Haryana Current Affairs November 2022 PDF Download : नवंबर महीने के सम्पूर्ण हरियाणा करेंट अफेयर्स यहाँ से देखें

Telegram Channel Join Now

Haryana Current Affairs November 2022 : नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में Haryana current Affairs 2022 की सिरीज़ में से हमने Haryana current affairs November 2022 (हरियाणा करेंट अफेयर्स नवंबर 2022) को कवर किया है, जो की हरियाणा की सभी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी हैं।

अध्ययन सामग्री व नई निकलने वाली भर्ती की अप्डेट पाने के लिए हमारे Telegram Channel को अभी सब्स्क्राइब करें और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें“

Haryana Current Affairs November 2022 PDF Download : नवंबर महीने के सम्पूर्ण हरियाणा करेंट अफेयर्स यहाँ से देखें
Haryana Current Affairs November 2022

हरियाणा राज्य की सभी भर्ती परीक्षाओं जैसे HSSC, HPSC, HTET इत्यादि में हरियाणा सामान्य ज्ञान के साथ-साथ हरियाणा करेंट अफेयर्स का भी पूरा-पूरा योगदान रहता है, इसलिए हरियाणा सामान्य ज्ञान के साथ हरियाणा करेंट अफेयर्स पढ़ना भी बहुत हाई ज़्यादा जरुरी हो जाता है।

इस ब्लॉग पोस्ट में Haryana Current Affairs November 2022 के जितने भी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स बने है उन सभी को कवर किया है। Haryana Current Affairs November 2022 की PDF पोस्ट के अंत में दी गई है, वहाँ से आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपके इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रकार के सवाल हों तो, आप उन्हें नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में लिखें।

