Haryana current affairs October 2021 : इस पोस्ट में हमने Haryana current affairs October 2021 PDF (हरियाणा अक्तूबर 2021 करेंट अफेयर्स) को कवर किया है, जो आगे आने वाली सभी HSSC की परीक्षाओं के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण हैं।
पूरे महीने की करेंट अफेयर्स की PDF पोस्ट के अंत में दी गई है, वहाँ से आप डाउनलोड कर सकते हैं। आपके इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रकार के सवाल हो तो, आप उन्हें नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में लिखें। हम जल्द से जल्द आपके सवाल का जवाब देने का प्रयास करेंगे।
अन्य महीनों के हरियाणा करेंट अफेयर्स यहाँ से देखे – Haryana current affairs

Haryana current affairs October 2021
● हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी कहानी प्रतियोगिता 2020 के अंतर्गत निम्न पुरस्कारों की घोषणा की गई-
- प्रथम पुरुस्कार : सिरसा के सुरेश बरनवाल की कहानी ‘गीले पन्ने’ को
- द्वितीय पुरुस्कार : फरीदाबाद की भावना सक्सेना की कहानी ‘नौबत’ को
- तृतीय पुरुस्कर : भिवानी की विनिता मलिक ‘नवीन’ की कहानी ‘एडजस्ट करूँगी’ को
इन पुरस्कार के विजेताओं को क्रमश: 5,000 रुपए, 4,000 रुपए और 3,000 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
● हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा हरियाणवी भाषा के श्रेष्ठ कृति पुरस्कारों 2020 के अंतर्गत झज्जर के डॉ. जयभगवान शर्मा के काव्य संग्रह ‘यादां का झरोखा’ तथा सोनीपत के रामबीर सिंह की ‘लोककला सिरमौर: निहालचंद शिवचरण’ को श्रेष्ठ कृति पुरस्कार के लिये चुना गया है।
इन पुरस्कार के विजेताओं को 31-31 हज़ार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
● हरियाणा सरकार प्रदेश के 14,386 सरकारी स्कूलों पढ़ रहे क़रीब 24 लाख विद्यार्थियों के प्राथमिक उपचार हेतु लगभग 3 करोड़ की लागत से “first aid box” स्थापित करेगी। इस फ़र्स्ट ऐड बॉक्स में 24 दवाओं को रखा जाएगा और प्रत्येक स्कूल के लिए 2000 रुपए निर्धारित किए गए है।
● हरियाणा प्रदेश में खिलाड़ियों को पुरस्कार देने की योजना को ऑनलाइन करने की तैयारी है।
● हरियाणा प्रदेश के बहादुरगढ़ में DRDO ने 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सिजन का उत्पादन करने वाले प्लांट की शुरुआत की है।
● हरियाणा प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9 वीं से 12 वीं कक्षा के छात्रों को हरियाणा नैशनल टैलेंट रिसर्च इग्ज़ैमिनेशन (NTRE) के लिए निशुल्क कोचिंग दिलवाई जाएगी।
● हरियाणा सरकार ने अब बाजरे की फसल को “भावन्तर भरपाई योजना” में शामिल किया है और ऐसा करने वाला हरियाणा प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है।
● मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में “हरियाणा मधुमक्खी पालन नीति-2021″ और हरियाणा मधुमक्खी पालन कार्य योजना 2021-2030 का शुभारम्भ किया है।
● हरियाणा राज्य में मुख्यमंत्री बाग़वानी योजना के तहत्त बाग़वानी से जुड़ी 21 सब्ज़ी, फल और मसाला फ़सलों को बीमा में कवर किया जाएगा।
● हरियाणा सरकार ने श्री गजेंद्र फोगाट को मुख्यमंत्री का विशेष कार्य अधिकारी (विशेष प्रचार) नियुक्त किया है।
● हरियाणा प्रदेश में विभिन्न प्रकार के सर्वे, गिरदावरी और इमेजिंग के कार्य को कुशलता व जल्दी निपटाने के लिए ड्रोन इमेजिंग एंड इन्फ़र्मेशन सर्विस ओफ हरियाणा लिमिटेड (DRIISHYA) का गठन किया गया है। ड्रोन की ख़रीद के लिए नोडल एजेन्सी DRIISHYA होगी जिसका मुख्यालय करनाल जिले में बनाया जाएगा।
● 7 अक्टूबर, 2021 से हरियाणा प्रदेश में 71 “हर हित स्टोर” को ओपन कर दिया जाएगा। हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि इन स्टोर की संख्या 5000 तक की जाए।
● नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में हरियाणा सबसे तेज़ी से तरक़्क़ी करने वाले राज्यों में अग्रणी रहा है।
● प्रसिद्ध अभिनेता और पूर्व सांसद श्री अमित त्रिवेदी जी का निधन हो गया। इन्होंने प्रसिद्ध धारावाहिक “रामायण” में रावण का किरदार निभाया था।
● जल जीवन मिशन के तहत हर ग्रामीण घर में स्वच्छ नल का पानी पाने वाला हरियाणा देश का तीसरा राज्य बन गया है।
● हरियाणा प्रदेश में पहली बार राज्य स्तर पर “हरियाणा साँझी उत्सव” का आयोजन कुरुक्षेत्र जिले में किया गया जो कि 15 अक्टूबर 2021 तक चला जिसमें हरियाणवी लोकनृत्य, रीति रिवाज, लोक परम्पराएँ तथा सम्पूर्ण हरियाणा सांस्कृतिक झलक देखने को मिली।
