंकन
B. मैकाले
C. सर चार्ल्स वुड
D. श्री जेम्स थॉमसन
Ans. A
Q. 1982 में अमृता प्रीतम को उनकी काव्य संग्रहण _____ के लिए भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया?
A. रसीदी टिकट
B. पिंजर
C. सुनहेदे
D. कागज ते कैनवास
Ans. C
Q. निम्नलिखित में से कौन सी नदी उत्तर प्रदेश से हरियाणा को अलग करते हुए इसकी पूर्वी सीमा बनाती है?
A. गंगा
B. यमुना
C. घग्गर
D. सहिबी
Ans. B
Q. भारत सरकार ने 23 अप्रैल 1966 को तत्कालीन पंजाब राज्य को विभाजित करने और नए हरियाणा राज्य की सीमाएं निर्धारित करने के लिए _____ की अध्यक्षता में आयोग की स्थापना की?
A. न्यायमूर्ति जे. सी. शाह
B. न्यायमूर्ति एम. काटजू
C. न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा
D. न्यायमूर्ति रंजन गोगोई
Ans. A
Q. विश्व जल दिवस प्रतिवर्ष कब आयोजित किया जाता है?
A. 22 मार्च
B. 22 अप्रैल
C. 22 मई
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. A
Q. _______ हरियाणवी की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली बोली है?
A. खड़ी बोली
B. बांगरु
C. अहीरवाटी
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. B
Q. कालका शिमला रेलवे ट्रैक, विश्व विरासत स्थलों में से एक वर्ष ______ में बनी है?
A. 1989
B. 1906
C. 1898
D. 1888
Ans. C
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा ऋग्वेद में उल्लेखित सप्तसिंधु या 7 नदियों में नहीं आता?
A. रावी
B. चेनाब
C. मारकंडा
D. झेलम
Ans. C
Q. हरियाणा के फतेहाबाद जिले का नाम चौदहवीं शताब्दी में _____ द्वारा नींव रखे गए नामस्त्रोतीय मुख्यालय नगर से आता है जिसका नाम उसके पुत्र फतेह खान के नाम पर रखा गया है?
A. ग्यासुद्दीन तुगलक
B. अलाउद्दीन खिलजी
C. फिरोजशाह तुगलक
D. उक्त में से कोई नहीं
Ans. C
Q. ____ एक पारंपरिक पंजाबी मौखिक कथावाचन है जो दक्षिण एशिया में अरब प्रायद्वीप प्रवासियों के साथ आई?
A. रासलीला
B. कटक
C. गुग्गा
D. किस्सा
Ans. D
Laboratory Technician पेपर की PDF – Click here
Divisional/Revenue Accountant पेपर की PDF – Click here