HSSC Gram sachiv exam important questions : HSSC द्वारा Advt. No. 9/2019 के तहत ग्राम सचिव की vacancy निकाली गई थी। वर्ष 2022 के जनवरी माह में ग्राम सचिव, पटवारी और केनल पटवारी के लिए एक कॉमन परीक्षा का आयोजन करवाया जाना था किंतु कोरोना के चलते यह परीक्षा नहीं हो पाई।
अब इन सभी भर्ती को Haryana CET के माध्यम से करवाया जाएगा, जिसमें प्राप्त अंको के हिसाब से उम्मीदवार की मेरिट लिस्ट बनायी जाएगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर ही इन तीनों पदों में से किसी एक पद के लिए उम्मीदवार का चुनाव किया जाएगा या फिर CET की परीक्षा के बाद सम्बंधित विभाग द्वारा उम्मीदवार के सिलेक्शन के लिए अन्य परीक्षा का आजोयन भी करवाया जा सकता है।
इस पोस्ट में हम HSSC gram sachiv exam important questions को कवर करेंगे जिसमें हमने Haryana panchayati Raj से पूछे जा सकने वाले महत्वपूर्ण सवालों को कवर करेंगे।
73 वें और 74 वें संविधान संसोधन जो कि वर्ष 1993 में आया था, उसमें भारत में त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा दिया गया था। त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में तीन स्तर निम्न है –
- ग्राम पंचायत – ग्राम स्तर पर
- पंचायत समिति – ब्लाक स्तर पर
- ज़िला परिषद – ज़िला स्तर पर

HSSC Gram sachiv exam important questions
Q. ग्रामीण भारत की स्थानीय स्वशासन की प्रणाली क्या कहलाती है?
Ans. पंचायती राज
Q. स्थानीय स्वशासन का क्या अर्थ है?
Ans. स्थानीय स्वशासन का अर्थ है स्थानीय लोगों द्वारा निर्वाचित निकायों द्वारा स्थानीय मामलों का प्रबंधन।
Q. स्थानीय स्वशासन का जनक किसे कहा जाता है?
Ans. लॉर्ड रिपन
- वर्ष 1882 में लॉर्ड रिपन ने स्थानीय स्वशासन सम्बंधी प्रस्ताव दिया था।
- पहली नियमित जनगणना लॉर्ड रिपन के समय में वर्ष 1881 में हुई थी।
Q. पंचायती राज व्यवस्था का मूल उद्देश्य क्या है?
Ans. पंचायती राज व्यवस्था का मूल उद्देश्य विकास की प्रक्रिया में जन-भागीदारी को सुनिश्चित करना और लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण को बढ़ावा देना है।
Q. यदि किसी पंचायत को समय से पूर्व विघटित कर दिया जाता है तो उसका निर्वाचन कितने महीने के अंदर शेष बची हुए अवधि के लिए कराया जाता है?
Ans. 6 महीने के अंदर करवाया जाता है किंतु यदि पंचायत का विघटन ऐसे समय पर होता है जब उसकी अवधि 6 महीने से कम बची हो तो बची हुए अवधि के लिए निर्वाचन कराना जरुरी नहीं होता है।
Q. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार पंचायत का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है?
Ans. अनुच्छेद-243 (च)
