Haryana GK Practice Set -1 : आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम Haryana GK Practice Set को लेकर आए हैं। यह हरियाणा सामान्य ज्ञान से सम्बंधित Haryana GK Practice set – 1 है। आगे के और भी पोस्ट में हम हरियाणा सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रैक्टिस सेट को कवर करेंगे।
“Join Our Telegram Channel Now For Latest Job Updates & Study Material“
आपको हमारे द्वारा तैयार किए Haryana GK Practice Set की सिरीज़ कैसी लग रही है, हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएँ। आपका feedback हमें प्रोत्साहित करता है। इस Haryana GK Practice Set में कितने सवाल आपको आते थे वो स्कोर भी कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे।

Haryana GK Practice Set
Q1. हिसार से 1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया था?
A. जावित खां
B. शहज़ादा मुहम्मद
C. गुलाब सिंह
D. जोधासिंह
Ans. B
Explanation : हिसार से 1857 की क्रांति का नेतृत्व शहज़ादा मुहम्मद ने किया था।
Q2. लोहारू का विद्रोह किस वर्ष हुआ था?
A. 1818
B. 1835
C. 1809
D. 1830
Ans. D
Explanation : लोहारू का विद्रोह वर्ष 1830 में हुआ था।
Q3. कैथल का विद्रोह कब हुआ था?
A. 1843
B. 1835
C. 1818
D. 1809
Ans. A
Explanation : कैथल का विद्रोह वर्ष 1843 में हुआ था। कैथल के विद्रोह का नेतृत्व गुलाब सिंह, साहिब कौर, सूरज कौर द्वारा किया गया था।
Q4. ह्वेन सांग एक ______ यात्री था?
A. अंग्रेज़ी
B. चीनी
C. अरबी
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
Explanation : ह्वेन सांग एक चीनी यात्री था।
Q5. बड़खल झील हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
A. पानीपत
B. गुरुग्राम
C. फरीदाबाद
D. करनाल
Ans. C
Explanation : बड़खल झील हरियाणा के फ़रीदाबाद जिले में स्थित एक झील है।
Q6. महाभारत में कितने अध्याय हैं?
A. 18
B. 20
C. 22
D. 24
Ans. A
Explanation : महाभारत में 18 अध्याय हैं।
Q7. हरियाणा का राजकीय फूल कौन सा है?
A. गुलाब
B. चमेली
C. गेंदा
D. कमल
Ans. D
Explanation : हरियाणा राज्य का राजकीय पुष्प कमल है।
Q8. हरियाणा के फ़रीदाबाद जिले में लगने वाले सूरजकुण्ड मेले की शुरुआत किस वर्ष की गई थी?
A. 1989 में
B. 1987 में
C. 1991 में
D. 1990 में
Ans. B
Explanation : सूरजकुण्ड मेले की शुरुआत वर्ष 1987 में की गई थी।
Q9. ग्रेविटी डैम के नाम से किस बाँध को जाना जाता है?
A. हथनिकुंड
B. ओट्टू बाँध
C. कौशल्या बाँध
D. अनंगपुर बाँध
Ans. D
Explanation : अनंगपुर बाँध को ग्रेविटी बाँध के नाम से भी जाना जाता है।
Q10. प्रसिद्ध शीतला माता का मंदिर किस जिले में स्थित है?
A. हिसार
B. भिवानी
C. गुरुग्राम
D. कुरुक्षेत्र
Ans. C
Explanation : शीतला माता का मंदिर गुरुग्राम जिले में स्थित है।
Q11. रक्षाबंधन का त्योहार किस तिथि को मनाया जाता है?
A. श्रावण पूर्णिमा
B. श्रावण सप्तमी
C. श्रावण अमावस्या
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. A
Explanation : रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
Q12. वर्तमान में हरियाणा में कितने मंडल है?
A. 4
B. 8
C. 5
D. 6
Ans. D
Explanation : वर्तमान में हरियाणा में छः मंडल है।
Q13. निम्न में से हरियाणा में नवीनतम मंडल कौन से है?
A. हिसार और अंबाला
B. फरीदाबाद और करनाल
C. अंबाला और करनाल
D. फ़रीदाबाद और हिसार
Ans. B
Explanation : हरियाणा के नवीनतम मंडल करनाल और फरीदाबाद है।
Q14. हरियाणा के नूहँ क्षेत्र में बड़े-बड़े नक्कारों, डफ और मंज़िरों के साथ निम्न में से कौनसा नृत्य काफ़ी प्रचलित है?
A. घोड़ा नृत्य
B. धमाल नृत्य
C. मंजीरा नृत्य
D. छठी नृत्य
Ans. C
Explanation : नूहँ क्षेत्र में नक्कारों, डफ और मंज़िरों के साथ किया जाने वाला प्रसिद्ध नृत्य मंजीरा नृत्य है।
Q15. सच्चर फ़ार्मूला कब लागू हुआ था?
A. 1 अक्टूबर 1949
B. 1 सितम्बर 1949
C. 1 जुलाई 1949
D. 1 मार्च 1949
Ans. A
Explanation : सच्चर फ़ार्मूला 1 अक्टूबर 1949 को लागू किया गया था।
Q16. अंग्रेजों ने हरियाणा को पंजाब में किस वर्ष में मिलाया था?
A. 1873 में
B. 1919 में
C. 1858 में
D. 1857 में
Ans. C
Explanation : अंग्रेजों ने हरियाणा को पंजाब में वर्ष 1858 में मिलाया था।
Q17. हरियाणा दिवस प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है?
A. 1 सितम्बर
B. 1 नवंबर
C. 1 अगस्त
D. 1 जुलाई
Ans. B
Explanation : हरियाणा दिवस प्रत्येक वर्ष 1 नवम्बर को मनाया जाता है। 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा राज्य पंजाब से अलग हो कर एक स्वतंत्र राज्य बना था।
Q18. हरियाणा राज्य का गठन देश के _______ राज्य के रूप मिस्टर हुआ था?
A. 18 वें
B. 15 वें
C. 19 वें
D. 17 वें
Ans. D
Explanation : हरियाणा राज्य भारत देश का 17 वां राज्य बना था।
Q19. क्षेत्रीय फ़ार्मूला किस वर्ष लागू हुआ था?
A. 1953 में
B. 1956 में
C. 1965 में
D. 1952 में
Ans. B
Explanation : क्षेत्रीय फ़ार्मूला वर्ष 1956 में लागू किया गया था। इस फ़ार्मूला को लागू करके पंजाब को पंजाब क्षेत्र और हरियाणा क्षेत्र में विभाजित कर दिया गया था।
Q20. नारनौल में सतनामियों का विद्रोह किस शासक के विरुद्ध हुआ था?
A. बाबर
B. फिरोजशाह तुगलक
C. शाहजहाँ
D. औरंगज़ेब
Ans. D
Explanation : नारनौल में सतनामियों का विद्रोह वर्ष 1672 में औरंगज़ेब के ख़िलाफ हुआ था।
यह भी देखें – Haryana GK Practice Set
Conclusion : इस ब्लॉग पोस्ट में हमने Haryana GK Practice Set -1 को कवर किया है। हरियाणा सामान्य ज्ञान से सम्बंधित सवालों की और भी बहुत सारी सिरीज़ आपको हमारी वेब्सायट पर मिल जाएगी, उन्हें भी ज़रूर देखें।