यह भी देखें –

Haryana Current Affairs November 2022

  • भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 29 नवंबर 2022 को हरियाणा के तीन बड़ी परियोजनाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। इनमें हरियाणा परिवहन में ईटिकटिंग सिस्टम, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना और सिरसा जिले में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखा जाना शामिल है।
  • हरियाणा में सभी नवनिर्वाचित पंचायती राज सदस्य को शपथ 3 दिसंबर को दिलवाई जाएगी।
  • हरियाणा में अरावली वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए 5 जिलों को शामिल किया जाएगा। यह जिले हैं – गुरुग्राम रेवाड़ी नूंह महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी
  • हाल ही में राष्ट्रीय सुशासन सम्मेलन के दौरान हरियाणा सरकार ने जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ आईटी क्षेत्र में एक एमओयू साइन किया है।
  • हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव आदलपुर की बेटी शिवानी प्रदेश में सबसे कम उम्र की पंचायत समिति सदस्य बनी है।
  • हरियाणा में पहले ADGP ट्रैफिक श्री हरदीप दून को बनाया गया है।
  • हरियाणा के हिसार व भिवानी के बीच नेशनल हाईवे 148 b बनाया जाएगा।
  • राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड 2022 के लिए फतेहाबाद जिले के गांव गिल्लाखेड़ा के श्री जितेंद्र सिंह का चयन किया गया है।
  • हरियाणा राज्य को सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन आयुक्त पुरस्कार दिया जाएगा।
  • हाल ही में फिक्की द्वारा राजेंद्र सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ये राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के अध्यक्ष और सह संस्थापक हैं।
  • हरियाणा और दक्षिण कोरिया देश ने सतत विकास के लिए समझौता किया है।
  • स्कॉच ग्रुप द्वारा आयोजित अवार्ड कार्यक्रम में हरियाणा की बागवानी विभाग को स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • हरियाणा राज्य में तीन नई जेल क्रमश चरखी दादरी, फतेहबाद, रोहतक में बनाई जाएंगी। इसी के साथ हरियाणा में कुल 23 जेल हो जाएंगी।
  • हरियाणा राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य कृषि व्यवसाय पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा के यमुनानगर जिले में 900 मेगावॉट का नया पावर प्लांट लगेगा।
  • हरियाणा स्टेट गेम ऑफ द डफ़ में नीरज ने मूक-बधिर खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है।
  • हाल ही में शिक्षा मंत्री ने हरियाणा राज्य के सभी खंडों में कुल 238 पीएम श्री स्कूल खोलने की घोषणा की है।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम जिले में PGCIL, APCPL, SBI कार्ड और DLF की 6 राज्य स्तरीय CSR परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
  • हरियाणा सरकार ने हाल ही में दिव्यांगों समेत सभी के लिए चिरायु योजना शुरू की है।
  • हरियाणा के झज्जर जिले में कैंसर की सटीक दवा के लिए देश का पहला शोध केंद्र बनाया जाएगा।
  • हरियाणा के जींद जिले के गांव धमतान साहिब की बेटी मंजू नैन भारतीय सेना की पहली महिला स्काई ड्राइवर बनी है।
  • हाल ही में हरियाणा सरकार ने बासमती चावल के निर्यात के लिए ओमान देश के साथ समझौता किया है।
  • हरियाणा सरकार ने उल्लेखनीय और अभिनव कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए अभिनव योजना की शुरुआत की है।
  • हरियाणा के फरीदाबाद गुरुग्राम जिले में सर्वप्रथम 5G नेटवर्क की शुरुआत हो गई है।
  • हरियाणा में सोसाइटी मोड पर संचालित 11 पॉलिटेक्निक कॉलेज को सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाया जाएगा।
  • संस्कृत साहित्यकारों की सम्मान राशि हाल ही में 3.5 गुना बढ़ा दिया गया है।
  • कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में बने भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप तथा लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन हाल ही में ओमप्रकाश बिरला ने किया।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने हरियाणा विद्युत नियामक आयोग द्वारा आयोजित फॉर्म ऑफ रेगुलेटर्स की 83 वीं बैठक में हिस्सा लिया।
  • हरियाणा के अनुसूचित जाति के 1330 खिलाड़ियों के लिए 4 करोड रुपए की छात्रवृत्ति जारी की गई है।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने रणदीप घनघस द्वारा लिखित चौधरी की चौपाल पुस्तक का विमोचन किया है।
  • Ease of doing business रैंकिंग में हरियाणा राज्य को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • हरियाणा सरकार ने पहली बार विश्व मंच पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए UNFCC के कांफ्रेंस ऑफ चेंज के 27 वें सत्र में हिस्सा लिया है।
  • हाल ही में झज्जर जिले की नगर पालिका को रद्द कर दिया गया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 19 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच करवाया जाएगा जिसमें पार्टनर नेशन नेपाल है और पार्टनर राज्य मध्यप्रदेश है।
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया।
  • राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर सूरजकुंड में आयोजित किया गया।
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने झज्जर जिले के कुलाना गांव में नवनिर्मित पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया।
  • हरियाणा सरकार ने हाल ही में 12 अप्रासंगिक कानून खत्म किए हैं।
  • हरियाणा की कुल 12 शहरों में मॉडर्न हैफेड बाजार बनेगा।
  • हाल ही में स्वीटी बूरा भारतीय महिला मुक्केबाज ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
  • हरियाणवी भाषा के वर्ष 2021 के श्रेष्ठ कीर्ति पुरस्कार हिंदी भाग के कविता वर्ग में जिंदगी एक तंग काफिया और कागज से गुफ्तगू को सम्मानित किया गया है।
  • केंद्र सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ राज्य कृषि व्यवसाय पुरस्कार 2022 से हरियाणा राज्य को सम्मानित किया गया है।
  • हरियाणा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 5 जिलों में पर्यटन हब शामिल किया जाएगा।
  • भारत भूषण भारती जी सीएम के राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किए गए हैं।
  • हरियाणा के रोहतक जिले में पहला किडनी प्रत्यारोपण केंद्र शुरू होने जा रहा है।
  • हाल ही में हरियाणा के कैथल जिले की मंजीत कौर सबसे कम उम्र की पंच बनी है।

Haryana Current Affairs November 2022 PDF – Download Here

Conclusion : इस पोस्ट Haryana current affairs 2022 की सिरीज में से Haryana Current Affairs November 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को कवर किया है। Haryana Current Affairs 2022 के साथ-साथ वर्ष 2021 के सभी महीनों के हरियाणा करेंट अफेयर्स हमारी इस वेब्सायट पर उपलब्ध है, आप वहाँ से देख सकते हैं।

Related Keywords

Haryana current affairs, Haryana current affairs November 2022 in hindi, Haryana Current Affairs November 2022 pdf, Haryana Current Affairs PDF Free Download, Haryana Current GK, Haryana current affairs November 2022, Haryana Current Affairs November 2022 Full Month PDF, Haryana Current Affairs November 2022 PDF Free Download, Haryana Current Affairs November 2022 by Apna Haryana

Leave a Comment