अंत्योदय ग्राम उत्थान मेला 2021, हरियाणा के बारे में जानकारी – Apna Haryana

Telegram Channel Join Now

अंत्योदय ग्राम उत्थान मेला : हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा में रहने वाले गरीब परिवारों को आय को बढ़ाने के उद्देश से राज्य में प्रथम चरण में 29 नवंबर से 25 दिसंबर 2021 के बीच अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों के प्रथम चरण का आयोजन करवाया गया।

दूसरे चरण के तहत अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का आयोजन 2 मार्च से 17 मार्च 2022 तक करवाया जाएगा। इनके तहत पंजीकरण https://saralharyana.gov.in/ पर करवाया जा सकता है।

इस मेलों के पात्र हरियाणा राज्य के वह परिवार होंगे जिनकी अंत्योदय परिवार योजना के अंतर्गत सालाना आय एक लाख रुपए से कम है। हरियाणा राज्य में लगभग सवा तीन लाख परिवार ऐसे हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम है।

अंत्योदय ग्राम उत्थान मेला 2021, हरियाणा के बारे में जानकारी - Apna Haryana

अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का उद्देश्य

अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का उद्देश्य हरियाणा राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे परिवारों जिनका सालाना आय एक लाख रुपए से कम है, उन सभी को स्वरोजगार से जोड़ना है। इन सभी पात्रों को हरियाणा राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। 

इसी उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा रोज़गार प्रदान करने के लिए हरियाणा प्रदेश के खंड, नगरपालिका एवं नगर निगम स्तर पर कुल 180 स्थानों पर इन मेलों का आयोजन करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों के लिए जिलों के उपायुक्तों को दिए गए जरूरी निर्देश

  • मेलों में अधिक से अधिक लाभार्थियों का पहुंचना सुनिश्चित हो
  • मेले से पूर्व लाभार्थियों के घर – घर जाकर काउंसलिंग पर फोकस किया जाए।
  • हर परिवार की सालाना आय का सत्यापन बारीकी और ध्यान से किया जाए।
  • युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित व सशक्त बनाने का लक्ष्य

अंत्योदय ग्राम उत्थान मेला FAQ

Q1. अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का आयोजन कब से कब तक करवाया जाएगा?

Ans. 29 नवंबर से 25 दिसंबर 2021

Q2. 25 दिसंबर को हरियाणा में कौनसा दिवस मनाया जाता है?

Ans. सुशासन दिवस

Q3. अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का उद्देश्य क्या है?

Ans. अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का उद्देश्य उन परिवारों को स्वरोजगार मुहैया करवाना है जिनकी सालाना आय एक लाख रुपए से कम है।

Q4. अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का आयोजन किस योजना के तहत करवाया जा रहा है?

Ans. अंत्योदय ग्राम उत्थान योजना

यह भी देखें – Haryana GK

Leave a Comment