Faridabad District GK | फरीदाबाद जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी – Apna Haryana

Telegram Channel Join Now

Faridabad District GK : फरीदाबाद हरियाणा राज्य का एक जिला है जो दिल्ली NCR में आता है और हरियाणा के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित है। प्रारम्भ में यह गुड़गाँव जिले का हिस्सा हुआ करता था। एक जिले के रूप में फ़रीदाबाद जिले की स्थापना 15 अगस्त, 1979 (HSSC द्वारा 2 अगस्त, 1979 माना गया है) को की गई थी। 

आज के इस लेख में हम फरीदाबाद जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी अथवा Faridabad District GK के बारे में विस्तार से जानेंगे। पोस्ट की PDF आपको पोस्ट के अंत में मिलेगी जहाँ से आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Faridabad District GK | फरीदाबाद जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी - Apna Haryana
फरीदाबाद जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

Faridabad District GK 

  • फरीदाबाद जिला दिल्ली NCR क्षेत्र में आता है और हरियाणा राज्य का एक प्रमुख औध्योगिक शहर भी है।
  • फरीदाबाद जिले का क्षेत्रफल 741 वर्ग किमी है। 
  • फरीदाबाद जिला क्षेत्रफल में हरियाणा का सबसे छोटा जिला है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा में सबसे अधिक जनसंख्या फरीदाबाद जिले की है। 
  • हरियाणा राज्य में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला फरीदाबाद है।
  • फरीदाबाद जिला हरियाणा का एक नवीनतम मंडल भी है। फरीदाबाद मंडल में हरियाणा के 3 जिले आते हैं – पलवल, नूंह और फरीदाबाद।

फरीदाबाद जिले के उपनाम 

  • उद्योग नगरी
  • बाबा फरीद की नगरी
  • डॉ राजेंद्र प्रसाद के सपनों का शहर 

फरीदाबाद जिले में उप-मंडल, तहसील, उप-तहसील, खंड

उप-मंडल – फरीदाबाद जिले में 3 उप-मंडल हैं। 

  • फरीदाबाद 
  • बल्लभगढ़ 
  • बड़खल

तहसील – फरीदाबाद जिले में 3 तहसील हैं। 

  • फरीदाबाद 
  • बल्लभगढ़ 
  • बड़खल

उप-तहसील – फरीदाबाद जिले में 5 उप-तहसील हैं। 

  • मोहना
  • तिगांव 
  • धौज 
  • दयालपुर
  • गौंची

खंड – फरीदाबाद जिले में 3 खंड हैं।

  • फरीदाबाद 
  • बल्लभगढ़ 
  • तिगांव

फरीदाबाद जिले का इतिहास 

फरीदाबाद जिले को वर्ष 1607 में जहांगीर के कोषाधिकारी शेख फरीद ने बना बसाया था जिनको बाबा फरीद के नाम से भी जाना जाता है, किंतु आधुनिक रूप से फरीदाबाद जिले को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बसाया था।

फरीदाबाद जिले से 1857 की क्रांति का नेतृत्व धानुसिंह (किसान नेता) ने किया था और बल्लभगढ़ (वर्तमान बलरामगढ़) से इस क्रांति का नेतृत्व राजा नाहर सिंह ने किया था। दिल्ली के बादशाह फर्रुखसियर ने गोपालसिंह जाट को फरीदाबाद का चौधरी बनाया था।

फरीदाबाद जिले में स्थित प्रमुख शिक्षण संस्थान 

  • जगदीशचंद्र बसु YMCA विज्ञान व तकनीकी विश्वविद्यालय : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA की स्थापना वर्ष 1969 में हुई थी। इसे वर्ष 2009 में यूनिवर्सिटी बनाया गया था, 2009 से पहले यह एक इंजीनियरिंग कॉलेज हुआ करता था। यह हरियाणा में स्थापित प्रथम इंजीनियरिंग कॉलेज है।
  • मानव रचना अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय : Manav Rachna International Institute of Research and Studies (MRIIRS), जिसे पहले Manav Rachna International University (MRIU) के नाम से जाना जाता था, फ़रीदाबाद जिले में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 1997 में की गई थी।
  • लिंग्यास विश्वविद्यालय : यह विश्विद्यालय नाचोली गाँव (फरीदाबाद) में स्थित है। इसे वर्ष 1998 में स्थापित किया गया था।
  • राष्ट्रीय समन्वित पेस्ट मैनेजमेंट शोध संस्थान : राष्ट्रीय समन्वित पेस्ट मैनेजमेंट शोध संस्थान की स्थापना वर्ष 1988 में फरीदाबाद जिले में की गई थी।

