Haryana current affairs December 2021 : नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में हमने Haryana current affairs December 2021 PDF (हरियाणा दिसम्बर 2021 करेंट अफेयर्स) को कवर किया है, जो की हरियाणा की सभी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी हैं।
दिसम्बर 2021 पूरे महीने की करेंट अफेयर्स की PDF पोस्ट के अंत में दी गई है, वहाँ से आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपके इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रकार के सवाल हों तो, आप उन्हें नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में लिखें।

Haryana current affairs December 2021
✓ नेशनल वुशु चैंपियनशिप का आयोजन भोपाल (मध्य प्रदेश) में करवाया गया जिसमें हरियाणा की खिलाड़ी अंजली और पूनम ने ब्रोंज मेडल जीता है।
✓ हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU), हिसार में कृषि औजारों एवं हरियाणवी संस्कृति से संबंधित एक ई-म्यूजियम बनाया जा रहा है।
✓ चंडीगढ़ में 11-12 और 18-19 दिसंबर को 5 वें सेना साहित्य महोत्सव 2021 का आयोजन किया गया। इस महोत्सव की थीम – 1971 भारत-पाक (गोल्डन जुबली) रखी गई।
✓ भिवानी जिले के गोकुलपुरा में 62 एकड़ भूमि पर हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) का रीजनल सेंटर बनाया जाएगा।
✓ हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1073 को इमरजेंसी रिस्पांस हेल्पलाइन नम्बर 112 के साथ जोड़ दिया है।
✓ टोक्यो पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ी सुमित अंतिल को भारतीय जीवन बीमा निगम ने एक करोड़ रुपए की राशि प्रदान की है।
✓ रेवाड़ी जिले के वन विभाग में अधिकारी पद पर कार्यरत श्री कमल सिंह यादव को नेपाल सरकार द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा” सम्मान से सम्मानित किया गया है।
✓ हरियाणा राज्य के नए मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल को बनाया गया है। संजीव कौशल 35 वें नंबर के मुख्य सचिव हैं, इन्होंने श्री विजय वर्धन की जगह ली है।
✓ अंबाला सेंट्रल जेल में महिला कैदी को रेडियो जॉकी बनाया जाएगा।
✓ जींद जिले के रुस्तम झोटे ने हिमाचल के नौणी में आयोजित करवाई गई प्रतियोगिता में कृषक रत्न अवार्ड जीता है।
✓ हरियाणा के अंबाला जिले में सरदार पटेल और गजराज प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया है।
✓ हरियाणा सरकार ने हरियाणा परिवार सुरक्षा नाम से खुद की एक सरकारी बीमा कंपनी बनाई है।
✓ हरियाणा इन यूके एसोसिएशन द्वारा हरियाणा के छह खिलाड़ियों को हरियाणा गौरव अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है।
✓ फ्रांस में आयोजित करवाई गई इंटरनेशनल कैटलबेल मैराथन फेडरेशन चैंपियनशिप में हरियाणा के विनय सांगवान ने गोल्ड मेडल जीता है।
✓ हरियाणा के अंबाला जिले में डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण करवाया जाएगा।
✓ हरियाणा के खेल मंत्री श्री संदीप सिंह को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है।
✓ हरियाणा राज्य का सबसे लंबा एलिवेटेड रोड हिसार में बनाया जाएगा।
✓ हरियाणा सरकार वर्ष 2022 को सुशासन अंत्योदय उत्थान वर्ष के रूप में मनाएगी।
✓ Good governance index 2021 के नागरिक केंद्रित सुशासन (सिटीजन सेंट्रिक गवर्नेंस) श्रेणी में हरियाणा राज्य ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
✓ हरियाणा राज्य ने नीति आयोग द्वारा जारी राज्य स्वास्थ्य सूचकांक में 11वां स्थान हासिल किया है पहला स्थान केरला राज्य को मिला है।
✓ हरियाणा राज्य में सर्वप्रथम 5G सेवा का शुभारंभ गुरुग्राम जिले से किया जाएगा।
