Gurugram District GK : गुरुग्राम हरियाणा राज्य का एक जिला है जो कि भारत की राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित है। एक जिले के रूप में गुरुग्राम जिले की स्थापना हरियाणा के गठन के समय 1 नवम्बर, 1966 को की गई थी। इस पोस्ट में हम गुरुग्राम जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी, Gurugram District GK के बारे में विस्तार से जानेंगे। पूरे पोस्ट की PDF आपको पोस्ट के अंत में मिलेगी जहाँ से आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Gurugram District GK
- गुरुग्राम जिले का गठन 1 नवंबर, 1966 को हरियाणा राज्य के गठन किस समय ही किया गया था।
- गुरुग्राम भारत की राजधानी दिल्ली से 30 किलोमीटर दूर दिल्ली-जयपुर मार्ग पर स्थित है।
- गुरुग्राम जिले का क्षेत्रफल 1258 वर्ग किमी है।
- गुरुग्राम जिला दिल्ली NCR के अंतर्गत आता है।
- गुरुग्राम जिले का प्रति व्यक्ति आय में संपूर्ण भारत में चंडीगढ और मुंबई के बाद तीसरा स्थान है।
- गुरुग्राम ने औद्योगिक मामले में कुछ ही समय में जबरदस्त प्रगति की है, इसलिए इस जिले को आई टी सेक्टर का हब भी कहा जाता है।
गुरुग्राम जिले के उपनाम
- कॉल सेंटर कैपिटल
- मॉल सिटी
- करोड़पतियों का शहर
- मेडिसिटी
- साईबर सिटी
- औद्योगिक विहार
- इलेक्ट्रॉनिक सिटी
- सपनों का शहर
गुरुग्राम जिले में उप-मंडल, तहसील, उप-तहसील, खंड
उप-मंडल – गुरुग्राम जिले में 4 उप-मंडल (Sub-division) हैं।
- गुरुग्राम
- सोहना
- बादशाहपुर
- पटौधी
तहसील – गुरुग्राम जिले में 5 तहसील (Tehsil) हैं।
- गुरुग्राम
- सोहना
- पटौधी
- फर्रुख नगर
- मानेसर
उप-तहसील – गुरुग्राम जिले में 4 उप-तहसील (Sub-Tehsil) हैं।
- वजीराबाद
- बादशाहपुर
- सोहना
- पटौधी
खंड – गुरुग्राम जिले में 4 खंड (Block) हैं।
- गुरुग्राम
- सोहना
- पटौधी
- फर्रुख नगर
गुरुग्राम जिले के प्रशासनिक ढाँचे की अधिक जानकारी यहाँ से पढ़ें – Gurugram Administrative structure
गुरुग्राम जिले का इतिहास
Gurugram District GK : प्राचीन हिंदू पौराणिक कथाओं में गुरुग्राम का ज़िक्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण नगर के रूप में मिलता है। गुरुग्राम जिले का नाम हिंदू ग्रंथों में भी पाया गया है। ऐसा कहा जाता है कि यह गुरु द्रोणाचार्य का गांव होता था यहीं पर गुरु द्रोणाचार्य ने कौरवों व पांडवों को शिक्षा प्रदान की थी।
गुरुग्राम शब्द दो शब्दों से मिल कर बना है – गुरु और ग्राम अर्थात गुरु का ग्राम। यहां पर गुरु शब्द गुरु द्रोणाचार्य से संबंधित है यानि गुरुग्राम का मतलब बना गुरु द्रोणाचार्य का गाँव।
महाभारत युग के समय में युधिष्ठिर ने गुरुग्राम को अपने गुरु द्रोणाचार्य को उपहार स्वरूप दिया था। महाभारत के काल में दर्शाया गया कुंआ जिसके अंदर कौरवों व पांडवों की गेंद चली गई थी, वर्तमान में गुरुग्राम जिले के गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज में विद्यमान है।
गुरुग्राम जिले का नाम प्राचीन काल में गुरुग्राम ही हुआ करता था जो कुछ समय पश्चात गुरुग्राम से गुड़गांव हो गया और 13 अप्रैल, 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने फिर से इस जिले का नाम फिर से गुड़गांव से बदल कर गुरुग्राम कर दिया।
गुरुग्राम जिले में स्थित प्रमुख शिक्षण संस्थान
The NorthCap university (NCU) – गुरुग्राम जिले में स्थित The NorthCap university को पहले ITM university के नाम से जाना जाता था। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना वर्ष 1996 में एजुकेट इंडिया सोसाइटी द्वारा की गई थी।
