Fatehabad District GK | फतेहाबाद जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी – Apna Haryana

Telegram Channel Join Now

Fatehabad District GK : फतेहाबाद हरियाणा राज्य का एक जिला है जिसकी स्थापना 15 जुलाई 1997 को की गई थी। 15 जुलाई 1997 को हरियाणा के दो जिलों क्रमशः झज्जर और फतेहाबाद का गठन किया गया था। फ़तेहाबाद जिले को हिसार जिले से अलग करके बनाया गया था।

Fatehabad District GK | फतेहाबाद जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी – Apna Haryana
Fatehabad District GK

आज के इस लेख में हम फतेहाबाद जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी अथवा Fatehabad District GK के बारे में विस्तार से जानेंगे। अगर आपको Fatehabad District GK की PDF चाहिए तो कॉमेंट बॉक्स में बताएँ, तभी हम पोस्ट के अंत में इसे उपलोड कर देंगे।

Fatehabad District GK 

  • फतेहाबाद जिला हरियाणा राज्य के हिसार जिले से अलग होकर बनाया गया था।
  • फतेहाबाद जिला हिसार मंडल में आता है।
  • फतेहाबाद जिला हिसार पुलिस रेंज के अंतर्गत आता है।
  • फतेहाबाद जिले का क्षेत्रफल 2538 वर्ग किमी है।
  • हरियाणा में सबसे कम साक्षरता में फतेहाबाद जिला दूसरे नंबर पर आता है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार फतेहाबाद जिले का लिंगानुपात 903 है।

फतेहाबाद जिले के उपनाम 

  • गुलाबी नगरी/पिंक सिटी
  • चिल्ली सिटी
  • उदय नगरी
  • इकदार (ऋषि पाणिनि की पुस्तक अष्टाध्यायि में)

फतेहाबाद जिले में उप-मंडल, तहसील, उप-तहसील, खंड

उप-मंडल – फतेहाबाद जिले में 3 उप-मंडल हैं। 

  • फतेहाबाद
  • रानियां
  • टोहाना

तहसील – फतेहाबाद जिले में 3 तहसील हैं। 

  • फतेहाबाद
  • रानियां
  • टोहाना

उप-तहसील – फतेहाबाद जिले में 4 उप-तहसील हैं।

  • भूना
  • भट्टूकलां
  • कुलां
  • जाखल

खंड – फतेहाबाद जिले में 6 खंड हैं।

  • फतेहाबाद
  • टोहाना
  • रतिया
  • भूना
  • जाखल
  • भट्टूकलां

फतेहाबाद जिले का इतिहास 

Fatehabad District GK की सम्पूर्ण जानकारी की शुरुआत इस जिले के इतिहास को जानने से करते हैं।

फतेहाबाद जिले को 1351 ई. में फिरोजशाह तुगलक द्वारा बसाया गया था। फिरोजशाह तुगलक ने अपने बेटे फतेह खान के नाम पर इस शहर का नाम फतेहाबाद रखा था। फिरोजशाह तुगलक एक ऐसा मुसलमान शासक था जिसकी मां हिंदू थी। फतेहाबाद जिले में पानी लाने वाला शासक भी फिरोजशाह तुगलक ही था।

फतेहाबाद जिले के भट्टू से 1857 की क्रांति का नेतृत्व मोहम्मद आजिम ने किया था। फतेहाबाद में वर्ष 1835 में बनावली का विद्रोह हुआ था जिसका नेतृत्व गुलाब सिंह द्वारा किया गया था। वर्ष 1398 में सम्राट तैमूर ने फतेहाबाद पर आक्रमण किया था

फतेहाबाद में स्थित प्राचीन वस्तु अवशेष स्थल

  • फतेहाबाद – यहाँ से मौर्यकालीन स्तूप व अवशेष प्राप्त हुए हैं। बादशाह हुमायूँ का एक अभिलेख फ़तेहाबाद से प्राप्त हुआ है।
  • बनावली – फ़तेहाबाद का बनावली एक हड़प्पाक़ालीन स्थल है। इस स्थल पर 1973-74 में रविंद्र सिंह बिष्ट द्वारा खुदाई का कार्य किया गया था। यहाँ से मिट्टी के हल मिले थे।
  • कुणाल – इस हड़प्पाक़ालीन स्थल का उत्खनन वर्ष 1986 में जे. एस. खत्री एवं एम. आचार्य द्वारा किया गया था। यहां पर खुदाई करने के समय हड़प्पा सभ्यता से पहले की सभ्यता के सोने एवं चांदी के गहने, तांबे की वस्तुएं, चपटी कुल्हाड़ी, मछली पकड़ने के कांटे, अंगूठियां, भाले इत्यादि प्राप्त हुए है। यहाँ से दो राजशाही मुकुट भी प्राप्त हुए हैं।

फतेहाबाद जिले में स्थित पर्यटन स्थल

  • पपीहा पर्यटन स्थल – यह पर्यटन स्थल फ़तेहाबाद जिले में स्थित है।
  • चिल्ली झील – यह झील फ़तेहाबाद ज़ीले में स्थित झील है जो अब सुख चुकी है। यहाँ पर एक स्वर्ण जयंती हेरीटेज पार्क का निर्माण किया गया है।
  • संत मीरशाह की मजार – संत मीरशाह की मजार फ़तेहाबाद जिले में है। इस मजार के प्रांगण में एक पत्थर पर बादशाह हुमायूं का अभिलेख भी चित्रित है।
  • बाबा टहलदास की मस्जिद – यह मस्जिद भी फ़तेहाबाद जिले में स्थित है।

