Haryana Current Affairs January 2023 : नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में Haryana current Affairs 2023 की सिरीज़ में से हमने Haryana current affairs January 2023 (हरियाणा करेंट अफेयर्स जनवरी 2023) को कवर किया है, जो की हरियाणा की सभी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी हैं।
“अध्ययन सामग्री व नई निकलने वाली भर्ती की अप्डेट पाने के लिए हमारे Telegram Channel को अभी सब्स्क्राइब करें और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें“

हरियाणा राज्य की सभी भर्ती परीक्षाओं जैसे HSSC, HPSC, HTET इत्यादि में हरियाणा सामान्य ज्ञान के साथ-साथ हरियाणा करेंट अफेयर्स का भी पूरा-पूरा योगदान रहता है, इसलिए हरियाणा सामान्य ज्ञान के साथ हरियाणा करेंट अफेयर्स पढ़ना भी बहुत हाई ज़्यादा जरुरी हो जाता है।
इस ब्लॉग पोस्ट में Haryana Current Affairs January 2023 के जितने भी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स बने है उन सभी को कवर किया है। Haryana Current Affairs January 2023 की PDF पोस्ट के अंत में दी गई है, वहाँ से आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपके इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रकार के सवाल हों तो, आप उन्हें नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में लिखें।
Haryana Current Affairs January 2023
- केंद्र सरकार की वीर गाथा परियोजना के तहत हरियाणा के करनाल जिले से रिया ग्रोवर का चयन किया गया है. इस परियोजना के तहत देश भर से 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया है.
- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने तीर्थ मित्र पोर्टल का शुभारंभ किया है।
- हरियाणा के 10 जिलों में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की तर्ज पर इनोवेटिव स्किल स्कूल खोले जाएंगे।
- हरियाणा की गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार को पहली बार मेक ए प्लस ग्रेड से मान्यता प्रदान की गई है।
- हाल ही में हरियाणा में जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बनवारी लाल जी को बनाया गया है।
- देश की सबसे ज्यादा दूध देने का नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली भैंस हरियाणा के कैथल जिले से संबंधित है।
- जूनियर इंजीनियर अब हरियाणा के गांव में ₹2 लाख तक का कार्य करवा सकेंगे।
- वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा जारी सूची के अनुसार साल 2022 में नीरज चोपड़ा खिलाड़ी के बारे में सबसे ज्यादा लिखा गया है।
- गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्यों की झांकी दिखाई गई है जिसमें उत्तराखंड राज्य की झांकी टॉप पर रही है।
- हरियाणा का फतेहाबाद जिला लिंगानुपात में पहले नंबर पर है।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना लोक संपर्क भाषा तथा संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री उपहार पोर्टल का शुभारंभ किया।
- चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने सिरसा जिले के मुकेश को किसान रत्न अवार्ड से सम्मानित किया है।
- हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत मिशन के लिए हुआ है।
- हरियाणा के शाहाबाद की नवनीत कौर को भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान बनाया गया है।
- हाल ही में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में महिला अध्ययन शोध केंद्र को राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा शोध अध्ययन के लिए अनुदान प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की टीम किशोरियों में विटामिन डी की समस्या का समाधान खोजेगी।
- हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के पहले कुलपति एस एस देशवाल बने हैं।
- हरियाणा में भारत माला प्रोजेक्ट के तहत तीन नए नेशनल हाईवे बनाए जाएंगे।
- पर्यटकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र में बाबा लक्खी शाह बंजारा का स्मारक और सराय का निर्माण किया जाएगा।
- पानीपत जिले की छवि धीमान को मिसेज इंडिया माई आइडेंटिटी में बेस्ट वॉक का ताज पहनाया गया है।
- गुजरात राज्य की तर्ज पर हरियाणा में औद्योगिक की उपभोक्ताओं को एक्सप्रेस बिजली दी जाएगी।
- हाल ही में प्राइड ऑफ नेशन के अवार्ड से सीबी रावल को नवाजा गया है।
- हरियाणा में दिव्यांगों के लिए रिहैबिलिटेशन सेंटर खोला जाएगा इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से तीन सौ करोड रुपए का बजट स्वीकृत हो चुका है।
- हरियाणा सरकार सरस्वती नदी का पानी बाजार में लांच करेगी।
- उत्तर प्रदेश राज्य हरियाणा की मुकदमे बाजी प्रबंधन प्रणाली को अपने यहां लागू कर रहा है।
- हरियाणा के मंत्री मनोहर लाल जी को गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा राजस्थान में सम्मानित किया गया है।
- क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने के लिए हरियाणा की रोडवेज में ड्राइवर कंडक्टर सुशील और परमजीत को गुड सेमरिटन सम्मान से सम्मानित किया गया।
- हरियाणा ने स्टील सिटी बोकारो में सब जूनियर लड़कियों की कबड्डी टीम में गोल्ड मेडल जीता है।
- सिरसा जिला की मंजियाना परियोजना देश का पहला और एकमात्र सेंटर है जिसने गल्फ देशों की छह खजूर वैरायटी पर रिसर्च की है।
- हरियाणा के हिसार जिले में छठी एलिट मेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज किया गया है।
- G 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी हरियाणा का गुरुग्राम जिला करेगा।
- हरियाणा राजस्व आयोग का चेयरमैन वी एस कुंडू को बनाया गया है।
- हरियाणा के जींद जिले के पूर्व सरपंच सुनील जागलान की 5 प्रतिमाएं उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लगेगी।
- 36 वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का आयोजन 3 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक करवाया गया।
- हाल ही में हरियाणा में गोहाना की मोहनी ने हिंद केसरी का खिताब जीता है।
- हरियाणा में 100 महिलाओं को ऑटो चलाने का प्रशिक्षण पहले चरण में दिया जाएगा।
- हरियाणा राज्य तलवारबाजी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहा है।
- इंदौर से हरियाणा के भिवानी चिड़ियाघर में सिंबा नामक शेर को लाया गया है।
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हरियाणा में 269 सड़कें बनाई जाएंगी।
- सोनीपत कहां पहला पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन को बनाया गया है।
- हरियाणा बोर्ड गणित की तर्ज पर दो कठिन विषयों विज्ञान और संस्कृत को दो भागों में बांट देगा।
- शिक्षा विभाग की तरफ से सुपर हंड्रेड की कोचिंग रेवाड़ी जिले में दी जाएगी।
- हरियाणा सूचना जनसंपर्क भाषा तथा संस्कृति विभाग में पब्लिसिटी एडवाइजर श्री तरुण भंडारी को बनाया गया है।
- हरियाणा राज्य ने 2026 तक वर्ष तक हरियाणा को बाढ़ मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।
- हरियाणा साहित्य अकादमी के जनरल काउंसिल के सदस्य हाल ही में डॉक्टर महासिंह पूनिया बने हैं।
- 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री ने जगाधरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, राज्यपाल ने कुरुक्षेत्र में और उप मुख्यमंत्री ने हिसार में फहराया।
- हरियाणा सरकार ने युवा विकास एवं रोजगार विभाग के नाम से नया विभाग गठित किया है।
- हरियाणा के पुलिस अधिकारी अमिताभ सिंह ढिल्लों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
- हाल ही में हरियाणा के दो लोगों प्राचार्य डॉक्टर सुकामा और डॉक्टर बक्शी राम को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
- उत्तर भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट चंडीगढ़ सुखना लेक में बनकर तैयार हुआ है।
Haryana Current Affairs January 2023 PDF – Download Here
यह भी देखें –
- हरियाणा सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स
- हरियाणा अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स
- हरियाणा नवम्बर 2022 करेंट अफेयर्स
- हरियाणा दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स
Conclusion : इस पोस्ट Haryana Current Affairs 2023 की सिरीज में से Haryana Current Affairs January 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को कवर किया है। Haryana Current Affairs 2023 के साथ-साथ वर्ष 2022 के सभी महीनों के हरियाणा करेंट अफेयर्स हमारी इस वेब्सायट पर उपलब्ध है, आप वहाँ से देख सकते हैं।
Related Keywords
Haryana Current Affairs, Haryana Current Affairs January 2023 in Hindi, Haryana Current Affairs January 2023 pdf, Haryana Current Affairs PDF Free Download, Haryana Current GK, Haryana Current Affairs January 2023, Haryana Current Affairs January 2023 Full Month PDF, Haryana Current Affairs January 2023 PDF Free Download, Haryana Current Affairs January 2023 by Apna Haryana
Link not active