Haryana current affairs November 2021 : नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में हमने Haryana current affairs Novemeber 2021 PDF (हरियाणा नवम्बर 2021 करेंट अफेयर्स) को कवर किया है, जो की हरियाणा की सभी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी हैं।
नवम्बर 2021 पूरे महीने की करेंट अफेयर्स की PDF पोस्ट के अंत में दी गई है, वहाँ से आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपके इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रकार के सवाल हों तो, आप उन्हें नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में लिखें। हम जल्द से जल्द आपके सवाल का जवाब देने का प्रयास करेंगे।

Haryana current affairs November 2021
✓ कृष्णा सर्किट थीम परियोजना के तहत कुरुक्षेत्र में महाभारत थीम पार्क, ज्योतिसर में 40 फीट ऊंची भगवान श्री कृष्ण के “विराट स्वरूप” की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।
✓ केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां पुलिस थाने को वर्ष 2021 के लिए देश के टॉप-3 पुलिस थानों में चुना गया है।
✓ केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक 2021 में हरियाणा राज्य दूसरे स्थान पर है। प्रथम स्थान पर गुजरात राज्य है।
✓ गुरुग्राम जिले के सोहना में 500 एकड़ भूमि में “इलेक्ट्रिकल पार्क” की स्थापना की जायेगी।
✓ मुख्यमंत्री ने करनाल के सेक्टर – 12 में स्थित जगह पर “नाइट मार्किट” का शुभारंभ किया है। यह परियोजना पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है जो कि सफल रहने पर बाद में हरियाणा के सभी जिलों में लागू की जाएगी।
✓ भारत के राष्ट्रपति द्वारा हरियाणा के भिवानी जिले के गांव दरियापुर ढाणी के प्राध्यापक प्यारेलाल राष्ट्रीय श्रेष्ठ कर्मचारी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।
✓ अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन बेलग्रेड में करवाया गया जिसमें पानीपत जिले के इसराना गांव की राधिका ने 62 किलोग्राम कैटेगरी में कांस्य पदक जीता है।
✓ ISSF शूटिंग प्रेसिडेंट कप 2021 में हरियाणा की निशानेबाज खिलाड़ी मनु भाकर ने ईरान के जावेद फोरोगी के साथ मिल कर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
✓ विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2020 के लिए “हरियाणा वाणी एवं श्रवण निशक्त जन कल्याण सोसाइटी, पंचकुला” को सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरुस्कार दिया है।
✓ राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में आत्महत्या के मामलों में 4.5% की कमी आई है।
✓ “किसमें कितना है दम सीजन-7” की विजेता हरियाणा की सृष्टि दहिया बनी है। इस सीजन का आयोजन पंजाब के संगरूर में करवाया गया था।
✓ AIBA पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2021 में भिवानी जिले के आकाश कुमार ने कांस्य पदक जीता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन सर्बिया के बेलग्रेड शहर में करवाया गया था।
✓ स्वामी विवेकानंद स्वर्ण जयंती युवा लेखक सम्मान 2020 से रेवाड़ी जिले की नंदिनी को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरुस्कार हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के तहत दी जाने वाली राशि 50 हजार रुपए है।
✓ हरियाणा राज्य भूटान देश की तर्ज पर हरियाणा में “Ease of living index” को प्रोत्साहन देगा और साथ ही साथ सुशासन सहयोगी खुशहाली सूचकांक बढ़ाने पर भी फोकस किया जाएगा।
✓ हरियाणा अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सहायता योजना 1 जनवरी 2001 किसे 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। इस योजना का उदेश्य उद्योगों को अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करना है।