फरीदाबाद जिले में स्थित पर्यटन स्थल

  • राजा नाहर सिंह का किला : नाहर सिंह का क़िला फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ (वर्तमान बलरामगढ़0 में स्थित है। इस क़िले का निर्माण 1739 ईस्वी के आसपास जाट राजा नहर सिंह के पूर्वजों द्वारा करवाया गया था, निर्माण हालांकि 1850 तक कई भागों में जारी रहा। 
  • यह किला राजा नाहर सिंह पैलेस के रूप में भी जाना जाता है। 1996 से नवंबर के महीने में आयोजित मुख्य वार्षिक मेला कार्तिक सांस्कृतिक महोत्सव, नाहर सिंह महल में मनाया जाता है। बलरामगढ़ के इस किले में अजीत सिंह व बल्लू नामक दो दरवाजे हैं।
  • आरावली गोल्फ क्लब : अरावली गोल्फ क्लब/अरावली गोल्फ मैदान की स्थापना वर्ष 1966 में की गई थी। यह फरीदाबाद का पहला गोल्फ कोर्स है जो कि राजधानी दिल्ली से 30 किमी की दूरी पर स्थित है। 
  • गोल्फ कोर्स की इमारत का डिज़ाइन मशहूर वास्तुविज्ञ जोस़फ ऐलन स्टीन ने तैयार किया था और मैदानी भाग का डिज़ाइन अमरीका के स्टीफन के ने बनाया था। हर साल यहाँ पेशेवरों तथा नौसिखियों के लिये एक गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
  • नाहर सिंह स्टेडियम : यह स्टेडियम फ़रीदाबाद जिले में स्थित है। नाहर सिंह स्टेडियम को मयूर स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इस स्टेडियम का निर्माण वर्ष 1981 में करवाया गया था।
  • ख्वाजा की सराय : यह फ़रीदाबाद के गाँव सराय ख्वाजा में लगभग 300 साल पुरानी एक सराय है जिसे पीर ख्वाजा ने बनवाया था।
  • दाऊजी मंदिर : फरीदाबाद के गाँव बंचारी में श्री कृष्ण के भाई बलराम की याद में बनवाया गया है।
  • आश्रम हट्स स्थलहोटल राजहंस सूरजकुंड : फ़रीदाबाद जिले में स्थित हैं।

फरीदाबाद जिले की प्रसिद्ध झीलें 

  • सूरजकुंड झील : हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित सूरजकुंड झील को राजा सूरजमल ने 10वीं शताब्दी में बनवाया था। समय के साथ-साथ यह झील अब एक पर्यटक स्थल बन चुकी है। सूरजकुंड झील राजधानी दिल्ली से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस झील की विशेषता यह है कि यह एक प्राकृतिक झील है और पहाड़ियों से घिरी यह झील बेहद ही सुंदर दिखती है।
  • बड़खल झील : फरीदाबाद जिले में स्थित बड़खल झील बहुत ही खूबसूरत झील है। अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित यह झील एक मानव निर्मित झील है। बड़खल शब्द का हिन्दी में अर्थ होता है – बिना किसी रूकावट। बड़खल झील का निर्माण 1947 में करवाया गया था यह झील दिल्ली से मात्र 31 किलोमीटर दूरी पर स्थित है और करीबन 206 एकड़ में फैली हुई है
  • मयूर झील : मयूर झील फरीदाबाद जिले में बड़खल झील के निकट ही स्थित है।
  • धौज झील : यह सोहना-फ़रीदाबाद मार्ग पर स्थित एक झील है।

फरीदाबाद जिले से सम्बंधित प्रसिद्ध व्यक्ति 

  • ऋचा शर्मा : ऋचा शर्मा का सम्बंध गायन से है।
  • अजय रात्रा : अजय रात्रा का सम्बंध क्रिकेट खेल से रहा है।
  • सोनू निगम : सोनू निगम एक बहुत ही प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर हैं।
  • अभिनव लोहान : अभिनव लोहान का सम्बंध गोल्फ से है।
  • संत सूरदास : सूरदास हिन्दी के भक्तिकाल के महान कवि थे। सूरदास का जन्म सिही गाँव (फरीदाबाद) में हुआ था। “सूरसागर” सूरदास की प्रसिद्ध रचना है। ये अकबर के समकालीन रहे प्रसिद्ध कवि हैं।
  • अनंगपाल द्वितीय – यह तोमर वंश के राजा थे। इन्होंने फरीदाबाद में सूरजकुंड का निर्माण करवाया था।
  • गोपाल सिंह – बल्लभगढ़ रियासत जिसे जाट रियासत भी कहा जाता था, उसके संस्थापक गोपाल सिंह थे।

फरीदाबाद के प्रसिद्ध उद्योग धंधे

  • बाटा उद्योग
  • सेरा सैनिटरी वेयर लिमिटेड
  • एस्कॉर्ट लिमिटेड 
  • आयशर लिमिटेड
  • जे.सी.बी. इंडिया लिमिटेड
  • गुड ईयर इंडिया लिमिटेड
  • टायर ट्यूब उद्योग

