Haryana GK Practice Set – 4 : हरियाणा सामान्य ज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल

Telegram Channel Join Now

Haryana GK Practice Set – 4 : आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम Haryana GK Practice Set के भाग 4 को ले कर आए हैं। हरियाणा CET की परीक्षा के सिलेबस के अनुसार इस परीक्षा में हरियाणा सामान्य ज्ञान से जुड़े 20 से 25 सवाल पूछे जाएंगे। अतः अन्य विषय के साथ साथ इस परीक्षा को पास करने के लिए हरियाणा सामान्य ज्ञान को पढ़ना भी उतना ही जरुरी है।

यह भी देखें –

Haryana GK Practice Set – 4 | Haryana GK Quiz in Hindi - Apna Haryana
Haryana GK Practice Set-4

आपको हमारी यह Haryana GK Practice Set से जुड़ी Question Answer की सिरीज़ कैसी लग रही है, हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएँ। आपका feedback हमें प्रोत्साहित करता है। इस Haryana GK Practice Set में से आपको कितने सवालों के जवाब आते थे वो स्कोर कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।

Haryana GK Practice Set

Q1. कुरुक्षेत्र में स्थित ज्योतिसर स्थल निम्न में से किस मार्ग पर स्थित है?

A. कुरुक्षेत्र – पीपली

B. कुरुक्षेत्र – पेहोवा

C. कुरुक्षेत्र – कैथल

D. कुरुक्षेत्र – इस्माइलाबाद

Ans. B

Explanation : कुरुक्षेत्र में स्थित ज्योतिसर स्थलकुरुक्षेत्र – पेहोवा मार्ग पर स्थित है।

Q2. हरियाणा में यात्रियों की सुविधा हेतु निम्न में से किस नाम से बसें चलाई जाती है?

A. हरियाणा उदय

B. सारथी

C. हरियाणा गौरव

D. ये सभी

Ans. D

Explanation : हरियाणा में यात्रियों की सुविधा हेतु हरियाणा उदय, सारथी, हरियाणा गौरव इत्यादि बसें चलाई जाती हैं।

Q3. हरियाणा में भारी वाहन प्रशिक्षण संस्थान निम्न में से कहाँ पर है?

A. तावडू

B. मानेसर

C. मुरथल

D. जगाधरी

Ans. C

Explanation : हरियाणा में भारी वाहन प्रशिक्षण संस्थान मुरथल में है।

Q4. पक्की सड़कों का घनत्व हरियाणा के किस ज़िले में सबसे कम है?

A. रोहतक

B. जींद

C. पंचकूला

D. भिवानी

Ans. B

Explanation : हरियाणा में पक्की सड़कों का घनत्व सबसे कम जींद जिले में है।

Q5. पक्की सड़कों का घनत्व सबसे अधिक हरियाणा के किस जिले में है?

A. गुरुग्राम

B. भिवानी

C. अंबाला

D. यमुनानगर

Ans. C

Explanation : हरियाणा में पक्की सड़कों का सर्वाधिक घनत्व अंबाला जिले में है।

Q6. हरियाणा के किस जिले में पक्की सड़कें सबसे कम लम्बी है?

A. पंचकूला

B. जींद

C. भिवानी

D. सोनीपत

Ans. A

Explanation : हरियाणा के पंचकूला जिले में पक्की सड़कें सबसे कम लम्बी हैं।

Q7. हरियाणा के किस ज़िले में पक्की सड़कों की लम्बाई सर्वाधिक है?

A. हिसार

B. भिवानी

C. सिरसा

D. कैथल

Ans. B

Explanation : हरियाणा के भिवानी जिले में पक्की सड़कों की लम्बाई सर्वाधिक है।

Q8. हरियाणा के किस पक्षी विहार की स्थापना डॉक्टर सलीम के प्रयासों से हुई थी?

A. कालेसर पक्षी विहार

B. भिंडावास पक्षी विहार

C. सुल्तानपुर पक्षी विहार

D. इनमें से कोई नहीं

Ans. C

Explanation : हरियाणा के सुल्तानपुर पक्षी विहार की स्थापना डॉक्टर सलीम के प्रयासों से हुई थी।

Q9. हरियाणा में सर्वाधिक किस सब्ज़ी की खेती की जाती है?

A.आलू

B. मटर

C. गोभी

D. घीया

Ans. A

Explanation :हरियाणा में सर्वाधिक आलू की सब्ज़ी की खेती की जाती है।

Q10. हरियाणा राज्य की प्रमुख व्यावसायिक फ़सलें कौन सी है?