✓ गुरुग्राम जिले में प्रदूषण को कम करने के लिए जापान देश सहयोग करेगा।
✓ हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 30 और 31 दिसंबर, 2021 को कचरा मुक्त दिवस के रूप में मनाया गया।
✓ फरीदाबाद जिले की डिंपी जैन ने मिसेज इंडिया क्रोम का खिताब जीता है।
✓ हाल ही में हरियाणा राज्य के मंत्रिमंडल में विस्तार किया गया है, जिसमें 2 नए मंत्री बनाए गए हैं – देवेंद्र सिंह बबली और डॉक्टर कमल गुप्ता।
✓ चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने कृषि विश्वविद्यालयों की अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑन इन्नोवेशन एंड अचीवमेंट रैंकिंग में देशभर शहर में पहला स्थान हासिल किया है।
✓ चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता है।
✓ हरियाणा राज्य ने “लॉजिस्टिक्स इज एक्रॉस डिफरेंट स्टेटस (लीड्स) 2021″ रिपोर्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है।
✓ हरियाणा के सिरसा जिले की 8 साल की बच्ची साहिबा सेठी का नाम Asia Book of record India Book of record international Book of record और O.M.G. book of record में दर्ज हुआ है।
✓ हरियाणा राज्य के राम मोहन राय को “गिल्ड ऑफ सर्विस अवार्ड 2021” से सम्मानित किया गया है।
✓ अंबाला जिले में बनाए जा रहे वॉर हीरोज फुटबॉल मैदान को फीफा की तरफ से अप्रूवल मिल गया है।
✓ करनाल जिले की इंद्री की सुरभि का चयन इसरो (ISRO) में हुआ है।
✓ 54 वीं हरियाणा राज्य सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रोहतक जिले में करवाया गया।
✓ हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा फ्री ऑनलाइन डॉक्टर सर्विस “साथ” को लांच किया गया है।
✓ यमुनानगर के किसान गुरमैल सिंह को किसान रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
✓ 25 दिसंबर,2021 को सुशासन दिवस के मौके पर हरियाणा राज्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला जिले में करवाया गया।
✓ हरियाणा सरकार ने नंबरदारों के मासिक वेतन में बढ़ोतरी की है। अब इनका वेतन 1500 रुपए बढ़ाकर 3000 रुपए कर दिया गया है।
✓ पंचकूला जिले में 28 से 30 दिसंबर तक 27 वें हरियाणा राज्य युवा उत्सव का आयोजन किया गया।
✓ हरियाणा राज्य में 20 से 25 दिसंबर 2021 के बीच गुड गवर्नेंस सप्ताह मनाया गया।
✓ Yahoo की ईयर इन रिव्यू (YIR-2021) रैंकिंग में हरियाणा के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को तीसरा स्थान मिला है। पहला नंबर विराट कोहली और दूसरा नंबर महेंद्र सिंह धोनी को मिला है।
✓ गूगल सर्च में भारत भारत में सेलिब्रिटी श्रेणी में सबसे ज्यादा नीरज चोपड़ा सर्च हुए हैं, पहलवान बजरंग पूनिया को आठवें स्थान पर सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी बने है।
✓ हरियाणा सरकार ने जिला कंजूमर कोर्ट का नाम बदलकर जिला कमीशन आयोग कर दिया है।
✓ 64 वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में हरियाणा की मनु भाकर ने स्वर्ण पदक जीता है।
✓ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की यशिका का नाम अमेरिका देश ने अपने विमान पर लिखा है।
✓ रेवाड़ी जिले के गांव चांदनवास के बीएसएफ जवान मुकेश यादव को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति वीरता मेडल से सम्मानित किया है।
✓ बहरीन में आयोजित एशियन यूथ पैरा गेम्स 2021 में 1.65 मीटर हाई जंप लगा कर राहुल सरोहा ने सिल्वर मेडल जीता है। कैथल जिले को माफी ने एथलेटिक्स के 400 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता है। रेवाड़ी के गांव खिजुरी के दिव्यांग खिलाड़ी लक्षित कुमार ने दो कांस्य पदक जीते हैं।