● साँझी उत्सव में 50 से अधिक टीम ने हिस्सा लिया जिसमें दी गई राशि निम्न है –
- प्रथम पुरुस्कार : 51 हजार
- द्वितीय पुरुस्कार : 31 हजार
- तृतीय पुरुस्कार : 21 हजार
- सांत्वना पुरुस्कार : 11 हजार
● हरियाणा सरकार पराली ना जलाने पर 1000 रुपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है।
● हरियाणा में गुरुग्राम जिले को “हेली हब” के रूप में विकसित किया जाएगा और इंटिग्रेटेड एवीएशन हब को हिसार जिले में वर्ष 2023 तक विकसित किया जाएगा।
● हरियाणा में बछौद (महेंद्रगढ़) में फ्लाइंग ट्रेनिंग इन्स्टिट्यूट शुरू किया जाएगा, जिसमें एक सत्र में 100 बच्चों को पायलेट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
● हरियाणा के गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र जिले में “स्टेट इन्स्टिट्यूट ओफ एडवांस स्टडीज़ इन टीचर एजुकेशन” आरम्भ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
● चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के वैज्ञानिकों ने अंतरष्ट्रीय स्तर पर बाजरे की नई बीमारी व इसके कारक जीवाणु क्लेबसिएला एरोजेन्स की खोज की है और विश्व स्तर पर इस तरह की बाजरे की बीमारी की खोज अब तक नहीं की गई है।
● HAU हिसार के वैज्ञानिकों ने “ई-ट्रैक्टर” बनाया है और ऐसा करने वाला देश का पहला संस्थान बन गया है।
● हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा की जनता के हित के लिए “स्वस्थ हरियाणा” मोबाइल एप को लॉंच किया है। इस एप के माध्यम से मरीज प्रदेश के किसी भी नागरिक अस्पताल में अपना इलाज करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
● हरियाणा राज्य को “एग्रिकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2021” के दौरान कृषि में नवपरिवर्तन के लिए श्रेष्ठ राज्य के रूप में सम्मानित किया गया है।
● मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने जेसी बोस विज्ञान एवं प्रोध्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए फ़रीदाबाद में दीनदयाल उपाध्याय नोलेज रिसोर्स सेंटर का शिलान्यास किया।
● सक्षम योजना के तहत 100 घंटे के काम की गारंटी देने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है।
● पाँचवी एलिट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने चार स्वर्ण पदक जीते।
● हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए ‘उत्तम बीज पोर्टल’ का शुभारम्भ किया है।
● देश में पहली बार हरियाणा के जिला करनाल में खाद का छिड़काव ड्रोन द्वारा किया गया। इफ्को द्वारा करनाल में तरल यूरिया नैनो का ड्रोन स्प्रे प्रदर्शन था। ड्रोन सिर्फ 10 मिनट प्रति एकड़ समय में खाद स्प्रे करेगा।
● 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होती’ को सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म का पुरस्कार मिला।
● हरियाणा सरकार द्वारा 8 नवंबर से 3 दिसंबर, 2021 तक 4 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के प्रत्येक बैच में 40 किसानों को उद्यान प्रशिक्षण संस्थान उचानी (करनाल) में प्रशिक्षित किया जाएगा।
● “लीवा मिस दीवा यूनिवर्स-2021” में भारतीय प्रतिनिधित्व के लिए चंडीगढ़ की हरनाज संधु को विजेता चुना गया है।
● नेपाल में आयोजित की गई अंतरष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के पीयूष ने गोल्ड मेडल जीता है।
● कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल हरियाणा प्रदेश का पहला मेडिकल कॉलेज होगा जहाँ पर एयर एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान होगी।
● 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हरियाणा राज्य के 75 छात्र व अध्यापक हिमाचल प्रदेश के माउंट यूनम पर पहुँच कर 75 मीटर लम्बा राष्ट्रीय ध्वज फहराएँगे।
● खेल, शिक्षा इत्यादि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भिवानी जिले के सतबीर देहरान का नाम “ग्रेट इंडियन बुक ओफ रिकोर्ड्स” में दर्ज किया गया है।
● ऑल इंडिया प्रिन्सिपल एसोसिएशन द्वारा जींद जिले की डिम्पल अरोड़ा को “शिक्षा पद्म सम्मान-2021” से सम्मानित किया गया है।
● NIC हरियाणा को उनकी परियोजनाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर के 2 स्वर्ण पुरुस्कार दिए गए हैं।
● राइड फ़ोर रियल हीरोज नामक कार्यक्रम की शुरुआत हीरो मोटर्स द्वारा की गई है। इस परियोजना कार्यक्रम की शुरुआत कोविड-19 राहत कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से शुरू की है।
● रोहतक के डॉक्टर कंवल किशोर को उज्जैन की कालिदास संस्कृत अकादमी द्वारा “अवगत अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।
● हरियाणा जलवायु एवं परिवर्तन विभाग का महानिदेशक श्री एस नारायण को नियुक्त किया गया है।
● हरियाणा में अब तीन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी माध्यम से करवाई जाएगी।
- गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार
- दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय, सोनीपत
- YMCA, फ़रीदाबाद
● भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड पोर्टल का शुभारम्भ गुरुग्राम जिले से किया गया।
● हरियाणा की बेटी संजोली बनर्जी को जर्मनी देश से यंग ग्लोबल चेंज मेकर अवार्ड मिला है।
● राजकुमार सिंहमार को बेस्ट रोज़गार अधिकारी अवार्ड दिया गया है।
● हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में राज्य का दूसरा राजकीय पशु चिकित्सा कॉलेज बनाया जाएगा। पहला कॉलेज हिसार जिले में है।
● ई-नीलामी के दौरान नीरज चोपड़ा के भाले की क़ीमत 1.5 करोड़ लगी है।
● रोहतक जिले के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में “हेरिटेज विलेज” की स्थापना की जाएगी।
● हरियाणा राज्य में पहली बार TACS प्रणाली को रेवाड़ी-जयपुर रेलवे लाइन पर स्थापित किया जाएगा।
● हरियाणा की महिला होकी खिलाड़ी शर्मिला देवी को सर्वश्रेष्ठ राइजिंग अवार्ड दिया गया है।
● ओस्लो-नोर्वे में आयोजित करवाई गई विश्व कुश्ती चेंपियनशिप में 59kg भार वर्ग में सोनीपत जिले की सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता है।
● विश्व चेंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला अंशु चौधरी बनी हैं।
● करनाल जिले के नागरिक हस्पताल को कायाकल्प पुरुस्कार 2021 से नवाज़ा गया है।
● प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से नागरिक हस्पताल रेवाड़ी में पीएम केयर फ़ंड से स्थापित किए गए 1,000 एलपीएम क्षमता के ऑक्सिजन प्लांट का लोकार्पण किया।
● 31 अक्टूबर,2021 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम जिले में करवाया गया।
● स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 में हरियाणा के 513 गाँवो को शामिल किया गया है।
● हिमाचल प्रदेश की माउंट फ़्रेंडशिप चोटी जिसकी ऊँचाई 5287 मीटर है, वहाँ पर रोहतक जिले की सविता मलिक ने सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया है।
● हरियाणा राज्य का पहला टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन पंचकूला जिले में किया गया है।
● हरियाणा रोडवेज की नयी बसों की लम्बाई 11 मीटर की जगह पर 12 मीटर की जाएगी।
● भारत सरकार द्वारा देश के 10 शहरी निकायों में जल सर्वेक्षण करवाया गया है। इसमें हरियाणा के रोहतक जिले को शामिल किया गया है।
● फ़ियांस की हरे रंग की चूड़ियाँ मिली है – तिगड़ाना (भिवानी)
● पेरू में आयोजित करवायी गई जूनियर वर्ल्ड चेंपियनशिप में मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता है।
● हरियाणा के खिलाड़ी शाहबाज अहमद को टी-20 विश्व कप में नेट गेंदबाज के रूप में चयनित किया गया है।
● हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को रेडक़्रास अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
● हरियाणा सरकार ने 24 अक्तूबर को “संयुक्त राष्ट्र दिवस” मनाया है।
● हरियाणा के गुरुग्राम जिले में 15 से 17 अक्तूबर 2021 के बीच तीन दिवसीय रीजनल घुड़सवारी चेंपियनशिप और हॉर्स शो का आयोजन किया गया।
● बेस्ट वुमेन एम्प्लॉई तथा डाक सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया है – ज्योति पसरिजा को
● लखनऊ में आयोजित करवाई गई मिस्टर एंड मिस सूपर मोडल इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस हरियाणा का ख़िताब यशौदा चौहान (रेवाड़ी) ने जीता है।
● हरियाणा के अंबाला जिले में दशहरे के अवसर पर 100 फ़ीट ऊँचा रावण का पुतला जलाया गया।
● हरियाणा के सभी जिलों में अगले एक वर्ष तक “आयुष आपके द्वार” महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव के तहत औषधीय पौधे वितरित किए जाएँगे।
● हरियाणा श्रीलंका देश का कृषि, डेयरी उत्पादन और ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में सहयोग करेगा।
● भारत सरकार ने हरियाणवी एजेंसी हरियाणा राज्य औध्योगिक विकास निगम को “परियोजना कार्यन्वयन एजेंसी” के रूप में चुना है।
Download PDF – Click here