General Science MCQ In Hindi [Physics MCQ] : जैसा कि सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले हर उम्मीदवार को पता है भारत में हर प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे ही जाते हैं। इसी तरह से हरियाणा राज्य में HSSC, HPSC इत्यादि द्वारा करवायी जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में अन्य विषयों के साथ-साथ general science के सवाल भी पूछे जाते हैं।
इस लेख में हम इन सभी सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पूछे जाने वाले Physics MCQ या फिर जो पिछली परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं उनको कवर किया है। आशा करते है आपको ये पोस्ट पसंद आएगी।
![General science MCQ in Hindi [Physics MCQ] - Apna Haryana](https://apnaharyanagk.in/wp-content/uploads/2021/10/General-science-MCQ-in-hindi-1024x493.webp)
General Science MCQ In Hindi
Q1. लैंस की शक्ति का मात्रक क्या होता है?
A. मोल
B. केल्विन
C. केंडेला
D. डायोप्टर
Ans. D
[लेंस की शक्ति को डायोप्टर में मापा जाता है]
Q2. सड़कों पर रोशनी के लिए उपयोग किए जाने वाले पीले लैम्पों में निम्न में से गैस का प्रयोग किया जाता है?
A. सोडियम
B. हाइड्रोजन
C. निऑन
D. नाइट्रोजन
Ans. C
[सड़कों पर रोशनी के लिए उपयोग किए जाने वाले पीले लैम्पों में निऑन गैस का उपयोग किया जाता है]
Q3. X-किरणें किस प्रकार की तरंगे है?
A. अनुदैर्ध्य
B. अनुप्रस्थ
C. विद्युत् चुम्बकीय
D. प्रत्यास्थ
Ans. C
[X-किरणें विद्युत् चुम्बकीय तरंगे हैं]
Q4. सूर्य की किरणें किस प्रक्रिया द्वारा पृथ्वी पर पहुँचती है?
A. विविकरण
B. चालन
C. संवहन
D. विसरण
Ans. A
[सूर्य की किरणें विविकरण प्रक्रिया द्वारा पृथ्वी पर पहुँचती है]
Q5. विद्युत धारा को किसमें मापा जाता है?
A. केल्विन
B. सेकंड
C. एम्पियर
D. मीटर
Ans. C
[विद्युत धारा को एम्पियर में मापा जाता है]
Q6. लम्बाई का SI मात्रक क्या है?
A. किलोमीटर
B. मीटर
C. सेंटीमीटर
D. मिलीमीटर
Ans. B
[लम्बाई का SI मात्रक मीटर होता है]
Q7. प्रकाश वर्ष किसको मापने का मात्रक है?
A. समय
B. ताप
C. दूरी
D. ज्योति-तीव्रता
Ans. C
[प्रकाश वर्ष दूरी को मापने का मात्रक है]
Q8. निम्नलिखित में से किसका आयाम आवेग के सामान है?
A. आयतन (Volume)
B. संवेग (Momentum)
C. बलाघूर्ण (Torque)
D. संवेग की डर में परिवर्तन (Change in rate of momentum)
Ans. B
[संवेग का आयाम आवेग के सामान होता है]
Q9. निम्नलिखित में कौन विद्युत का सबसे अच्छा चालक है?
A. तांबा
B. लोहा
C. एल्यूमीनियम
D. चाँदी
Ans. D
[चाँदी सबसे अच्छा विद्युत चालक होती है]
Q10. परमाणु के नाभिक में क्या होते हैं?
A. प्रोटॉन व न्यूट्रॉन
B. प्रोटॉन व इलेक्ट्रॉन
C. न्यूट्रॉन व इलेक्ट्रॉन
D. केवल इलेक्ट्रॉन
Ans. A
[परमाणु की नाभिक में प्रोटॉन व न्यूट्रॉन होते हैं]
Q11. पाइरोमीटर का उपयोग किस के मापन हेतु किया जाता है?