✓ केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में 11वां संरक्षित कृषि आधारित आधुनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
✓ पंडित लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स का नया कुलपति गजेंद्र चौहान को बनाया गया है।
✓ गोवा में आयोजित करवाई गई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में हरियाणा के फरीदाबाद जिले की दिव्या सतीजा ने स्वर्ण पदक जीता है।
✓ हरियाणा के NDRI संस्थान को कृषि विश्वविद्यालय में देशभर में पहला रैंक मिला है।
✓ हरियाणा के अंबाला जिले में देश का पहला बौद्धिक आजीवन दिव्यांग देखबाल गृह बनाया जाएगा।
✓ बिजली बिलों का भुगतान डिजिटल माध्यम से करने पर हरियाणा में ग्राम पंचायत को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।
✓ सीनियर राष्ट्रीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के अंबाला जिले में किया गया।
✓ हरियाणा के पानीपत जिले में गीता विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।
✓ हरियाणा का रेवाड़ी से पालनपुर कॉरिडोर ट्रिपल स्ट्रैंथ इलेक्ट्रॉनिक्स कंटेनर चलाने वाला देश का पहला कोरिडोर बन जाएगा।
✓ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की जेल में हरियाणा राज्य का पहला पेट्रोल और सीएनजी पंप लगाया जाएगा।
✓ हरियाणा के शिक्षा विभाग द्वारा विंटर एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया।
✓ हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के नए चेयरमैन रणधीर गोलन बनाए गए हैं, यह पहले पर्यटन निगम के चेयरमैन थे।
✓ हरियाणा प्रदेश को जोखिम प्रबंधन और ब्रांड विकास (हर हित स्टोर्स) में सर्वश्रेष्ठ पहल के लिए कृषि उद्यमी कृषक पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।
✓ 26वीं राज्यस्तरीय एम्बुलेंस प्रतियोगिता का आयोजन अंबाला छावनी में किया गया।
✓ कुरुक्षेत्र जिले के गीतास्थल ज्योतिसर में 205 करोड़ की लागत से लगभग 2 एकड़ में महाभारत थीम पर म्यूजियम का निर्माण करवाया जा रहा है।
✓ वेस्ट टू एनर्जी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर करनाल जिले के शीशपाल राणा को बेस्ट परफारमेंस अवार्ड दिया गया है।
✓ उपभोक्ता के अधिकारों के हनन के मामले में हरियाणा राज्य छठे स्थान पर है। पहले स्थान पर महाराष्ट्र राज्य है।
✓ 8 दिसंबर 2021 को हरियाणा के जननायक जनता पार्टी ने अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया है।
✓ पंजाब के पटियाला में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में सोनीपत जिले के अंकुर मित्तल ने स्वर्ण पदक जीता है।
✓ गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2021 में हरियाणा राज्य को चौथा स्थान मिला है साथ ही हरियाणा को ग्रुप-ए श्रेणी में रखा गया है। इस इंडेक्स में पहला स्थान गुजरात राज्य ने हासिल किया है।
✓ हरियाणा के गुरुग्राम जिले में अटल बिहारी की स्मृति में अटल पार्क एवं स्मृति केंद्र बनाया जाएगा।
✓ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले को स्वामित्व योजना के लिए 25 दिसंबर को अवार्ड दिया गया है।
✓ 29 वीं राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के सोनीपत जिले में करवाया गया।
✓ पायलेट प्रोजेक्ट के तहत आर्म्स लाइसेंस की प्रक्रिया को पंचकुला और रोहतक जिले में ऑनलाइन किया गया है।
✓ झज्जर जिले के असौदा गांव में टू टियर रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा।
✓ ई – व्हीकल को बढ़ावा देते हुए देश की पहली इलेक्ट्रिक बस बनाने की कंपनी पलवल में लगाई जाएगी।
✓ जीजेयू (GJU) यूनिवर्सिटी हिसार ने NCC को एक कोर्स के रूप में पढ़ने वाली पहली यूनिवर्सिटी बन गई है।