Q. भारतीय संविधान के कौनसी अनुसूची में पंचायती राज संस्थाओं को कार्य करने के लिए 29 विषय प्रदान किए गए हैं?
Ans. 11 वीं अनुसूची
Q. 11 वीं अनुसूची को भारतीय संविधान के किस संसोधन के तहत जोड़ा गया था?
Ans. 73 वें संविधान संसोधन के तहत
Q. भारतीय संविधान का “73 वां संविधान संसोधन” किस से सम्बंधित है?
Ans. पंचायती राज से
Q. 73 वें संविधान संसोधन अधिनियम 1992 के द्वारा _ को भारतीय संविधान के साथ जोड़ा गया?
Ans. पंचायती राज को
Q. 73 वें संविधान संसोधन के बाद पंचायती राज अधिनियम का निर्माण करने वाला पहला राज्य कौनसा था?
Ans. कर्नाटक
Q. पंचायती राज किस सूची का विषय है?
Ans. राज्य सूची
Q. पंचायती राज क्या होता है?
Ans. पाँच व्यक्तियों का समूह या मंडली को पंचायती राज कहा जाता है। पंचायती राज निचले स्तर की इकाई होती है।
Q. किसी भी गाँव के प्रमुख को क्या कहा जाता है?
Ans. सरपंच
Q. पंचायती राज का शुभारम्भ स्वतंत्र भारत में सर्वप्रथम कहाँ पर हुआ था?
Ans. पंचायती राज का शुभारम्भ स्वतंत्र भारत में 2 अक्तूबर, 1959 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के द्वारा राजस्थान राज्य के नागौर जिले के कांगसिया गाँव में हुआ था।
Q. भारत में किस अधिनियम के तहत प्रान्तों में दोहरे शासन की व्यवस्था की गई थी?
Ans. 1919 के भारत शासन अधिनियम
Q. 1919 के भारत शासन अधिनियम को किस और नाम से जा ना जाता है?
Ans. मांटेग-चेम्सफ़ोर्ड सुधार
Q. बलवंत राय मेहता समिति का गठन कब किया गया?
Ans. वर्ष 1957 में
Q. पंचायती राज में त्रिस्तरीय ढाँचे का प्रावधान किस समिति द्वारा दिया गया था?
Ans. बलवंत राय मेहता समिति द्वारा
Q. पंचायती राज का त्रिस्तरीय ढाँचे क्या है?
Ans. त्रिस्तरीय ढाँचे में पंचायती राज व्यवस्था को तीन स्तर पर किया गया है –
- ग्राम स्तर पर – ग्राम पंचायत
- ब्लाक स्तर पर – पंचायत समिति
- जिला स्तर पर – जिला परिषद
Q. पंचायती राज की सबसे निम्न इकाई कौन सी है?
Ans. ग्राम पंचायत
Q. पंचायती राज की मध्य इकाई कौन सी है?
Ans. पंचायत समिति
Q. पंचायती राज की शीर्षतम इकाई कौन सी है?
Ans. जिला परिषद
Q. पंचायती राज से संबंधित महत्वपूर्ण समितियाँ कौन-कौन सी हैं?
Ans. कुछ महत्वपूर्ण समितियाँ निम्न हैं –
- बलवंत राय समिति (1957)
- अशोक मेहता समिति (1977)
- हनुमंत राव समिति (1983)
- जी.वी.के. राव समिति (1985)
- एल.एम. सिंघवी समिति (1986)
- केंद्र-राज्य संबंधों पर सरकारिया आयोग (1988)
- पी.के. थुंगन समिति (1989)
- हरलाल सिंह खर्रा समिति (1990)
Q. भारत की पंचायती राज व्यवस्था का वास्तुकार/शिल्पीकार किसे माना जाता है?
Ans. बलवंत राय मेहता को
Q. दो-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की सिफ़ारिश किस समिति ने की थी?
Ans. अशोक मेहता समिति ने
- ये दो स्तर थे – जिला परिषद और मंडल पंचायत
Q. भारत के कौन-कौन से राज्य में पंचायती राज व्यवस्था नहीं है?
Ans. नागालैंड, मेघालय, मिज़ोरम और केंद्र्शासित राज्य में दिल्ली में पंचायती राज व्यवस्था नहीं है।
Q. पंचायती राज व्यवस्था का पाइलट प्रोजेक्ट किस राज्य में लागू हुआ था?
Ans. अगस्त 1958 में आन्ध्र प्रदेश में
Q. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में किस दिन को मनाया जाता है?
Ans. 24 अप्रैल
Q. एक निर्वाचित पंचायत की अवधि कितने वर्ष होती है?
Ans. 5 वर्ष
Q. किस सरकार के दौरान पंचायती राज बिल पारित किया गया था?
Ans. नरसिम्हा राव सरकार
Q. प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सचिव होता है, जो ग्राम सभा का एक सचिव होता है. जिसे ____ द्वारा नियुक्त किया जाता है?
