First In Haryana – Complete List | हरियाणा में प्रथम – एक नज़र में

Telegram Channel Join Now

First In Haryana :  हरियाणा में करवाई जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में Haryana GK के सवालों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इस पोस्ट में हम हरियाणा राज्य के महत्वपूर्ण First In Haryana अथवा हरियाणा में प्रथम के बारे में जानेंगे जो की आगामी परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित होंगे। 

First In Haryana की PDF पोस्ट के अंत में दी गयी है वहाँ से आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

First in Haryana - complete list | हरियाणा में प्रथम - एक नज़र में
First In Haryana

First In Haryana

✓ हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री – पंडित भगवत दयाल शर्मा 

✓ हरियाणा के प्रथम राज्यपाल – धर्मवीर 

✓ हरियाणा का प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री – राव विरेंद्र सिंह

✓ हरियाणा के प्रथम चुनाव आयुक्त – जे. के. दुग्गल  

✓ हरियाणा के पहले शिक्षा मंत्री – चौधरी बसींलाल

✓ हरियाणा के पहले संसदीय कार्य मंत्री – चौधरी देवीलाल 

✓ हरियाणा के प्रथम नेता प्रतिपक्ष – प्रताप सिंह दौलतपुरा 

✓ हरियाणा के पहले लोकायुक्त – प्रीतम पाल सिंह 

✓ हरियाणा के प्रथम एडवोकेट जनरल – आनंद बाबू स्वरूप 

✓ हरियाणा के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री – राव विरेंद्र सिंह 

✓ हरियाणा की प्रथम विधानसभा स्पीकर – शन्नो देवी 

✓ हरियाणा के प्रथम पुरुष विधानसभा स्पीकर – राव विरेंद्र सिंह

✓ हरियाणा में प्रथम महिला विधानसभा सदस्य – चंद्रावती  

✓ हरियाणा में प्रथम महिला सांसद – चंद्रावती

✓ हरियाणा की प्रथम महिला विधायक – स्नेहलता 

✓ हरियाणा राज्य में पहली बार राष्ट्रपति शासन लगा – 1967 में 

✓ पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति रामलाल 

✓ हरियाणा की प्रथम पत्रिका – हरियाणा शोध पत्रिका 

✓ हरियाणा का प्रथम हिंदी समाचार पत्र – जैन प्रकाश 

✓ हरियाणा के पहले हिंदी समाचार पत्र के सम्पादक – जियालाल जैन 

✓ हरियाणा के प्रथम समाचार संपादक – दीनदयाल शर्मा 

✓ हरियाणा का प्रथम समाचार पत्र – हरियाणा झज्जर 

✓ हरियाणा राज्य की माटी का प्रथम राष्ट्रीय समाचार पत्र – दैनिक हरिभूमि (रोहतक से प्रकाशित) 

✓ हरियाणा का पहला साप्ताहिक समाचार पत्र – हरियाणा केसरी 

✓ हरियाणा का पहला मासिक समाचार पत्र – रंगीला मुसाफिर 

✓ हरियाणा के प्रथम हास्य-व्यंग्य कवि – मीर जाफर जट्ठाली

✓ हरियाणा के प्रथम राज्यकवि – उदयभानु हंस 

✓ हरियाणा के प्रथम सूफी संत – शेख मुहम्मद तुर्क 

✓ हरियाणा कर प्रथम सांगी – किशन लाल भट्ट (मेरठ निवासी)

✓ हरियाणा में सांग में सर्वाधिक प्रख्यात नाम – दीपचंद बहमन

✓ हरियाणा का प्रथम सांग – सीला सेठानी  

✓ हरियाणा राज्य में हिंदी के प्रथम साहित्यकार – चौरंगीनाथ 

✓ हरियाणा के प्रथम संत – दादू दयाल 

✓ हरियाणवी भाषा में लिखा गया प्रथम उपन्यास – झाडूफिरी 

✓ हरियाणा के प्रथम उपन्यासकार – राजाराम शास्त्री 

✓ हरियाणा की पहली फिल्म – धरती (1968)

✓ हरियाणा की पहली सफल फिल्म – बहुरानी (1983)

✓ हरियाणा की पहली सफलतम (सर्वाधिक सफल) फिल्म – चंद्रावल (1984)