✓ हिंदी गौरव नामक पत्रिका का विमोचन बंडारू दत्तात्रेय ने किया है।
✓ सेल्फी अगेंस्ट डॉरी (Selfie against dowry) अभियान की शुरुआत हिसार जिले से की गई है इस अभियान की शुरुआत सेल्फी विद डॉटर अंतरराष्ट्रीय अभियान के फाउंडर सुनील जागलान ने 8 दिसंबर 2021 को की है।
✓ हरियाणा प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
✓ थाईलैंड में आयोजित एशियन रोइंग चैंपियनशिप में यमुनानगर जिले के गांव शाहपुर के परमिंदर सिंह ने सिल्वर मेडल जीता है।
✓ हरियाणा के साहित्यकार घमंडी लाल अग्रवाल को उत्तर प्रदेश में बाल साहित्य भारती सम्मान से सम्मानित किया है।
✓ हरियाणा राज्य सरकार द्वारा पी राघवेंद्र राव को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
✓ हरियाणा राज्य में स्टेट और नेशनल हाईवे पर स्थित लगभग 580 बिजली घरों में चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
✓ पंकस अकादमी अवार्ड – कमलेश भारतीय
✓ किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर हरियाणा राज्य में मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जायेंगे।
✓ 6 वां अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 का आयोजन 2 दिसंबर से 19 दिसंबर 2021 तक कुरूक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर किया गया। इस महोत्सव का पूरा स्वरूप आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित था। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 के शिल्प और सरस मेले का शुभारंभ हरियाणा की पर्यटन मंत्री श्री कमल पाल गुर्जर के द्वारा किया गया।
✓ हरियाणा राज्य की योग प्रशिक्षक का पिंकी शर्मा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।
✓ भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण टीम द्वारा रेवाड़ी जिले के निकटवर्ती गांव नावदी-रामपुरा (अटेली क्षेत्र के निकट) में तांबा खनिजों की संभावना तलाशने के लिए सर्वे कर रही है।
✓ खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की टीम ने कांस्य पदक जीता है।
✓ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने “डॉक्टर मंगलसेन सैद्धांतिक: राजनीति के पथिक” नामक पुस्तक का विमोचन किया है।
✓ पंचकुला के गांव सुखदर्शनपुर में गो अनुसंधान केंद्र बनाया जाएगा।
✓ वित्त आयुक्त एवं राजस्व तथा आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास को बनाया गया है।
✓ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया संतुलित आहार खेल और फिटनेस संबंधित अभियान की शुरुआत नीरज चोपड़ा ने की है इस अभियान की शुरुआत 4 दिसंबर से अहमदाबाद के संस्कारधाम स्कूल से की गई है। नीरज चोपड़ा गुजरात के 75 स्कूलों के बच्चों से अपने आहार, संतुलित आहार, खेल आदि के संबंध में बातचीत करेंगे।
✓ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा देश के 4 वैज्ञानिकों को राजीव गोयल युवा वैज्ञानिक पुरस्कार दिया गया है।
✓ फ्लावर मैन ऑफ इंडिया के तौर पर पहचान रखने वाले डॉक्टर रामजी जयमल (सिरसा) ने 30 नवंबर को रेवाड़ी उस अभियान का शुभारंभ रेजांगला पार्क से किया।
✓ हरियाणा राज्य की पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के एएसआई राजेश कुमार के कार्यों को देखते हुए प्रकाशन द बेटर इंडिया ने अपनी प्रकाशन “बुक ऑफ होप” में इन का नाम प्रकाशित किया है।
✓ हरियाणा के वन अधिकारी कमल सिंह यादव को नेपाल देश ने अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मान से सम्मानित किया है।
✓ बहुआयामी गरीबी सूचकांक में हरियाणा राज्य ने 21 वां स्थान प्राप्त किया है।
Haryana current affairs December 2021 Download PDF – Click Here