Haryana CET, Haryana CET Registration, Haryana CET Online Form, Haryana CET 2022, HSSC CET Exam, Haryana CET Syllabus, Haryana CET last date, CET Haryana exam date
Haryana CET : हरियाणा सरकार ने वर्ष 2021 से अब राज्य के सरकारी विभागों में रिक्त ग्रुप सी (Group C) और ग्रुप डी (Group D) के पदों की भर्ती करने के लिए प्रत्येक वर्ष एक कॉमन परीक्षा Haryana CET (common eligibility test) करवाने का फैसला लिया है। अभी तक हरियाणा में इन सभी पदों की भर्ती के लिए HSSC (Haryana staff selection commission) द्वारा पद के अनुसार अलग-अलग परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाता था।
Haryana CET (Common Eligibility Test) की परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड प्रदान किया जाएगा और यह स्कोर कार्ड परीक्षा के साल से लेकर तीन साल की अवधि तक मान्य होगा। स्कोर कार्ड में मिले अंकों के हिसाब से जिस विभाग में रिक्त पद होंगे, उस सम्बंधित विभाग द्वारा उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
इस पोस्ट में हम Haryana CET 2023 के बारे में डिटेल से जानकारी देंगे, इसलिए पोस्ट अंत तक अवश्य पढ़े और पोस्ट से संबंधित आपके कोई भी सवाल हो तो हमें कॉमेंट बॉक्स में लिखें।

इस कॉमन परीक्षा के बारे में सुनकर सबसे पहले आपके दिमाग में कुछ ऐसे सवाल आए होंगे Haryana CET परीक्षा क्या है? Haryana CET Registration कैसे करें? CET Haryana Registration 2023 आवेदन की अंतिम तारीख क्या है? CET Haryana syllabus 2023 क्या है? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस पोस्ट में मिल जाएँगे।
Haryana CET
सबसे पहले Haryana CET के बारे में जानते है कि ये पेपर क्या है और इस पेपर से हरियाणा में कौनसी भर्तियाँ करवायी जाएँगी।
What is Haryana CET (हरियाणा सीईटी क्या है)?
हरियाणा सरकार अब राज्य में ग्रुप सी (Group C) और ग्रुप डी (Group D) पदों की सरकारी नौकरियों के लिए अलग-अलग परीक्षा लेने की वजह एक single exam लेने जा रही है जिसे Haryana CET या HSSC CET कहा गया है। इस परीक्षा का आयोजन हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन HSSC द्वारा करवाया जाएगा।
Group C और Group D दोनों के लिए अलग-अलग CET परीक्षा होगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में निर्धारित अंक या निर्धारित अंकों से अधिक अंक प्राप्त करेगा उसे एक score card दिया जाएगा जो कि परीक्षा वर्ष से लेकर तीन साल तक मान्य होगा।
हरियाणा राज्य द्वारा CET के आयोजन करवाने से ना विभाग को हर पद को भरने के लिए अलग-अलग परीक्षा का आयोजन करवाना पड़ेगा और ना उम्मीदवार को अलग-अलग परीक्षा देने का झंझट रहेगा। इस प्रकार से दोनों पक्षों का फायदा होगा।
Qualification Required For Haryana CET (हरियाणा सीईटी आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता क्या है)?
हरियाणा में CET की परीक्षा से राज्य में ग्रुप सी और डी पदों की भर्तियाँ की जाएँगी। दोनों प्रकार की भर्तियों के लिए योग्यता कुछ इस प्रकार है –
- Group C – 12th and above
- Group D – 10th and above
ग्रुप सी के लिए apply करने के लाई उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है। ग्रुप डी के लिए कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।
How To Do Haryana CET registration 2023 (हरियाणा सीईटी के लिए आवेदन कैसे करें)?