Apeejay stya university – एपीजे सत्य विश्वविद्यालय गुरुग्राम जिले में सोहना-पलवल रोड पर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना 2010 में की गई थी।
AMITY विश्वविद्यालय – AMITY यूनिवर्सिटी गुरुग्राम जिले में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 2010 में की गई थी।
भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्विद्यालय – भारतीय रक्षा विश्वविद्यालय (Indian National defence university) केंद्र सरकार के रक्षा सेवकों के प्रशिक्षण अकादमियों की संबद्धता के लिए स्थापित एक रक्षा सेवा विश्वविद्यालय है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 2013 में गुरुग्राम जिले में की गई थी।
अंसल विश्विद्यालय – अंसल विश्विद्यालय गुरुग्राम जिले में स्थित एक निजी विश्विद्यालय है जिसकी स्थापना वर्ष 2012 में गुरुग्राम जिले में की गई थी।
राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र, मानेसर – राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र एक अनुसंधान संस्थान जो मानेसर (गुरुग्राम) में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1997 में की गई थी।
यह DBT द्वारा पहला स्वायत्त संस्थान है, जिसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा डीम्ड विश्वविद्यालय के रूप में सम्मानित किया गया है, जिसे पहले मई 2002 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के रूप में जाना जाता था।
सैनिक विश्विद्यालय – यह विश्विद्यालय बिनौला (गुरुग्राम) में है, जिसकी नींव 2010 में रखी गई थी और यह 23 अप्रैल, 2013 में बन कर तैयार हो गया था।
गुरुग्राम जिले में स्थित क़िले व मस्जिद
सोहना का किला – सोहना का किला भरतपुर के राजा जवाहर सिंह ने 18 वीं शताब्दी में बनवाया था। सोहना में गर्म पानी का चश्मा है, इस पानी में सल्फर/गंधक की अधिकता है जिस वजह से यह पानी गर्म रहता है और इस पानी में नहाने से सभी चर्म रोग दूर हो जाते है।
गोपालगिरी का दुर्ग/किला – गोपालगिरी का किला गुरुग्राम में है और इसे बलबन ने 13वीं शताब्दी में बनवाया था। बलबन गुलाम वंश का शासक था।
सराय अलवर्दी की मस्जिद – यह मस्जिद अलाउद्दीन खिलजी के समय की है और गुरुग्राम में है। अलाउद्दीन खिलजी का शासन काल 1296 से 1316 ई. तक रहा है।
शीश महल – गुरुग्राम में स्थित शीश महल लाल किले की हुबहू नकल है। इसका निर्माण फौजदार खां ने करवाया था।
गुरुग्राम जिले में स्थित पर्यटन स्थल
किंगडम ऑफ ड्रीम्स – किंगडम ऑफ ड्रीम्स गुरुग्राम में स्थित अद्भुत पर्यटन स्थल है, जिसका उद्घाटन 29 जनवरी, 2010 को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया था।
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान – यह उद्यान गुरुग्राम-फर्रूखनगर मार्ग पर स्थित है जिसकी स्थापना वर्ष 1989 में की गई थी। पहले सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान का नाम सलीम अली पक्षी विहार हुआ करता था। सलीम अली एक पक्षी वैज्ञानिक थे। यहां एक प्राचीन झील भी है।
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान को नेशनल पार्क का दर्जा वर्ष 1991 में दिया गया था। यह राष्ट्रीय उद्यान साइबेरियन सारस के लिए प्रसिद्ध है। इसे पक्षियों का स्वर्ग भी कहा जाता है।
शीतला माता का मंदिर – शीतला माता का प्रसिद्ध मंदिर गुरुग्राम जिले में है। इसका निर्माण 1650 ई. में करवाया गया था। वर्ष 1991 में शीतला माता बोर्ड का गठन किया गया, इस बोर्ड में 11 सदस्य होते हैं।
