Haryana GK Practice Set – 5 : हरियाणा राज्य में करवाई जाने वाली सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षाओं में हरियाणा सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे ही जाते है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी इस वेब्सायट पर Haryana GK Practice Set डालने शुरू किए हुए हैं।
वर्ष 2022 के बाद से हरियाणा राज्य में ग्रूप सी और ग्रूप डी की भर्तियाँ Haryana CET के माध्यम से करवाई जाएगी।Haryana CET की परीक्षा में भी हरियाणा सामान्य ज्ञान से जुड़े लगभग 30 सवाल पूछे जाएँगे।
यह भी देखें –

आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम Haryana GK Practice Set के पाँचवे भाग को लेकर आए हैं। यह हरियाणा सामान्य ज्ञान से सम्बंधित Haryana GK Practice set – 5 है। अगर आप Haryana GK पढ़ते हैं तो इस पोस्ट में से कितने सवालों के जवाब आपको आते थे वो कॉमेंट बॉक्स में लिखिए।
Haryana GK Practice Set
Q1. हरियाणा के प्रथम उप मुख्यमंत्री कौन थे?
A.चंद्रमोहन बिशनोई
B. चांदराम
C. दुष्यंत चौटाला
D. औम प्रकाश चौटाला
Ans. B
Explanation : हरियाणा के प्रथम उप मुख्यमंत्री श्री चांदराम थे।
Q2. हरियाणा राज्य के प्रथम वित्त मंत्री कौन थे?
A. चौधरी भजनलाल
B. चौधरी देवीलाल
C. चौधरी बंसीलाल
D. मूलचंद जैन
Ans. D
Explanation : हरियाणा के प्रथम वित्त मंत्री श्री मूलचंद जैन थे।
Q3. हरियाणा के प्रथम संसदीय कार्य मंत्री कौन रहे है?
A. चौधरी भजनलाल
B. चौधरी देवीलाल
C. चौधरी बंसीलाल
D. औम प्रकाश चौटाला
Ans. B
Explanation : हरियाणा के प्रथम संसदीय कार्य मंत्री श्री देवीलाल रहे थे।
Q4. जींद रियासत के प्रथम नवाब कौन थे?
A.गजपत सिंह
B.अहमद खान
C.अब्दुल रहमान खान
D.ये सभी
Ans. A
Explanation : जींद रियासत के प्रथम नवाब गजपत सिंह थे।
Q5. हरियाणा की प्रथम रंगीन फ़िल्म कौन सी थी?
A.हरफुल जाट जुलानी
B. चंद्रावल
C. बहुरानी
D. धरती
Ans. B
Explanation : हरियाणा की प्रथम रंगीन फ़िल्म चंद्रावल थी।
Q6. हरियाणा के प्रथम फ़िल्म निर्माता कौन थे?
A.देविशंकर प्रभाकर
B. जयंत प्रभाकर
C. जगत जाखड़
D. इनमे से कोई नहीं
Ans. A
Explanation : हरियाणा के प्रथम फ़िल्म निर्माता देविशंकर प्रभाकर थे।
Q7. हरियाणा के प्रथम फ़िल्म अभिनेता कौन थे?
A. देविशंकर प्रभाकर
B. जयंत प्रभाकर
C. जगत जाखड़
D. इनमे से कोई नहीं
Ans. C
Explanation : हरियाणा के प्रथम फ़िल्म अभिनेता जगत जाखड़ थे।
Q8. निम्न में से किस मसाले के उत्पादन में हरियाणा प्रथम है?
A. मिर्च
B. धनिया
C. हल्दी
D. ज़ीरा
Ans. C
Explanation : हरियाणा हल्दी के उत्पादन में पहले स्थान पर है।
Q9. हरियाणा राज्य की प्रथम विधानसभा अध्यक्ष कौन थी?
A. चंद्रावती
B. शन्नो देवी
C. स्नेहलता
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
Explanation : हरियाणा राज्य की प्रथम विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती शन्नो देवी थी।
Q10. हरियाणा राज्य की प्रथम महिला विधायक कौन थी?
A. चंद्रावती
B. शन्नो देवी
C. उषा देवी
D. स्नेहलता
Ans. D
Explanation : हरियाणा राज्य की प्रथम महिला विधायक स्नेहलता थी।
Q11. यमुना नदी _____ जिले से हरियाणा में प्रवेश करती है?
A. फ़रीदाबाद
B. यमुनानगर
C. गुरुग्राम
D. करनाल
Ans. B
Explanation : यमुना नदी हरियाणा राज्य के यमुनानगर जिले से राज्य में प्रवेश करती है।
Q12. पितरों के श्राद्ध के लिए “गया” जैसा महत्व हरियाणा के किस तीर्थ को दिया गया है?
A. पेहोवा
B. अस्थल-बोहर
C. कुरुक्षेत्र
D. जींद
Ans. A
Explanation : पितरों के श्राद्ध के लिए “गया” जैसा महत्व हरियाणा के पेहोवा तीर्थ को दिया गया है।
Q13. हरियाणा के प्रथम ग़ैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कौन थे?
A. चौधरी बंसीलाल
B. राव विरेंद्र सिंह
C. चौधरी देवीलाल
D. पंडित भगवत दयाल शर्मा
Ans. B
Explanation :हरियाणा के प्रथम ग़ैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री राव विरेंद्र सिंह थे।
Q14. हर्षचरित _____ ने लिखी?
A. बाणभट्ट
B. तुलसीदास
C. हर्षवर्धन
D. हेमदास
Ans. A
Explanation : हर्षचरित बाणभट्ट द्वारा लिखी गई रचना है।
Q15. कुरुक्षेत्र जिले में चीनी मिल किस जगह पर है?
A. शाहबाद
B. थानेसर
C. पेहोवा
D. लाडवा
Ans. A
Explanation : कुरुक्षेत्र जिले में चीनी मिल शाहबाद में है।
Q16. हरियाणा के प्रथम राजकवि कौन थे?
A. तुलसीदास
B. कबीरदास
C. उदयभानु हंस
D. बालमुकुंद गुप्त
Ans. C
Explanation : हरियाणा के प्रथम राजकवि उदयभानु हंस थे।
Q17. हरियाणा तिलक साप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक कौन थे?
A. श्रीराम शर्मा
B. सर छोटूराम
C. बलदेव सिंह
D. नेकिराम शर्मा
Ans. A
Explanation : हरियाणा तिलक साप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक श्रीराम शर्मा थे।
Q18. 1919 में सबसे पहले रोलेट ऐक्ट का विरोध हरियाणा में कहाँ पर हुआ?
A. हिसार
B. अंबाला
C. रोहतक
D. पानीपत
Ans. B
Explanation : 1919 में सबसे पहले रोलेट ऐक्ट का विरोध हरियाणा के अंबाला जिले में हुआ था।
Q19. हरियाणा विशेष आर्थिक क्षेत्र ऐक्ट कब लागू हुआ?
A. 2006
B. 2008
C. 2007
D. 2005
Ans. A
Explanation : हरियाणा विशेष आर्थिक क्षेत्र ऐक्ट वर्ष 2006 में लागू हुआ था।
Q20. सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला ज़िला कौनसा है?
A. फ़रीदाबाद
B. पंचकूला
C. सिरसा
D. चरखी दादरी
Ans. C
Explanation : हरियाणा का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला सिरसा जिला है।
Conclusion : आज की पोस्ट में हमने Haryana GK Practice Set – 5 को कवर किया है। आशा करते हैं की आप लोगों को हमारी ये Haryana GK practice set की सिरीज़ पसंद आ रही होगी। पोस्ट को दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें।
See This –