Haryana Current Affairs October 2022 PDF Download : अक्तूबर महीने के सम्पूर्ण हरियाणा करेंट अफेयर्स यहाँ से देखें

Telegram Channel Join Now

Haryana Current Affairs October 2022 : नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में Haryana current Affairs 2022 की सिरीज़ में से हमने Haryana current affairs October 2022 (हरियाणा करेंट अफेयर्स अक्तूबर 2022) को कवर किया है, जो की हरियाणा की सभी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी हैं।

अध्ययन सामग्री व नई निकलने वाली भर्ती की अप्डेट पाने के लिए हमारे Telegram Channel को अभी सब्स्क्राइब करें और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें“

Haryana Current Affairs October 2022 PDF Download : अक्तूबर महीने के सम्पूर्ण हरियाणा करेंट अफेयर्स यहाँ से देखें
Haryana Current Affairs October 2022

हरियाणा राज्य की सभी भर्ती परीक्षाओं जैसे HSSC, HPSC, HTET इत्यादि में हरियाणा सामान्य ज्ञान के साथ-साथ हरियाणा करेंट अफेयर्स का भी पूरा-पूरा योगदान रहता है, इसलिए हरियाणा सामान्य ज्ञान के साथ हरियाणा करेंट अफेयर्स पढ़ना भी बहुत हाई ज़्यादा जरुरी हो जाता है।

इस ब्लॉग पोस्ट में Haryana Current Affairs October 2022 के जितने भी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स बने है उन सभी को कवर किया है। Haryana Current Affairs October 2022 की PDF पोस्ट के अंत में दी गई है, वहाँ से आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपके इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रकार के सवाल हों तो, आप उन्हें नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में लिखें।