शीतला माता बोर्ड के अध्यक्ष हरियाणा के मुख्यमंत्री होते हैं। इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष चैत्र और आषाढ़ माह में मेला लगता है।
शमा पर्यटन स्थल – शमा पर्यटन स्थल गुरुग्राम जिले में स्थित है।
गुरुग्राम जिले की प्रमुख झीलें
दमदमा झील – यह झील हरियाणा की सबसे बड़ी झील है। दमदमा झील गुरुग्राम के दक्षिण में सोहना से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इस झील का निर्माण वर्ष 1919 में करव्या गया था।
खलीलपुर झील – खलीलपुर झील पटौधी (गुरुग्राम) में स्थित है। इस झील को पानी वर्षा से प्राप्त होता है।
सोहना झील – सोहना झील, सोहना (गुरुग्राम) में स्थित एक गर्म पानी का चश्मा है, जिसमें नहाने से कई चर्म रोग दूर होते हैं।
सुल्तानपुर झील – सुल्तानपुर झील गुरुग्राम-फर्रूखनगर मार्ग पर गुरुग्राम से 15 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर में स्थित है। यहाँ पर एक पक्षी विहार भी है जिसमें विभिन्न पक्षियों की करीबन 250 प्रजातियाँ पाई जाती है।
गुरुग्राम जिले में स्थित पार्क
- स्वर्ण एवं आभूषण पार्क – यह गढ़ी हसरूर (गुरुग्राम) में है।
- बायोटैक पार्क
- सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क
- हाईटेक पार्क
गुरुग्राम जिले से सम्बंधित प्रसिद्ध व्यक्ति
- राजकुमार राव – राजकुमार राव एक प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से बॉलीवुड फ़िल्मों में अभिनय करते हैं
- अनुप कुमार – अनूप कुमार एक हॉकी के खिलाड़ी हैं।
- अयोध्या प्रसाद गोयलिया – यह एक प्रसिद्ध उर्दू कवि थे जिनका जन्म गुरुग्राम में हुआ था।
- अजीत बजाज/दिया बजाज – ये पिता और पुत्री हैं, जोकि दोनों पर्वतारोही हैं।
- मंसूर अली खान पटौधी – यह एक भूतपूर्व भारतीय क्रिकेटेर थे जिनका सम्बंध पटौधी (गुरुग्राम) से था।
गुरुग्राम जिले के बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- गुरुग्राम जिले में 1857 की क्रांति की शुरुआत 13 मई, 1857 में हुई थी। पटौधी से अकबर अली और फरुखनगर से अहमद अली ने इस क्रांति का नेतृत्व किया था।
- DLF (delhi land and finance) दिल्ली का विकास करने आई थी, किंतु कुछ समय बाद दिल्ली का विकास करने के लिए DDA (delhi development authority) का गठन हो गया तब DLF ने गुरुग्राम का विकास करने का कार्यभार संभाला।
- हरियाणा में सबसे अधिक साक्षरता गुरुग्राम जिले की है और हरियाणा में सबसे अधिक साक्षर महिलाएं भी गुरुग्राम जिले में हैं।
- राजपूत नरेश मालवा ने गुरुग्राम के फरुखनगर में सर्वप्रथम वर्ष 1865 में रेलवे लाइन बिछाने का कार्य करवाया था। यह रेलवे लाइन नमक ढोने के लिए बिछाई गई थी।
- हरियाणा का दूसरा पुलिस जिला मानेसर (गुरुग्राम) है जिसे 2 फरवरी, 2018 को बनाया गया था। पहला पुलिस जिला हांसी (हिसार) है।
- गुरुग्राम में आरक्षित विधानसभा सीट पटौधी है। पटौधी महल (नवाब मंसूर अली महल) गुरुग्राम में है, जिसका निर्माण 1953 में करवाया गया था, इसे white place के नाम से भी जाना जाता है।
- पुलिस कमिश्नरी का सिस्टम सर्वप्रथम गुरुग्राम में लागू किया गया था।
- हरियाणा का 11वा नगर निगम मानेसर को बनाया गया है। इस नगर निगम में 29 गांवों को शामिल किया गया है। गुरुग्राम को नगर निगम का दर्जा 2008 में मिला था।
- चौधरी देवीलाल आदर्श औद्योगिक नगरी, मानेसर गुरुग्राम में है। यह 500 एकड़ में विस्तृत है। नेहरू खेल स्टेडियम गुरुग्राम में है।
- कांच बालू खनिज, चीनी मिट्टी खनिज सर्वाधिक गुरुग्राम में पाया जाता है। गेहूं, तिलहन, ज्वार, बाजरा और दलहन गुरुग्राम की मुख्य फसलें हैं।