A. वायुमंडलीय दाब
B. आद्रता
C. उच्च ताप को
D. घनत्व को
Ans. C
[पाइरोमीटर का प्रयोग उच्च दाब को मापने के लिए किया जाता है]
Q12. एक भारी नाभिक के हल्के नाभिक में टूटने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
A. नाभिकीय संलयन
B. नाभिकीय विखंडन
C. रेडियोएक्टिव विघटन
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
[एक भारी नाभिक के हल्के नाभिक में टूटने की प्रक्रिया को नाभिकीय विखंडन कहते हैं]
Q13. वायु की आद्रता मापने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?
A. हाइग्रोमीटर
B.हाइड्रोमीटर
C. मेनोमीटर
D. ओडोमीटर
Ans. A
[वायु की आद्रता मापने के लिए हाइग्रोमीटर यंत्र का उपयोग किया जाता है]
Q14. हाइड्रोजन बम निम्न में से किस पर आधारित है?
A. रेडियोएक्टिव विघटन
B. नाभिकीय संलयन
C. नाभिकीय विखंडन
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
[हाइड्रोजन बम नाभिकीय संलयन प्रक्रिया पर आधारित होता है]
Q15. ध्वनि की तीव्रता मापने की इकाई क्या है?
A. न्यूटन
B. अर्ग
C. जूल
D. डेसीबल
Ans. D
[ध्वनि की तीव्रता मापने की इकाई डेसीबल है]
Q16. परमाणु बम निम्न में से किस पर आधारित है?
A. रेडियोएक्टिव विघटन
B. नाभिकीय संलयन
C. नाभिकीय विखंडन
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. C
[परमाणु बम नाभिकीय विखंडन प्रक्रिया पर आधारित होता है]
Q17. गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत किसने दिया था?
A. चार्ल्स न्यूटन
B. चार्ल्स बेबेज
C. आइजेक न्यूटन
D. जान एडम्स
Ans. C
[गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत आइजेक न्यूटन ने दिया था]
Q18. वर्षा की बूँदों की गोलाकार आकृति का कारण क्या होता है?
A. द्रव का घनत्व
B. पृष्ठ तनाव
C. वायुमण्डलीय दाब
D. गुरुत्व
Ans. B
[वर्षा की बूँदो की आकृति गोलाकार पृष्ठ तनाव के कारण होती है]
Q19. निम्न में से किस में ध्वनि की चाल सबसे तेज होगी?
A. वायु में
B. जल में
C. लकड़ी में
D. निर्वात में
Ans. C
[ध्वनि की चाल सबसे अधिक ठोस में रहती है, इसलिए यहाँ लकड़ी में विकल्प सही होगा]
Q20. निम्न में से कार्य का मात्रक क्या होता है?
A. जूल
B. किलो ग्राम
C. वाट
D. डाइन
Ans. A
[कार्य का मात्रक जूल होता है]
Q21. मादक पेय सामान्यत निम्न में से किस से बनाए जाते हैं?
A. एथेनोल से
B. एसीटिक एसिड से
C. फार्मिक एसिड से
D. मेथेनोल से
Ans. A
[मादक पेय सामान्यत एथेनोल से बनाए जाते हैं]
Q22. ताप का मात्रक है?
A. डेसिबल
B. पास्कल
C. केल्विन
D. हर्ट्स
Ans. C
[ताप को केल्विन में नापा जाता है]
Q23. निम्न में से ध्वनि किस में से नहीं गुजर सकती?
A. जल से
B. निर्वात से
C. वायु से
D. स्टील से
Ans. B
[ध्वनि को गुज़रने के लिए माध्यम की ज़रूरत होती है, इसलिए ध्वनि निर्वात से नहीं गुज़र सकती है]
Q24. बिजली के बल्ब का फिलामेंट किस चीज़ से बना होता है?
A. कॉपर
B. आयरन
C. लेड
D. टंगस्टन
Ans. D
[बिजली के बल्ब का फिलामेंट टंगस्टन से बना होता है]
Q25. निम्न में से ध्वनि तरंगों की सबसे अधिक तीव्र गति किस माध्यम में रहती है?
A. ठोस
B. द्रव
C. गैस
D. निर्वात
Ans. A
[ध्वनि तरंगों की सर्वाधिक गति ठोस माध्यम में रहती है]
यह भी देखें : रसायन विज्ञान से सम्बंधित सवाल