Haryana CET का आवेदन करने के लिए HSSC ने एक वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाया है, इस पोर्टल का लिंक onetimeregn.haryana.gov.in है, इस पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
Haryana CET Apply Online Link – Apply
जैसे ही आप ऊपर दिए हुए लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने नीचे दी गई इमेज जैसा interface खुल जाएगा, जहाँ पर आप अपना फोन नम्बर डाल कर आगे की फार्म प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
Apply करने का पूरा process इस PDF link से देखें (CET Haryana User Manual) – User Manual
Documents required for Haryana CET registration (आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज) : Haryana CET के लिए online apply करते समय आपको निम्न documents की जरुरत पड़ेगी।
- परिवार पहचान पत्र/ परिवार पहचान पत्र आईडी
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- उम्मीदवार की स्कैन की हुई फोटो और सिग्नेचर
- ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए डेबिट कार्ड
Haryana CET registration 2023 Important Dates (हरियाणा सीईटी आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण दिनांक)
Haryana CET के आवेदन करने के लिए शुरू होने की तारीख और अंतिम तारीख नीचे दी गई है –
- Start Date of Registration (पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की तारीख) – 12 जनवरी, 2021
- Last Date of Registration (पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तारीख) – 10th July 2022
प्रारम्भ में अंतिम तारीख 31 मार्च, 2021 रखी गई थी जिसे बाद में बढ़ा कर 30 सितम्बर किया गया और अब 10th July 2022 तक बढ़ा दिया गया है।
Haryana CET Age Limit (हरियाणा सीईटी आवेदन के लिए आयु सीमा)
For General category (सामान्य वर्ग के लिए)
- Minimum age (न्यूनतम आयु) – 18 वर्ष
- Maximum age (अधिकतम आयु) – 42 वर्ष
SC/ST/OBC/PWD/PH इत्यादि के लिए आयु सीमा में छूट ऑफिशल नोटिफिकेशन के हिसाब से रहेगी।
CET Haryana Application Fee (हरियाणा सीईटी आवेदन शुल्क)
- For General/OBC (सामान्य वर्ग/ओबीसी के लिए) – 500 रुपए
- For SC/ST (एससी/एसटी इत्यादि के लिए) – 250 रुपए
- Payment mode (फीस भरने का तरीका) – online
HSSC CET हेल्पडेस्क की जानकारी : अगर आपको हरियाणा सीईटी (Haryana CET) के आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप HSSC हेल्पडेस्क पर अपनी समस्या के बारे में बात कर सकते है या उनसे e-mail के जरिये अपनी समस्या का समाधान माँग सकते हैं।
- Helpdesk Phone no. – 1800 572 8997
- E-mail – helpdesk-hssc@hry.gov.in
What is the Exam Pattern of CET Haryana 2023 (हरियाणा सीईटी पेपर 2022 का पैटर्न क्या है)?
Haryana CET के पेपर में कुल 100 सवाल होंगे। प्रत्येक सवाल एक अंक का होगा, इस प्रकार से यह पूरा पेपर कुल 95 अंकों का होगा। इस पेपर में 100 सवालों को मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित किया रहेगा।
भाग-1 : इसमें 70 सवाल (70 अंक के) होंगे जो कि सामान्य ज्ञान (General knowledge), रिजनिंग (Reasoning), गणित (Math), हिंदी (Hindi), अंग्रेजी (English), कम्प्यूटर (Computer), करेंट अफेयर्स (National/International current affairs) आदि विषयों से पूछे जाएँगे।
भाग-2 : इसमें 30 सवाल जो कि Haryana GK से होंगे जो हरियाणा राज्य के इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हरियाणा कल्चर, हरियाणा करेंट अफेयर्स आदि से पूछे जाएँगे।
Haryana CET 2023 Notification PDF
HSSC ने अपनी अधिकारिक वेब्सायट पर Haryana CET Official Notification को 17th June 2022 को जारी कर दिया है, जिसका लिंक हमने नीचे दिया है जहां से आप आसानी से PDF डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
Haryana CET 2023 Notification PDF
Haryana CET Syllabus 2023 (हरियाणा सीईटी पेपर का सिलेबस क्या है)?
जैसा कि हमने CET Haryana Exam Pattern भाग में बताया है कि पेपर के मुख्य रूप से दो भाग होंगे।
पहले भाग में 70 सवाल जो पूछे जाएँगे वो लगभग समान्यत 10 वीं कक्षा तक जो subjects पढ़ाए जाते हैं उन सभी को मिला कर पूछे जाते हैं। जैसे कि –
- भारत का राजनीति विज्ञान (Indian polity)
- भारत का भूगोल (Indian geography)
- भारत का इतिहास (Indian history)
- गणित (Math)
- रीजनिंग (Reasoning)
- अर्थशास्त्र (Economics)
- हिंदी (Hindi)
- अंग्रेज़ी (English)
- कम्प्यूटर (Computer)
- देश-विदेश के करेंट अफेयर्स (पेपर से एक साल पहले तक का)
- महत्वपूर्ण फ़ुल फ़ोर्मस
- भारत सरकार द्वारा लॉंच की गयी प्रमुख योजनाएँ
- विवध जानकारी
दूसरे भाग 30 सवाल Haryana General knowledge (हरियाणा सामान्य ज्ञान) से पूछे जाएँगे जो कि निम्न विषय से कवर किए जाएँगे –
- हरियाणा करेंट अफेयर्स (लगभग पेपर से एक साल पहले तक का)
- हरियाणा का इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान
- हरियाणा कल्चर
- हरियाणा की महत्वपूर्ण योजनाएँ
- हरियाणा में विभिन्न विभागों की जानकारी और फुल फोर्मस
- हरियाणा में पशुपालन
- विवध जानकारी
CET Haryana Exam की तैयारी कैसे करें?
CET के Syllabus और Exam Pattern की जानकारी हम आपको अब तक दे चुके है। अब सवाल यह आता है के Haryana CET Exam की तैयारी कैसे की जाए? चलिए इसके बारे में हम आपको संक्षेप में बताने की कोशिश करते हैं।
तैयारी शुरू करने से पहले आप HSSC Previous Year Paper जरूर देखें। इन्हें देखने से आपको HSSC द्वारा परीक्षाओं में किस तरह के सवाल पूछे गए हैं उन सवालों का अनुमान लग जाएगा।
Haryana CET की तैयारी शुरू कैसे करें?
इस exam की तैयारी करने के लिए आपको syllabus में दिए गए सभी विषयों का पढ़ना पड़ेगा। अगर आप तैयारी के मामले में बिल्कुल नए है तो यहाँ हम आपको कुछ किताबों के बारे में बताएँगे जिनसे आप को अपनी तैयारी शुरू करने में मदद मिलेगी।
- सबसे पहले बात करते हैं exam pattern के पहले भाग की जिसमें सबसे पहले आता है – सामान्य ज्ञान (राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर, विविध इत्यादि)। सामान्य ज्ञान, परीक्षा के हिसाब से आपको एक ही किताब में अच्छे तरीके से मिल जाएगा, इसके लिए आपको अलग-अलग किताब लेने की ज़रूरत नहीं होगी।
- अगर आप सामान्य ज्ञान हिंदी भाषा में पढ़ना चाहते हैं तो Lucent’s सामान्य ज्ञान (हिंदी) के नाम से किताब सबसे बढ़िया रहेगी। ध्यान रहे कि इस बुक का आप latest edition ही खरीदें ताकि सभी चीजे अप्डेटेड मिले।
- अगर आप सामान्य ज्ञान English भाषा में पढ़ना चाहते हैं तो Lucent’s General Knowledge बुक आपके लिए सबसे अच्छी रहेगी।
- अब बात करते है Math (गणित) विषय की। इस विषय से अधिक से अधिक 10 सवाल पेपर में पूछे जा सकते हैं। इस विषय को प्रमुख रूप से दो भागों में बाँटा जा सकता है –
- Arithmetic (Quantitative Aptitude)
- Advance Math
- अगर आप गणित को हिंदी भाषा में समझते है और इसी भाषा में करना चाहते है तो नवीन अंकगणित by R.S. Aggarwal बुक आपके लिए सही रहेगी।
- English भाषा में गणित के लिए हम दो बुक को सजेस्ट करेंगे, आपको इनमे से जो सही लगे, जिसमें अच्छे से समझ आए उसे आप ले सकते हैं। ये किताब हैं – Fast Track Objective Arithmetic By Rajesh Verma और Quantitative Aptitude in English By Dr. R S Aggarwal
- Hindi (हिंदी) विषय का भी इस परीक्षा में अच्छा ख़ासा योगदान रहेगा। इस विषय से भी लगभग 8 से 10 सवाल पूछे जाएँगे। हिंदी के लिए जो बुक हम बताने जा रहे हैं उसमें आपको सम्पूर्ण हिंदी, व्याकरण सहित मिल जाएगी।
- हिंदी के लिए बुक – Lucent’s Sampurna Hindi Vyakaran Aur Rachna
- English (अंग्रेजी) विषय से भी इस पेपर में 6 से 10 तक सवाल पूछे जा सकते हैं, इसलिए इस विषय का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
- English विषय के लिए बुक – Paramount English For General Competitive Exam
- इन सब के अलावा current affairs (करेंट अफेयर्स) के लिए आप डेली कोई भी न्यूज पेपर पढ़ कर अपने नोट्स बना सकते हो या फिर ऑनलाइन बहुत सारी वेब्सायट हैं जहाँ से आपको daily current affairs PDF या Monthly current affairs PDF आसानी से मिल जाएँगी।
- अब बात करते के हैं इस exam pattern के दूसरे भाग की जिसमें Haryana GK पूछी जाएगी। इसके लिए बुक आपको अपने शहर में किसी भी बुक स्टोर से बुक मिल जाएगी। Haryana GK के लिए हम आपको Twitter of haryana और Haryana ka wikipedia बुक सजेस्ट करेंगे।
- Haryana current affairs आपको हमारी इस वेब्सायट पर हर महीने PDF के साथ मिल जाएँगे।
हमने अपनी तरफ से सभी विषयों को कवर करने की कोशिश की है। अगर आप लगातार मेहनत के साथ पढ़ेंगे तो आपके सभी विषयों की तैयारी अच्छे से हो जाएगी।
Haryana CET 2022 Exam Dates (हरियाणा सीईटी 2022 का पेपर कब हुआ)?
Haryana CET 2022 का पेपर 5 और 6 नवम्बर 2022 को आयोजित किया जायेगा जिसके लिए आधिकारिक सुचना को 27 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है.
Haryana CET FAQ
What is CET Haryana 2023 Registration Last Date?
10th July 2022
What is CET Haryana 2023 Registration Portal?
https://onetimeregn.haryana.gov.in/eforms/login.aspx
What is CET Haryana Helpline Number?
18005728997
What is the Exam Date of CET Haryana 2022?
5th & 6th November 2022
Conclusion – इस पोस्ट में हमने Haryana CET 2023 के बारे में सारी जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है। आशा करते है के आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर फिर भी आपके कोई सवाल रह गए हैं जिन्हें पोस्ट में कवर नहीं किया गया है तो आप हमें कॉमेंट करके बताएँ। हम आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे।
Exam date kab tak aayegi
exam next year march tak ho skta hai
March 2022 me ho skta hai
Sir cet ka form barna h dobara online kab hoga
Pichle 1.5 Year se CET Form Online hi tha. ab to next year hi hoga.