- नेशनल टेनिस अकेडमी गुरुग्राम जिले में स्थित है। फूलों की मंडी गुरुग्राम जिले में है।
- सबसे अधिक झाड़ियां गुरुग्राम में पाई जाती है और सबसे कम झाड़ियां जींद जिले में पाई जाती हैं।
- गुड़गांव नहर द्वारा गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले में सिंचाई की जाती है। गुड़गांव नहर को दिल्ली के समीप ओखला नामक स्थान से यमुना नदी पर बांध बना कर निकला गया है।
- टीबी मुक्त हरियाणा अभियान की शुरुआत गुरुग्राम से की गई थी।
- मारुति सुजुकी उद्योग मानेसर (गुरुग्राम) में जापान की सहायता से 1981 में लगाया गया था, जिसने अपना कार्य 1983 में शुरू किया था। मानेसर को ऑटो हब भी कहा जाता है।
- विंटेज कार रैली का आयोजन सोहना (गुरुग्राम) में करवाया जाता है।
- गुरुग्राम जिले के नमक उद्योग, औषधी उद्योग और सॉफ्टवेयर उद्योग काफी प्रसिद्ध हैं।
- मेट्रो रेल हरियाणा में सर्वप्रथम गुरुग्राम जिले में 2010 में चली थी।
- राष्ट्रीय सौर संस्थान गुरुग्राम जिले में है।
- हरियाणा में सबसे ज्यादा राजस्व की प्राप्ति गुरुग्राम से होती है। राहगीर योजना की शुरुआत गुरुग्राम जिले से को गई थी।
- लेजर वैली, सहारा वैली, DLF आदि गुरुग्राम जिले में है।
- हरियाणा के पहले खाद्य बैंक की शुरुआत 10 नवंबर 2013 को गुरुग्राम से हुई थी।
- हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान गुरुग्राम जिले में है। राष्ट्रीय उद्यान बोर्ड भी गुरुग्राम में है। राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा पार्क गुरुग्राम में है।
- साइबर क्राइम ब्रांच का पहला थाना गुरुग्राम में खोला गया था।
- NSG (National security guard) की स्थापना 1984 – 85 में मानेसर में की गई थी।
- मतदाताओं को जागरूक करने हेतु हरियाणा का पहला वाटर पार्क गुरुग्राम जिले में खोला गया था।
- पहली सौर ऊर्जा ट्रेन 14 जुलाई 2017 को फरुखनगर से दिल्ली के बीच चली थी।
- हरियाणा का पहला CFL गांव बिनौला (गुरुग्राम) है।
- महानगरीय प्राधिकरण बोर्ड की स्थापना 2017 में गुरुग्राम में की गई।
- भारत का सबसे बड़ा तितली पार्क गुरुग्राम में है।
- हीरो होंडा का प्लांट गुरुग्राम जिले में स्थित है जिसकी स्थापना 1984 में की गई थी।
- मूक बधिरों के लिए पहली डिजीटल लैब गुरुग्राम में स्थापित की गई है।
Gururgram District GK महत्वपूर्ण सवाल
Q1. गुरुग्राम जिले के स्थापना कब हुई?
Ans. 1 नवम्बर, 1966 को
Q2. गुरुग्राम जिला किस प्राचीन गुरु से सम्बंधित है?
Ans. गुरु द्रोणाचार्य
Q3. गुरुग्राम का पुराना नाम क्या है?
Ans. गुड़गाँव
Q4. गुरुग्राम जिला किस राज्य में है?
Ans. हरियाणा
Q5. गुरुग्राम का क्षेत्रफल कितना है?
Ans. 1258 वर्ग किलोमीटर
Q6. गुरुग्राम जिले में कौनसे प्रसिद्ध मेले लगते हैं?
Ans. शीतला माता का मेला, बुद्ध माता का मेला, बूढ़ी तीज का मेला, भक्त पूर्णमल का मेला
Gurugram District GK FAQ
Q1. राष्ट्रीय सौर संस्थान किस जिले में है?
Ans. गुरुग्राम
Q2. हरियाणा में मारुति सुज़ुकी उद्योग कहाँ है?
Ans. मानेसर (गुरुग्राम) में
Conclusion – इस लेख में हमने गुरुग्राम जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी अथवा Gurugram district GK, की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की है। अगर आपकी नजर में इस जिले की कोई ऐसी जानकारी है जो यहाँ कवर करना रह गई है, तो हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएँ। पोस्ट अच्छी लगे तो दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें।