Haryana Current Affairs December 2022 : नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में Haryana current Affairs 2022 की सिरीज़ में से हमने Haryana current affairs December 2022 (हरियाणा करेंट अफेयर्स दिसंबर 2022) को कवर किया है, जो की हरियाणा की सभी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी हैं।
“अध्ययन सामग्री व नई निकलने वाली भर्ती की अप्डेट पाने के लिए हमारे Telegram Channel को अभी सब्स्क्राइब करें और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें“

हरियाणा राज्य की सभी भर्ती परीक्षाओं जैसे HSSC, HPSC, HTET इत्यादि में हरियाणा सामान्य ज्ञान के साथ-साथ हरियाणा करेंट अफेयर्स का भी पूरा-पूरा योगदान रहता है, इसलिए हरियाणा सामान्य ज्ञान के साथ हरियाणा करेंट अफेयर्स पढ़ना भी बहुत हाई ज़्यादा जरुरी हो जाता है।
इस ब्लॉग पोस्ट में Haryana Current Affairs December 2022 के जितने भी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स बने है उन सभी को कवर किया है। Haryana Current Affairs December 2022 की PDF पोस्ट के अंत में दी गई है, वहाँ से आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपके इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रकार के सवाल हों तो, आप उन्हें नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में लिखें।
यह भी देखें –
- हरियाणा जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स
- हरियाणा अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स
- हरियाणा सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स
- हरियाणा अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स
Haryana Current Affairs December 2022
- हरियाणा के करनाल जिले में भगवान परशुराम महाकुंभ राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।
- कैथल मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखा जाएगा।
- हरियाणा में भगवान परशुराम जयंती पर राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है।
- हरियाणा में पुजारी, पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा और पुजारी, पुरोहित का कुशल वर्कफोर्स के हिसाब से न्यूनतम वेज रेट निर्धारित किया जाएगा।
- भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट भी जारी किया गया है।
- हाल ही में हरियाणा मानवाधिकार आयोग के कुल दस वर्ष पूरे हो गए हैं।
- 16 दिसंबर से 18 दिसंबर 2022 तक रोहतक में राज्यस्तरीय खेलो हरियाणा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
- हरियाणा की सेंट्रल यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी के दो शिक्षकों डॉक्टर अमित कुमार और डॉक्टर जितेंद्र कुमार को हाल ही में ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म लीडरशिप अवार्ड मिला है।
- शिवालिक की पहाड़ियों में नवंबर 2022 तक तेंदुओं को संख्या 45 हो गई है।
- हरियाणा में पशुपालकों के घर एंबुलेंस के साथ डॉक्टर पहुंचने की सुविधा जनवरी 2023 से शुरू की जाएगी। केंद्र सरकार के सहयोग से 70 एंबुलेंस खरीदी जाएगी।
- विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला विनेश फोगट बनी हैं।
- हरियाणा में नई पंचायत का कार्यकाल 14 दिसंबर 2022 से शुरू होगा।
- दीपा मालिक को निक्षय मित्र और क्षयरोग मुक्त भारत अभियान की राष्ट्रीय दूत बनाया गया है।
- हरियाणा का पहला डाकघर निर्यात केंद्र यमुनानगर जिले में खोला गया है।
- हरियाणा के दो खिलाड़ी मनदीप और अमनदीप सुल्तान जोहर कप जीतने वाली टीम में थे। सुल्तान ऑफ जोहोर कप मलेशिया में आयोजित किए जाने वाला वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय अंडर-21 मैन फील्ड हॉकी टूर्नामेंट है।
- हरियाणा में पॉलीटेक्निक छात्रों के समग्र विकास हेतु हरियाणा सरकार ने टेक महिंद्रा कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन हेतु हस्ताक्षर किए हैं।
- हरियाणा में हर महीने बिजली बिल व्यवस्था जनवरी 2023 से लागू होगी। इस व्यवस्था को शुरुआत पंचकुला, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम और फरीदाबाद से होगी।
- हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में टी20 नेत्रहीन वर्ड कप का आगाज हुआ है।
- बाल हरियाणा केसरी का खिताब पानीपत के साहिल जागलान ने जीता है।
- हरियाणा के राज्यपाल ने श्री पी लाल द्वारा लिखित सरस्वती नदी और दी आर्यंस नामक पुस्तक का विमोचन किया है।
- देश में खिलाड़ियों को इमरजेंसी सर्विस देने वाला देश का पहला हस्पताल पीजीआई रोहतक बना।
- जम्मू कश्मीर ने सुशासन प्रथाओं की प्रकृति के लिए हरियाणा के साथ हाथ मिलाया है।
- ट्रीज आउटडोर फॉरेस्ट इन इंडिया कार्यक्रम को रोहतक जिले से लॉन्च किया गया है।
- धानुका एग्रीटेक के आधुनिक केंद्र का उद्घाटन पलवल जिले में किया गया है।
- जापान की कंपनी ने हरियाणा के पलवल जिले के देवली गांव में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया है।
- नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड देश के फ्रेंडशिप एंबेसडर बने हैं।
- भारत में तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था में हरियाणा तीसरे स्थान पर है।
- हरियाणा आत्मनिर्भर टैक्टाइल नीति 2022-25 को हाल ही में मंजूरी मिली है जिसके तहत चार हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा।
- 2022 में पंचायत चुनाव में हरियाणा सरकार ने महिलाओं को 50% आरक्षण दिया है।
- क्रिमिनल मॉनिटरिंग सिस्टम मोबाइल एप्लीकेशन हाल ही में हांसी पुलिस ने बनाया है।
- हरियाणा राज्य में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में महेंद्रगढ़ जिले ने टॉप किया है।
- हरियाणा के हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों डॉ रश्मि त्यागी, डॉक्टर जितेश कठपालिया को बेस्ट पेपर प्रेजेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।
- हरियाणा के छह खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। ये हैं अमित पंघाल (मुक्केबाज), सीमा पूनिया (एथलीट) अंशु मलिक (कुश्ती), सरिता मोर (कुश्ती), साक्षी कुमारी (कबड्डी), तरुण ढील्लों (पैरा खिलाड़ी बैडमिंटन)
- कुश्ती कोच श्री राज सिंह को लाइफटाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- शहद व्यापार केंद्र में व्यापार हेतु मधुमक्खी पालकों एवं व्यापारियों के लिए हरियाणा सरकार ने शहद व्यापार केंद्र नामक पहल की शुरुआत की है।
- हरियाणा के माता मनसा देवी मंदिर में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
- मनदीप सिंह चौहान को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रजत कमल पुरस्कार से सम्मानित किया है।
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में ओवरऑल प्रोग्रेस में हरियाणा को देश के टॉप 5 राज्यों में स्थान मिला है।
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में हरियाणा का ग्रुप राम जिला टॉप पर रहा।
- हरियाणा राज्य नेचुरल फार्मिंग पर साइंटिफिक रिसर्च पेपर तैयार करेगा।
- हाल ही में हरियाणा के तीन जिले अंबाला, रोहतक, फरीदाबाद 100 प्रतिशत नल कनेक्शन कवरेज में शामिल हुए है।
- हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड का डायरेक्टर करण सिंह को बनाया गया है।
- हरियाणा की पहली महिला ड्रोन पायलट निशा सोलंकी बनी है।
- प्रति कृषि परिवार औसत मासिक आय में हरियाणा राज्य देश में तीसरे स्थान पर है।
- हरियाणा में हाल ही में एससी आयोग के नए अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र बलियाला को बनाया गया है।
- हरियाणा राज्य ने नवंबर 2022 में इंडिया एग्रीबिजनेस बेस्ट स्टेट अवार्ड जीता है।
- हरियाणा के तीन जिलों में प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
- स्वचालित राशन कार्ड योजना के माध्यम से राशन कार्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य हरियाणा राज्य बना है।
- हरियाणा के सोनीपत जिले में नई पुलिस कमिश्नरी आई है। इसके बाद हरियाणा में कुल 4 पुलिस कमिश्नरी हो जाएंगी जो है गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और सोनीपत।
- डॉ सुशील कुमार माही को स्टेट फ्लैगशिप स्कीम अवार्ड हाल ही में दिया गया है।
- हरियाणा सरकार वर्ष 2023 को अंत्योदय आरोग्य वर्ष के रूप में मना रही है।
- हरियाणा के सिरसा जिले को 15 अगस्त 2023 तक नशा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
- हरियाणा की बच्ची साहिबा सेठी ने 8 साल की उम्र में चार विश्व रिकार्ड बनाए हैं।
- हरियाणा के झज्जर जिले में कैंसर की सटीक दवा के लिए देश का पहला शोध केंद्र बनाया जाएगा।
- हरियाणा में पीएम आवास योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई है।
- हाल ही में हरियाणा राज्य ने स्कॉच गोल्ड अवार्ड जीता है।
- हरियाणा के सिरसा फतेहबाद और पंचकूला जिलों को जल संरक्षण व ग्राम सभा द्वारा हर घर नल प्रमाणित करने में बेहतरीन कार्य करने पर सम्मानित किया गया है।
- हरियाणा के गुरुग्राम जिले के रेलवे स्टेशन को अब विश्व स्तर का बनाया जाएगा।
- हाल ही में बाढ़डा नगर पालिका का दर्जा समाप्त कर दिया गया है।
Haryana Current Affairs December 2022 PDF – Download Here
Conclusion : इस पोस्ट Haryana Current Affairs 2022 की सिरीज में से Haryana Current Affairs December 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को कवर किया है। Haryana Current Affairs 2022 के साथ-साथ वर्ष 2021 के सभी महीनों के हरियाणा करेंट अफेयर्स हमारी इस वेब्सायट पर उपलब्ध है, आप वहाँ से देख सकते हैं।
Related Keywords
Haryana Current Affairs, Haryana Current Affairs December 2022 in Hindi, Haryana Current Affairs December 2022 pdf, Haryana Current Affairs PDF Free Download, Haryana Current GK, Haryana Current Affairs December 2022, Haryana Current Affairs December 2022 Full Month PDF, Haryana Current Affairs December 2022 PDF Free Download, Haryana Current Affairs December 2022 by Apna Haryana