यह भी देखें –

Haryana Current Affairs October 2022

  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में 19 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है।
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में 28 से 31 अक्टूबर 2022 तक रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया है।
  • हरियाणा के पंचकुला जिले में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 48 वीं रीजनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
  • राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर का आयोजन फरीदाबाद के सूरजकुंड में किया गया।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने एनआईटी फरीदाबाद बस अड्डे का लोकार्पण किया।
  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने देश के पहले रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का उद्घाटन किया।
  • हरियाणा के फरीदाबाद जिले से अमित शाह जी ने हरियाणा की 6600 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
  • हरियाणा साहित्य अकादमी ने झज्जर जिले के डॉक्टर राजकला देशवाल को श्रेष्ठ कृति पुरस्कार से सम्मानित किया है।
  • रोम फोर्ड में आयोजित समारोह में गजेंद्र फोगाट को शान ए हरियाणा अवार्ड प्रदान किया गया है।
  • अमन सेहरावत अंडर 23rd वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय रेसलर बन गए हैं।
  • हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद शहर मॉडल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सिटी बनेंगे।
  • 26 अक्तूबर 2022 के सूर्य ग्रहण के अवसर पर कुरुक्षेत्र जिले के ब्रह्मसरोवर में लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
  • वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में हिसार जिले के अंकुश पंघाल ने रजत पदक जीता है। 
  • अक्टूबर 2022 तक हरियाणा के 83 पुलिसकर्मियों ने राज्य और इसकी नागरिकों की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं।
  • हरियाणा सरकार ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस आयोजित किया।
  • हरियाणा में सितंबर 2022 तक 36 सरकारी ब्लड बैंक कार्यरत हैं।
  • डॉक्टर मनीषा पांडे को दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। यह हरियाणा से संबंध रखते हैं।
  • हरियाणा में पंचायत चुनाव में सर्वसम्मति से चुने गए पंचायतों को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • हरियाणा में सर्वसम्मति से चुने जाने वाले जिला परिषद के सदस्य को ₹5 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • हरियाणा के 7 से 31 अक्टूबर तक गुरुग्राम जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले का आयोजन किया गया है।
  • हरियाणा का 23 वां ऑक्सीजन बाग दीपालपुर गांव में लगाया गया है।
  • हरियाणा के शाहबाज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया है।
  • हरियाणा सरकार में पराली के प्रबंधन पर किसान को प्रति एकड़ ₹1000 की प्रोत्साहन दी जाएगी।
  • उत्तर भारत की पहली राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र शाखा की स्थापना अंबाला जिले में की जाएगी।
  • पांचवे इंटरनेशनल सोलर एलाइंस की मेजबानी भारत देश ने को है।
  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नए चेयरमैन वीपी यादव को बनाया गया है।
  • हरियाणा की पहली मूकबधिर वकील सुदामिनी बनी है।
  • राष्ट्रीय ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में हरियाणा का भिवानी जिला पूरे देश में पहले स्थान पर रहा है।
  • राष्ट्रीय ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा है।
  • हरियाणा में नेचुरल गैस का उपयोग करने वाली औद्योगिक इकाइयों को वैट में 50% की छूट मिलेगी।
  • रोहतक के कुणाल हरियाणवी ने 100% इको फ्रेंडली कपड़ा बनाकर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।
  • हरियाणा के कैथल जिले के राहुल तुरन ने अक्टूबर 2022 में आर्यन मैन का खिताब जीता है।
  • हरियाणा सरकार 6 ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन बनाएगी।
  • तिआना फोगाट ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में 50 मीटर फ्री पिस्टल में कांस्य पदक जीता है।
  • हरियाणा में 17 नए रेलवे स्टेशन बनाये जाएंगे।
  • हरियाणा की पूजा नासा में सूर्य के कोरोना में हो रही घटना पर शोध करेंगी।
  • हरियाणा में जिला जल संसाधन योजना 2022 से 2025 तक की तैयार की गई है।
  • धीरज गर्ग को हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन का मिशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 7 देशों में नियुक्त भारतीय राजदूतों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है।
  • हरियाणा राज्य के निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह है।
  • हरियाणा की 2 यूनिवर्सिटी को नेक की ए प्लस ग्रेड मिली है।
  • भारत देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हरियाणा के अंबाला स्टेशन पर रुकेगी।
  • हरियाणा के राज्यपाल ने सरदार गुरजीत द्वारा लिखित “द हेरांबी फैक्टर” नामक पुस्तक का विमोचन किया है।
  • सीनियर नेशनल ओपन एथलेटिक्स स्पर्धा में शिल्पा ने स्वर्ण पदक जीता है।
  • वंशिका घनघस यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।
  • हरियाणा के हिसार जिले में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी सेंटर खोला जाएगा।
  • हाटकेश्वर धाम के सरोवर में स्नान करने से 68 तीर्थों का पुण्य प्राप्त होता है।
  • पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स रिपोर्ट 2022 के अनुसार हरियाणा राज्य को सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य का दर्जा दिया गया है।
  • हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट सब्सिडी योजना के तहत 30% की सब्सिडी मिलती है।
  • 57 वीं सीनियर हरियाणा स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन अंबाला जिले में किया गया।
  • द टाइम्स हाईर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में जीजेयू को 37 वा स्थान मिला है।
  • हरियाणा के फरीदाबाद और पानीपत जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कोविन ऐप का इस्तेमाल राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में किया जाएगा।
  • हरियाणा में 8 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे।
  • हरियाणा के भिवानी जिले के डॉक्टर विभा अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित हुई हैं।
  • कचरे के निस्तारण के लिए हरियाणा के भिवानी, सिरसा और करनाल जिलों में प्रारंभिक चरण में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट लगाए जाएंगे।
  • 36 वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा है। इन खेलों में हरियाणा ने कुल 116 पदक जीते हैं।
  • नगर निकायों के विज्ञापन स्थलों की नीलामी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पोर्टल लॉन्च किया है।
  • अक्टूबर महीने को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया गया है।
  • हरियाणा के मनदीप सिंह चौहान को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रजत कमल पुरस्कार से सम्मानित किया है।
  • स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में ओवरऑल प्रोग्रेस में हरियाणा देश में टॉप 5 राज्यों में रहा है।
  • शहरी क्षेत्र के स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में हरियाणा का गुरुग्राम जिला टॉप पर आए।
  • धारूहेड़ा और बवानीखेड़ा शहरों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में फास्ट मूविंग सिटी का अवार्ड दिया गया है।
  • राजेश जोगपाल को मॉडर्न पाईथियन गेम्स हरियाणा का मानक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • निपुण भारत निपुण हरियाणा योजना के तहत राष्ट्रीय परीक्षा 2022 में तीसरी कक्षा तक के हरियाणा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
  • देश का दूसरा दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है।
  • हरियाणा के 400 स्कूलों में आईसीटी लैब बनाई जाएगी।
  • हरियाणा के अंबाला जिले से कालाअम्ब और मोहाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिली है।
  • हरियाणा में 2 से 8 अक्टूबर 2022 तक वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह मनाया गया है।
  • हरियाणा के पर्वतारोही नीतीश दहिया की एवलांच में फसने से मौत हो गई।
  • हरियाणा के गन्नौर शहर में पेरिस की तर्ज पर इंटरनेशनल मार्केट बनाई जा रही है।
  • यूनेस्को ने 50 विशिष्ट भारतीय विरासत वस्त्र शिल्पो की सूची में हरियाणा से खेस को स्थान मिला है।
  • हरियाणा जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रोहतक जिले में किया गया।
  • राष्ट्रीय खेल 2022 में अमित पंघाल ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।
  • शिवालिक विकास बोर्ड का कार्यकारी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर को बनाया गया है।
  • गांधी मंडेला फाउंडेशन ने मनोहर लाल खट्टर को चैंपियन ऑफ चेंज हरियाणा 2021 के पुरस्कार से सम्मानित किया है।
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हरियाणा के गुरुग्राम जिले से ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की शुरुआत की है।
  • हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के राजीव दीक्षित गुरुकुल ने 1 मिनट में 1111 त्रिवेणी लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
  • एनसीआर के बाहर पहली बार चंडीगढ़ में वायु सेना दिवस पर समारोह आयोजित किया गया है।
  • हरियाणा में जीआरपी के कुल 16 थाने हैं।
  • महिला वर्ल्ड हॉकी गोलकीपर ऑफ द ईयर सविता पूनिया को चुना गया है।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम को अब मिशन शक्ति संबल के में मर्ज कर दिया गया है।
  • विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी देने के लिए माह के पहले बुधवार को जागरूकता क्लास लगाई जाएगी।
  • हरियाणा कैडर के राकेश गुप्ता आईएएस अधिकारी को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • कुरुक्षेत्र जिले के कमोदा तीर्थ पर 2 अक्टूबर को शुक्ल सप्तमी मेला आयोजित किया गया।
  • हरियाणा की संतोष यादव को आरआरएस ने विजयदशमी उत्सव में मुख्य अतिथि बनाया।
  • हरियाणा सरकार ने फिट बुजुर्गों को सम्मानित करने के लिए फिट सीनियर सिटीजन ऑफ द ईयर अवार्ड की शुरुआत की है।
  • हरियाणा के धारूहेड़ा नगर पालिका को स्वच्छ शहर के अवार्ड से नवाजा गया है।
  • हरियाणा के हिसार जिले में रेबीज की जांच शुरू की जाएगी।

Haryana Current Affairs October 2022 PDF – Download Here

Conclusion : इस पोस्ट Haryana current affairs 2022 की सिरीज में से Haryana Current Affairs October 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को कवर किया है। Haryana Current Affairs 2022 के साथ-साथ वर्ष 2021 के सभी महीनों के हरियाणा करेंट अफेयर्स हमारी इस वेब्सायट पर उपलब्ध है, आप वहाँ से देख सकते हैं।

Related Keywords

Haryana current affairs, Haryana current affairs October 2022 in hindi, Haryana Current Affairs October 2022 pdf, Haryana Current Affairs PDF Free Download, Haryana Current GK, Haryana current affairs October 2022, Haryana Current Affairs October 2022 Full Month PDF, Haryana Current Affairs October 2022 PDF Free Download, Haryana Current Affairs October 2022 by Apna Haryana

Leave a Comment