Haryana Current Affairs February 2021 PDF : हरियाणा राज्य के सभी पेपर में Haryana current affairs से लगभग सवाल पूछे जाते है। हरियाणा सामान्य ज्ञान के साथ हरियाणा करेंट अफेयर्स करना भी बहुत ही जरुरी होता है।
इस पोस्ट में हम Haryana Current Affairs February 2021 ( हरियाणा राज्य फरवरी 2021) के जितने भी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स बनते है, उनको कवर करेंगे। पोस्ट से सम्बंधित किसी भी सवाल के लिए पोस्ट के नीचे कॉमेंट करें।
✓ हरियाणा में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 644 वीं जयंती 27 फरवरी,2021 को चंडीगढ़ में मनाई गई।
✓ हरियाणा की चौथी रीजनल फॉरेंसिक साइंस लैब हिसार जिले में स्थापित कर दी गई है। इस लैब पर तीन जिलों सिरसा, फ़तेहाबाद, हिसार और पुलिस ज़िला हांसी के केसों का जाँच भार ही होगा।
- पहली- भोंडसी (गुरुग्राम)
- दूसरी- सुनारिया (रोहतक)
- तीसरी- मोगीनंद (पंचकूला)
इसके अलावा मुख्य साइंस लैब मधुबन (करनाल) में स्थापित है।
✓ हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के बिलों की शिकायतों का निपटारे हेतु उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा “अपने बिल को जानो (Know your bill scheme)” योजना की शुरुआत की गई है।
✓ हरियाणा के जींद जिले की मनिका श्योकंद ने “मिस ग्रैंड इंडिया 2020” का ख़िताब जीता है। इसी के साथ इन्हें हरियाणा में “मेरा पानी मेरी विरासत योजना” का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है।
✓ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा हरियाणा के कुरुक्षेत्र ज़िले को बेहतर प्रबंधन के लिए पुरस्कृत किया गया है।
✓ हरियाणा प्रदेश को “बेस्ट स्टेट इन हेल्थ (Best state in health)” का स्कॉच अवार्ड (skoch award) दिया गया है। इसी के साथ हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य मंत्री का अवार्ड मिला है। कर्नाटक राज्य दूसरे नम्बर पर rha है।
✓ चंडीगढ़ में भारत देश का पहला एमप्यूटी क्लीनिक (Amputee clinic) खोला गया है। इस क्लीनिक में किसी दुर्घटना में अपना अंग गवा चुके मरीज़ों को इलाज के साथ-साथ पुनर्वास देने की सुविधा भी उपलब्ध करवायी जाएगी।
✓ पेयजल सर्वेक्षण मिशन के पायलेट प्रोजेक्ट में देश के दस शहरों में हरियाणा के रोहतक जिले को शामिल किया गया है।आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय ने प्रयोग के तौर पर हरियाणा के रोहतक जिले में पेयजल सर्वेक्षण शुरू किया है।
✓ पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायधीश पी.वी. संजय कुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
✓ ब्रिक्स (BRICS) खेलों की मेज़बानी इस बार भारत करेगा, जिसमें हरियाणा के अंबाला और कुरुक्षेत्र जिले में दो खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। कुरुक्षेत्र में वोलीबाल तथा अंबाला में फुटबाल खेल का आयोजन करवाया जाएगा।
✓ 82 वें राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2020 का आयोजन हरियाणा के पंचकुला ज़िले ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में 15 से 23 फ़रवरी 2021 के बीच करवाया गया।
✓ तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव,2021 का आयोजन 14 से 16 फरवरी, 2021 तक आदिबद्री(यमुनानगर) और पिहोवा में किया गया। आदिबद्री को सरस्वती नदी का उद्गम स्थल माना जाता है।
✓ हरियाणा में राज्य पुरातत्व संग्रहालय, पंचकूला जिले में 1.83 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा।
✓ दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को वर्ष 2018-19 के लिए ए-प्लस (A+) रेटिंग दी गयी है।