✓ हरियाणा गौरव सम्मान 2020 से दिल्ली की सविता चड्डा को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किया जाता है और इस सम्मान के तहत दी जाने वाली राशि दो लाख रूपए है।
✓ हरियाणा की भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव को राष्ट्रीय पी. सी. चंद्रा पुरस्कार से सम्मानित क्या गया है।
✓ हिसार जिले के दिनेश बाना का चयन बीसीसीआई अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ है।
✓ 28 और 29 अक्तूबर 2021 को चंडीगढ़ में हरियाणा अफ्रीका कनक्लेव सीरीज का आयोजन किया गया।
✓ हरियाणा सरकार करनाल जिले में “भूमि बैंक” की स्थापना करेगी। करनाल जिले में पायलेट तौर पर स्थापित किए जाएंगे तत्पश्चात हर जिले में इन बैंकों की स्थापना की जाएगी। इस स्कीम का मुख्य उद्देश सरकार को भूमि अधिग्रहण के समय आसानी से भूमि उपलब्ध करवाना है।
✓ डीफ जुडो चैंपियनशिप में भारत की महिला टीम ने ब्रोंज मेडल जीता है। चैंपियनशिप का आयोजन फ्रांस में करवाया गया था। इस टीम में हरियाणा के एक महिला खिलाड़ी थी जिनका नाम निरचरा है और इनका संबंध जैतपुर गांव (झज्जर) से है।
✓ भारत सरकार द्वारा घरेलू हवाई अड्डों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई उड़ान योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार ने हवाई जहाज की इंधन पर एक प्रतिशत वैट (VAT) कम किया है।
✓ लैंड्स ऑफ गॉडस नामक पुस्तक का विमोचन हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया है। इस पुस्तक के लेखक श्री अर्जुन सिंह कादयान हैं।
✓ हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने बागवानी सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर 1800-180-2021 को जारी किया है।
✓ हरियाणा के निशानेबाज़ी के खिलाड़ी सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया है।
✓ 2 दिसम्बर से 19 दिसंबर के बीच हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतरष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा।
✓ हरियाणा में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए “जागृति यात्रा” साइकल रैली की शुरुआत की गई है जो हरियाणा के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी।
✓ गोवा में आयोजित की गई “राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता” में हरियाणा से दिव्या सतीजा ने स्वर्ण पदक जीता है।
✓ 35 वीं हरियाणा स्टेट स्पीड रोलर प्रतियोगिता में करनाल जिले के वैभव गुलाटी ने 3 स्वर्ण पदक जीते हैं।
✓ स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में हरियाणा राज्य को एक स्टेट अवार्ड मिला है। नगर निगम गुरुग्राम और नगर निगम रोहतक को “गारबेज फ़्री सिटी” अवार्ड मिला है। नगर निगम गुरुग्राम को “सफ़ाई सुरक्षा मित्र चेलेंज” अवार्ड भी दिया गया है।
✓ हरियाणा प्रदेश के 12 नगर निकायों को “ओडीएफ प्लस-प्लस” प्रमाणित किया गया है व 43 नगर निकायों को “ओडीएफ प्लस” से प्रमाणित किया गया है।
✓ टीबी की बीमारी की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम में “मोबाइल क्लीनिक” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
✓ सोनीपत के खरखौदा में मारुति का नया प्लांट लगाया जाएगा और रोहतक में रेलवे पार्ट बनाने की कम्पनी लगाई जाएगी।
✓ हरियाणा के पानीपत जिले में ग्रसिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड का प्लांट लगाया जाएगा।
✓ हरियाणा राज्य में खनन क्षेत्र से सम्बंधित मुद्दों को हल करने हेतु “वन टाइम सेट्टलमेंट” योजना को मंज़ूरी दी गई है।
✓ हरियाणा में स्वरोज़गार को बढ़ावा देने हेतु राज्य में 29 नवम्बर से 25 दिसम्बर 2021 तक अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का आयोजन करवाया जाएगा।
✓ हरियाणा के करनाल जिले में गप्पू वाला स्थल पर स्थित मिनी खेल स्टेडियम का नाम सरदार मिल्खा सिंह के नाम पर रखा जाएगा।
यह भी देखें – अंत्योदय उत्थान मेला
Download PDF – Click here