फतेहाबाद जिले से सम्बंधित प्रसिद्ध व्यक्ति 

  • रेखा रानी : हरियाणा राज्य की सबसे युवा सरपंच बनने वाली रेखा रानी का समबंध फतेहाबाद जिले से है।
  • प्रियंका बेनीवाल : हरियाणा की पहली महिला पायलेट बनने वाली प्रियंका बेनीवाल का समबंध फ़तेहाबाद जिले से है।
  • पर्वतारोही रामपाल : पर्वतारोही रामपाल का समबंध फ़तेहाबाद जिले से है जिन्होंने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की है।
  • मनकीरत औलख : ये एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक और एक्टर हैं।
  • पंडित जसराज : पंडित जसराज का समबंध पिली मंदौरी (फ़तेहाबाद) से है। इन्हें हरियाणा का तानसेन, हरियाणा का स्वर सम्राट कहा जाता है।

फतेहाबाद जिले में स्थित ऊर्जा परियोजना

गोरखपुर परमाणु विद्युत केंद्र – हरियाणा के फ़तेहाबाद जिले के गोरखपुर गाँव में गोरखपुर परमाणु विद्युत केंद्र स्थापित किया गया है। 

  • स्थापना : 13 जनवरी 2014 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह द्वारा की गई।
  • क्षमता : 2800 मेगा वाट, जिसमें 700 मेगा वाट की 4 यूनिट स्थापित की गई हैं। 

यह भी देखें – हरियाणा की प्रमुख विद्युत व ऊर्जा परियोजनाएं

फतेहाबाद जिले के बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 

  • अमरूद प्रजनन केंद्र – फतेहाबाद जिले के भूना में अमरूद प्रजनन केंद्र स्थित है।
  • हरियाणा योग परिषद के प्रथम अध्यक्ष बनने वाले श्री जयदीप आर्य का समबंध फतेहाबाद जिले से है।
  • हरियाणा की सबसे पुरानी हवेली फतेहाबाद जिले में है।
  • फ़तेहाबाद को रेलवे लाइन से जोड़ने का कार्य वर्ष 1890 में किया गया था, जिस समय जाखल को रेलवे लाइन से जोड़ा गया।
  • फतेहाबाद जिले में कॉटन मिल की स्थापना 1963 में की गई।
  • फतेहाबाद जिले में सल्फ़र खनिज अधिक मात्रा में पाया जाता है।
  • टोहाना (फतेहाबाद) को नहरों का शहर कहा जाता है।
  • फतेहाबाद का विधानसभा क्षेत्र, विधानसभा की एक आरक्षित सीट है।
  • हरियाणा का पहला सैनेटरी पेड कारख़ाना फतेहाबाद में लगाया गया था।
  • नो कास्ट, नो रिलीजन, नो गॉड का सर्टिफ़िकेट बनवाने वाले रवि नास्तिक का समबंध फतेहाबाद जिले से है।
  • मनोहर लाल मेमोरियल कॉलेज (M.M. College) फतेहाबाद जिले में है।
  • भिरडाना हरियाणा का सबसे प्राचीन हड़प्पा स्थल है जो फतेहाबाद जिले में है।
  • हरियाणा का पहला पॉलीथिन मुक्त जिला फतेहाबाद जिला है।
  • हरियाणा में सबसे कम प्रतिशत वन क्षेत्र फ़तेहाबाद जिले में है।
  • फतेहाबाद जिले के ढ़िंगसरा में मनसा सागर जी महाराज का मेला लगता है।
  • कोल्ड स्टोरेज की अधिकता होने के कारण फतेहाबाद जिले में केला और सेब अधिक पाया जाता है।

Fatehabad District GK से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल

Q. फतेहाबाद जिले का गठन कब हुआ?

Ans. 15 जुलाई 1997

Q. हरियाणा की पिंक सिटी कौनसी है?

Ans. फतेहाबाद

Q. हरियाणा में “नहरों के शहर” के नाम से किसे जाना जाता है?

Ans. टोहाना

Q. गोरखपुर परमाणु विद्युत केंद्र किस जिले में है?

Ans. फतेहाबाद

Q. हरियाणा की सबसे पुरानी हवेली किस जिले में है?

Ans. फतेहाबाद

Fatehabad District Official Website Link : Click Here

See Also –

FAQ Fatehabad District GK

Q. Fatehabad Pincode kya hai?

Ans. Fatehabad ka Pincode 125050 hai.

Q. Fatehabad jile ki sthapna kis shasak ne ki thi?

Ans. Firoz Shah Tughlaq

Conclusion – इस लेख में हमने Fatehabad District GK, की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की है। अगर आपकी नजर में इस जिले की कोई ऐसी जानकारी है जो यहाँ कवर करना रह गई है, तो हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएँ। पोस्ट अच्छी लगे तो दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें। 

Related Keywords

Fatehabad history in hindi, Fatehabad founded by, Fatehabad famous for, Fatehabad District, Fatehabad in hindi, Fatehabad Pincode, Fatehbad District GK, Fatehabad District GK in hindi, Fatehabad jile ki jankari, Fatehabad Jila, Fatehabad history, Fatehabad district gk complete details

Leave a Comment