A. गेहूँ,चावल

B. गन्ना,गेहूँ

C. कपास,चना

D. गन्ना,कपास

Ans. D

Explanation : हरियाणा राज्य की प्रमुख व्यावसायिक फ़सलें कपास और गन्ना है।

Q11. हरियाणा के किस शास्त्रीय गायक के नाम पर सौरमंडल में मंगल और बृहस्पति के बीच स्थित एक छोटे ग्रह का नाम रखा गया है?

A. उदय भानु हंस

B. पंडित भीम सेन

C. पंडित विद्याधर

D. पंडित जसराज

Ans. D

Explanation : हरियाणा के शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के नाम पर सौरमंडल में मंगल और बृहस्पति के बीच स्थित एक छोटे ग्रह का नाम रखा गया है।

Q12. हरियाणा में अवैध खनन पर निगरानी रखने के लिए कौन सी योजना की शुरुआत की गई है?

A. जन जागरण योजना

B. ई-निगरानी योजना

C. ई-रवाना योजना

D. खोजबीन योजना

Ans. C

Explanation : हरियाणा में अवैध खनन पर निगरानी रखने के लिए ई-रवाना योजना की शुरुआत की गई है।

Q13. हॉकी सीनियर चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन हरियाणा के किस जिले में किया गया?

A. हिसार

B. रोहतक

C. सोनीपत

D. कुरुक्षेत्र

Ans. C

Explanation : हॉकी सीनियर चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन हरियाणा के सोनीपत जिले में किया गया।

Q14. हरियाणा में बिजली पंचायतों की शुरुआत किस जिले से की गई है?

A. सिरसा

B. हिसार

C. जींद

D. रोहतक

Ans. B

Explanation : हरियाणा में बिजली पंचायतों की शुरुआत हिसार जिले से की गई है।

Q15. निम्न में से किस नगरपालिका को जनवरी 2020 में नगर परिषद का दर्जा दिया गया?

A. रानियां

B. मानेसर

C. झज्जर

D. करनाल

Ans. C

Explanation : झज्जर नगरपालिका को जनवरी 2020 में नगर परिषद का दर्जा दिया गया।

Q16. हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कमलेश ढाडा ने “वन स्टॉप सखी सेंटर” का उद्घाटन हरियाणा के किस जिले में किया?

A. करनाल

B. पानीपत

C. गुरुग्राम

D. कैथल

Ans. D

Explanation : “वन स्टॉप सखी सेंटर” का उद्घाटन हरियाणा के कैथल जिले में किया गया।

Q17. हरियाणा में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किस जिले में किया गया?

A. फरीदाबाद

B. गुरुग्राम

C. करनाल

D. पंचकूला

Ans. B

Explanation : हरियाणा में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन गुरुग्राम जिले में किया गया।

Q18. उत्तर भारत का पहला रामायण भवन किस जिले में बनाया जाएगा?

A. अंबाला

B. कुरुक्षेत्र

C. कैथल

D. पंचकूला

Ans. A

Explanation : उत्तर भारत का पहला रामायण भवन अंबाला जिले में बनाया जाएगा।

Q19. हरियाणा फिल्म सेल का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?

A. हरियाणा फिल्म विकास बोर्ड

B. हरियाणा फिल्म ऑनलाइन बोर्ड

C. हरियाणा फिल्म प्रोत्साहन बोर्ड

D. इनमे से कोई नहीं

Ans. C

Explanation : हरियाणा फिल्म सेल का नाम बदलकर “हरियाणा फिल्म प्रोत्साहन बोर्ड” कर दिया गया है।

Q20. महाभारत थीम पर म्यूज़ियम का निर्माण किस जिले में करवाया जाएगा?

A. करनाल

B. फ़रीदाबाद

C. गुरुग्राम

D. कुरुक्षेत्र

Ans. D

Explanation : महाभारत थीम पर म्यूज़ियम का निर्माण कुरुक्षेत्र जिले में करवाया जाएगा।

Conclusion : आज की पोस्ट में हमने Haryana practice set – 4 को कवर किया है। आशा करते हैं की आप लोगों को हमारी ये Haryana GK practice set की सिरीज़ पसंद आ रही होगी। अगर आपका कोई सवाल हो तो हमें Contact US पर जा कर सम्पर्क कर सकते हैं।

See This –

Leave a Comment