✓ हरियाणा के पहले फिल्म निर्माता – देवीशंकर प्रभाकर 

✓ हरियाणा के सर्वाधिक फिल्मों के निर्देशक – जयंत प्रभाकर 

✓ हरियाणा की तरफ से भारतीय क्रिकेट टीम के प्रथम कप्तान – नवाब मंसूर अली खान पटौदी 

✓ हरियाणा के कांग्रेसी आंदोलन के प्रथम जेल सत्याग्रही – बाबू मुरलीधर 

✓ हरियाणा की पहली महिला सत्याग्रही – चांदबाई (सिरसा)

✓ हरियाणा से प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री – कल्पना चावला 1997 

✓ हरियाणा की एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम पर्वतारोही – संतोष यादव 

✓ हरियाणा की प्रथम महिला पहलवान – गीता फोगाट 

✓ हरियाणा की प्रथम महिला मुख्य सचिव – मीनाक्षी आनंद चौधरी 

✓ हरियाणा की प्रथम महिला वुशु कोच – अनिता सहगल

✓ कुश्ती में प्रथम ओलंपिक पद, पद्म श्री पुरस्कृत हरियाणा की पहली महिला – साक्षी मलिक

✓ प्रथम महिला पायलट – प्रियंका बेनीवाल 

✓ डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू रेसलर महिला खिलाड़ी – कविता दलाल 

✓ WWE में हरियाणा का प्रथम व्यक्ति – सत्येंद्र डागर 

✓ प्रथम महिला अर्जुन पुरस्कार विजेता – गीतिका जाखड़

✓ हरियाणा के प्रथम अर्जुन पुरुस्कार विजेता – उदयचंद 

✓ हरियाणा की प्रथम महिला जो भारत की प्रथम महिला बॉक्सिंग कोच बनी – अमनप्रीत कौर (जगाधरी)

✓ सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली हरियाणा की महिला – शिवांगी पाठक

✓ हरियाणा का पहला स्ट्रीट वेंडर मार्केट स्थापित किया गया – पंचकूला 

✓ हरियाणा की पहली eco friendly जेल – पानीपत जेल 

✓ हरियाणा का प्रथम कैंसर संस्थान स्थापित किया गया – मीरपुर (रेवाड़ी)

✓ हरियाणा का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान – बाढ़सा (झज्जर)  

✓ हरियाणा का पहला सरकारी इंजिनीयरिंग कॉलेज – मुरथल में (सोनीपत)

✓ हरियाणा की प्रथम यूनिवर्सिटी – कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (1956 में स्थापित)

✓ हरियाणा का पहला राष्ट्रीय उद्यान – सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान 

✓ हरियाणा का पहला आकाशवाणी केंद्र – रोहतक (8 मई, 1976)

✓ हरियाणा राज्य का एकमात्र दूरदर्शन केंद्र – हिसार दूरदर्शन केंद्र 

✓ हरियाणा में सूरजकुण्ड मेले की शुरुआत हुई – 1987 में 

✓ हरियाणा का पहला अनाज बैंक – पानीपत

✓ हरियाणा की पहली सेब मंडी – पंचकूला 

✓ हरियाणा की पहली कैशलेस यूनिवर्सिटी – कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी 

✓ हरियाणा का प्रथम कॉलेज – पंडित नेकिराम कॉलेज (रोहतक)

✓ हरियाणा का प्रथम रक्षा विश्विद्यालय – बिनोला (गुरुग्राम)

✓ हरियाणा की पहली कैशलेस जेल – जींद जिले की जेल 

✓ हरियाणा का पहला कैशलेस गांव – नीलावली (सिरसा) 

✓ हरियाणा की पहली एनसीसी अकैडमी – घरौंडा (करनाल)  

✓ हरियाणा की पहली अत्याधुनिक आंगनवाड़ी – हसनपुर (सोनीपत) 

✓ हरियाणा का पहला अत्याधुनिक ग्राम सचिवालय – हैबतपुर (जींद)

✓ हरियाणा का पहला फ़्री वाई-फाई युक्त गांव – गुमथला गुद (कुरुक्षेत्र)

✓ हरियाणा का पहला प्री मेरिज काउन्सिल सेंटर – नारनौल 

✓ हरियाणा का पहला गुलाबी महिला पुलिस थाना – पंचकूला 

✓ हरियाणा का पहला आधुनिक शौचालय – करनाल में 

✓ हरियाणा का पहला स्वप्रेरित गांव – सुई (भिवानी)

✓ हरियाणा की पहली गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला – करनाल में 