Ans. राज्य सरकार द्वारा
Q. सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
Ans. 21 वर्ष
Q. ग्राम पंचायत का मुखिया कौन होता था?
Ans. सरपंच
Q. वर्ष 1959 में राजस्थान के बाद किस राज्य में पंचायती राज का प्रारम्भ हुआ था?
Ans. आन्ध्र प्रदेश
Q. पंचायत का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितने वर्ष है?
Ans. 21 वर्ष
Q. ग्राम सभा का सदस्य बनने की न्यूनतम आयु क्या है?
Ans. 18 वर्ष
Q. ग्राम पंचायत क्या है?
Ans. ग्राम पंचायत “ग्राम प्रशासन” की इकाई होती है। यह ग्राम सभा द्वारा निर्वाचित स्थानीय स्वशासन की इकाई होती है।
Q. ग्राम प्रशासन का प्रथम प्रमाण __ में मिलता है?
Ans. वैदिक सभ्यता में। वैदिक काल में ग्राम के मुखिया को ग्रामिणी कहा जाता था।
Q. नगर निगम की स्थापना सर्वप्रथम _ में 1687 में की गई थी?
Ans. मद्रास
Q. संविधान में पंचायतों का वर्णन ____ से प्रभावित है?
Ans. गांधीवाद
Q. 73वें व 74 वें संशोधन की मुख्य विशेषता क्या है?
Ans. इनके तहत संविधान में दो नए भागों को शामिल किया गया था –
- भाग IX ‘पंचायत’ (जिसे 73वें संशोधन द्वारा जोड़ा गया)
- भाग IXA ‘नगरपालिकाएँ’ (जिसे 74वें संशोधन द्वारा जोड़ा गया)
Q. किस अनुच्छेद के तहत सभी स्तरों पर अध्यक्षों के एक तिहाई पद भी महिलाओं के लिये आरक्षित हैं?
Ans. अनुच्छेद 243D
Q. ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठक बुलाने और कार्यवाही का रिकोर्ड रखने का ज़िम्मेवार कौन होता है?
Ans. ग्राम सचिव
Q. भारतीय संविधान के किस भाग में पंचायती राज व्यवस्था का वर्णन है?
Ans. भाग-9 में
Q. भारत में पंचायती राज अधिनियम कब लागू किया गया था?
Ans. 24 अप्रैल, 1993 को
Q. “जिस संकल्पना में निचले स्तर के लोगों के महत्व में वृद्धि होती है उसे विकेन्द्रीकरण कहते हैं।” यह कथन किसने कहा?
Ans. हेनरी फेयाल ने
Q. भारत में जब 73वां और 74वां संविधान पारित हुआ तब भारत के राष्ट्रपति कौन थे?
Ans. आर. वेंकेटरमन
Q. 74 वां संविधान संसोधन किस से सम्बंधित है?
Ans. नगर निगम से
Q. 73वें संविधान संशोधन के बाद पंचायत के चुनाव कराने वाला पहला राज्य कौनसा था?
Ans. मध्य प्रदेश
Q. पंचायतों के विस्तार हेतु ”पेसा (PESA) एक्ट” किस वर्ष पारित हुआ था?
Ans. वर्ष 1996 में
Q. PESA Act का पूरा रूप क्या है?
Ans. Panchayat Extension to Scheduled Areas
Q. पंचयातन शब्द का अर्थ क्या है?
Ans. पाँच व्यक्तियों का समूह
Q. प्राचीन काल में ग्राम पंचायत का उल्लेख __ में मिलता है?
Ans. अर्थशास्त्र में
Q. वर्ष 1925 तक पंचायत अधिनियम को पारित करने वाले कितने प्रांत थे?
Ans. वर्ष 1925 तक आठ प्रांतों ने पंचायत अधिनियम को पारित किया था और 1926 तक छह देशी रियासतों ने भी पंचायत कानून पारित कर लिये थे।
Q. ग्राम पंचायत संगठन का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में मिलता है?
Ans. अनुच्छेद 40 में
Q. पंचायत समिति के सदस्यों का निर्वाचन किनके द्वारा किया जाता है?
Ans. प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा
Q. जिला परिषद की अध्यक्षता किसके द्वारा की जाती है?
Ans. भारतीय प्रशासकीय सेवा अधिकारी (IAS)
Q. ग्राम सभा की बैठक एक वर्ष में न्यूनतम कितनी बार होना अनिवार्य होता है?
Ans. 3 बार
यह भी देखें : Panchayati Raj in India