✓ हरियाणा के कैथल जिले के गाँव हरसौला में पुरानी हवेली की खुदाई के दौरान 103 साल पुराने चांदी के 67 सिक्के मिले हैं।
✓ हरियाणा में अब ब्लॉक स्तर (Block Level) पर संस्कृति मॉडल स्कूल खोले जाएंगे।
✓ हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए “ई-फाइलिंग (E-filing)” पोर्टल लॉन्च किया है। अब उपभोक्ता कहीं से भी शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे।
✓ हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन(Haryana Electricity Regulatory commission) का चेयरमैन श्री आर.के. पंचनंदा को बनाया गया है।
✓ गुवाहाटी में आयोजित करवायी गई 36 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हरियाणा कुल 55 पदक के साथ ओवर ऑल चैंपियन रहा है।
✓ बीबीसी स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर (BBC Sports women of the year) अवार्ड, 2021 के लिए तीन हरियाणवी खिलाड़ियों – मनु भाकर, विनेश फोगाट, रानी रामपाल को नामांकित किया गया है।
✓ हरियाणा में भी विधानसभा के सभी विधायकी कार्य कागज (Paper less) रहित होंगे, इस प्रकार से हरियाणा देश का 16th राज्य बना है जहां पर विधानसभा के कार्य कागज रहित होंगे।
✓ पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने 107 नई पंचायतों का गठन किया है जिसमें से यमुनानगर ज़िले में सबसे अधिक 18 पंचायतों का गठन किया गया है।
✓ चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCSHAU), हिसार के तहत इंस्टिट्यूट ऑफ़ बिज़नस मैनेजमेंट एंड एग्रीप्रिनयोरशिप (Institute of business management and aggripreneurship) की स्थापना दौलताबाद (गुरुग्राम) में की जाएगी। यहाँ पर कृषि से जुड़े उद्योगों तथा व्यापार के प्रबंधन में युवाओं को शिक्षित किया जाएगा।
✓ हरियाणा राज्य में बाल उत्पीड़न और अपराध रोकने के लिए राज्यव्यापी जागरूकता अभियान “हिफाजत” लॉंच किया गया। इस अभियान के तहत हर महिला थाने में चाइल्ड फ्रेंडली रूम बनाए जाएंगे। बच्चों के लिए खिलौने आदि खेल कूद का सभी सामान उपलब्ध रहेगा।
✓ आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने “नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज” के तहत 25 शहरों का चयन किया है,जिसमें हरियाणा के एकमात्र शहर रोहतक का चयन किया गया है। इसका लक्ष्य भारत के शहरों के बीच बचपन केंद्रित दृष्टिकोण का प्रचार प्रसार करना है।
✓ कैनथल सप्लाई चैनल के द्वारा मारकंडा नदी और सरस्वती नदी को आपस में जोड़ा जाएगा, इस बाँध का निर्माण आदिबद्री में किया जाएगा।
✓ हरियाणा स्टेट सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में फ़तेहाबाद जिले ने पानीपत जिले को हराकर चैम्पीयन्शिप जीती।यह फ़रवरी 2021 में आयोजित करवायी गयी थी।
✓ रेवाड़ी के गांव कंवाली में राष्ट्रीय स्तर की होकी स्पर्था का आयोजन करवाया गया।सोनीपत सीआरजेड ने इस प्रतियोगिता को कुरुक्षेत्र साईं को हराकर जीता।
✓ मतदाता के हिसाब से हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र बादशाहपुर है तथा मतदाता के हिसाब से हरियाणा का सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र नारनौल है।
✓ हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सबसे अधिक मतदाता है और हरियाणा के चरखी दादरी में सबसे कम मतदाता है।
Haryana Sahitya Akadami Awards – वर्ष 2021 में प्रदान किए गए
✓ पद्म भूषण से सम्मानित तथा सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करवाने के लिए काम करने वाले श्री दर्शन लाल जैन का फ़रवरी,2021 में निधन हो गया।
✓ हरियाणा में तीसरे जेल रेडियो का शुभारंभ अंबाला ज़िले में किया गया। पहला व दूसरा पानीपत और फ़रीदाबाद ज़िले में चालू है।
Download PDF – February 2021 PDF
यह भी पढ़ें – हरियाणा करेंट अफेयर्स