✓ हरियाणा का पहला एग्रीकल्चर म्यूजियम – चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, हिसार में 

✓ हरियाणा के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता – मेजर होशियार सिंह

✓ हरियाणा में साइबर क्राइम ब्रांच का पहला थाना खोला गया – गुरुग्राम में 

✓ हरियाणा का पहला सैनिक स्कूल – कुंजपुरा (करनाल) 

✓ हरियाणा का प्रथम लॉ कॉलेज खुला – पंचकूला में 

✓ हरियाणा का पहला सिख संग्रहालय खोला जाएगा – कुरुक्षेत्र में 

✓ हरियाणा का पहला मतदाता जागरूकता सेल्फी प्वाइंट – जींद में

✓ हरियाणा का पहला पुलिस जिला – हांसी

✓ हरियाणा में सनातन धर्म की प्रथम शाखा – झज्जर में

✓ हरियाणा में आर्य समाज की प्रथम शाखा – रेवाड़ी में

✓ हरियाणा में कांग्रेस की प्रथम शाखा खुली – अंबाला (1886 में)

First In Haryana से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 

  • फसल बीमा योजना सबसे पहले हरियाणा में शुरू की गई। 
  • सबसे पहला सैनिक आईटीआई हरियाणा में खोला गया था। 
  • वेट (VAT) लागू करने वाला सबसे पहला राज्य हरियाणा है। 
  • वाटर एटीएम लागू करने वाला हरियाणा भारत का पहला राज्य है। 
  • हरियाणा महिला पुलिस स्वंयसेवक शुरू करने वाला पहला राज्य है। 
  • हरियाणा में प्रथम बार शराब बंदी 1996 में चौधरी बंसीलाल के समय में की गई थी। 
  • सबसे ज्यादा ट्रैक्टर हरियाणा राज्य में बनाए जाते हैं।  
  • हरियाणा में सबसे पहले सभी गांव में बिजली 1970 में पहुंच गई थी।  
  • हरियाणा सभी गाँवों के सर्व-मौसमी सड़कों से जोड़ने वाला पहला राज्य बना था।
  • हरियाणा का पहला चोट लाभ स्वास्थ्य केंद्र पंचकूला में खोला गया। 
  • हरियाणा राज्य की पहली कोविड स्पेशल जेल रेवाड़ी जिले की जेल को बनाया गया। 
  • हरियाणा का सबसे पहला वोटर पार्क गुरुग्राम में खोला गया।
  • हरियाणा में जींद उपचुनाव में सर्वप्रथम VVPAT का प्रयोग किया गया था। 
  • कृषि रत्न पाने वाला हरियाणा का पहला संस्थान HAU हिसार है। 
  • हरियाणा की पहली कानून यूनिवर्सिटी सोनीपत जिले में बनायी जा रही है। 
  • हरियाणा का पहला सोलर आधारित ग्रीन हाउस हिसार जिले में लगाया गया।  
  • हरियाणा का पहला एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र कुरुक्षेत्र जिले के रामनगर में स्थापित हुआ है। 
  • हरियाणा का पहला पोलीथिन मुक्त जिला फतेहाबाद बना था। 
  • हरियाणा का पहला ग्रामीण बैंक भिवानी में खोला गया था। 
  • हरियाणा का प्रथम दूरदर्शन केंद्र हिसार जिले में खोला गया। 
  • हरियाणा में पहली बार ट्रेन रेवाड़ी जिले में चली थी। 
  • हरियाणा में प्रथम बार जनगणना वर्ष 1971 में की गई।
  • हरियाणा राज्य का पहला जैविक सब्ज़ी उत्कृष्टता केंद्र अटेली (महेंद्रगढ़) में स्थापित किया गया है।  

Download PDF from Here – PDF

First in Haryana FAQ

Q1. हरियाणा का प्रथम समाचार पत्र कौन सा था?

Ans. हरियाणा झज्जर

Q2. हरियाणवी भाषा में लिखा हरियाणा का प्रथम उपन्यास कौन सा है?

Ans. झाड़ूफिरी

Conclusion : आज के इस पोस्ट में हमने First In Haryana अथवा हरियाणा में प्रथम में बारे में जानकारी PDF के साथ शेयर की है। आशा करते हैं पोस्ट आपको पसंद आयी होगी।

3 thoughts on “First In Haryana – Complete List | हरियाणा में प्रथम – एक नज़र में”

Leave a Comment