फरीदाबाद के प्रसिद्ध मेले 

  • बाबा उदास नाथ का मेला 
  • कालका का मेला 
  • सांस्कृतिक महोत्सव मेला 
  • कनूना के मेला 
  • फूल डोर का मेला 
  • जन्माष्टमी का मेला 
  • सूरजकुंड का मेला 
  • कान्हा-गौशाला का मेला 
  • शिव चौदस का मेला

फरीदाबाद जिले के बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • गैस आधारित विद्युत परियोजना गांव तिगांव (फरीदाबाद) में प्रस्तावित है, जिसकी क्षमता 1500 MW है।
  • फरीदाबाद हरियाणा का सबसे पुराना नगर निगम है और जनसंख्या के अनुसार सबसे बड़ा नगर निगम है।
  • गुड़गांव नहर से फरीदाबाद जिले में सिंचाई की जाती है। इस नहर को दिल्ली के समीप ओखला बैराज नामक स्थान से यमुना नदी पर बांध बनाकर निकाला गया है। फरीदाबाद जिले में मुख्य रूप से सिंचाई यमुना नदी से की जाती है।
  • फरीदाबाद जिले में विशेष पर्यावरण न्यायालय की स्थापना भी की गई है।
  • रजनीगंधा, ग्लेडियोलस फूल और गेंदा फूल की खेती फरीदाबाद जिले में की जाती है।
  • चीनी मिट्टी, बजरी इत्यादि फरीदाबाद जिले में पाई जाती हैं।
  • यक्ष-यक्षिणी की मूर्तियां फरीदाबाद से प्राप्त हुई है।
  • मथुरा काल के प्रभाव वाली शुंगकुषाण कालीन लाल पत्थर की मूर्तियां सौंध, फरीदाबाद से प्राप्त हुई है।
  • फरीदाबाद हरियाणा राज्य का एक नवीनतम मंडल है और सबसे छोटा मंडल भी है।
  • फरीदाबाद जिला हरियाणा राज्य की एक लोकसभा की सीट भी है। हाइवे NH-44 फरीदाबाद जिले से होकर गुजरता है।
  • प्रसिद्ध बाटा चप्पल उद्योग फरीदाबाद में है और गुड ईयर टायर उद्योग बलरामगढ़ में हैं। 
  • तिगांव गाँव (फरीदाबाद) को अमर शहीदों का गाँव कहा जाता है। 
  • हरियाणा की प्रथम अत्याधुनिक आईटीआई तिगांव गाँव (फरीदाबाद) में है। 
  • कृत्रिम अंगों का निर्माण तिगांव गाँव (फरीदाबाद) में किया जाता है।
  • हरियाणा में सबसे कम शहरों वाला जिला फरीदाबाद है। 
  • फरीदाबाद के भनकपुर गांव में हर सुबह राष्ट्रीय गान गाया जाता है।
  • हरियाणा राज्य खेल परिसर स्टेडियम हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले में स्थित है।
  • बल्लभगढ़ का नाम बदलकर बलरामगढ़ कर दिया गया है।
  • अरावली गोल्फ मैदान (फरीदाबाद) हरियाणा का पहला परमिट प्राप्त टूरिस्ट केंद्र है।
  • सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला : सूरजकुंड क्राफ़्ट मेला फरीदाबाद के सूरजकुंड में लगता है। सूरजकुंड का निर्माण अनंगपाल तोमर द्वितीय अथवा सूरजमल ने करवाया था। इस मेले में पॉलिथीन बैन है और सुलभ शौचालय का उपयोग होता है। 

Download PDF – Faridabad District PDF

यह भी पढ़ें –

Faridabad District GK related questions

Q1. फरीदाबाद जिला कब बना था?

Ans. 15 अगस्त 1979 को 

Q2. फरीदाबाद जिला किस राज्य में है?

Ans. हरियाणा

Q3. फरीदाबाद नगर को किसने बसाया था?

Ans. बाबा फरीद ने

Q4. हरियाणा की औद्योगिक नगरी किस जिले को कहते हैं?

Ans. फरीदाबाद जिले को

Q5. फरीदाबाद जिले में कौनसा प्रसिद्ध मेला लगता है?

Ans. सूरजकुंड का मेला 

Q6. हरियाणा के किस जिले जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है?

Ans. फरीदाबाद जिले का

Q7. राजा नाहर सिंह स्टेडियम कहाँ स्थित है?

Ans. बलरामगढ़ (फरीदाबाद) 

Q8. हरियाणा में बाटा उद्योग किस जिले में है?

Ans. फरीदाबाद में

Q9. संत सूरदास का जन्म कहाँ हुआ था?

Ans. सिही (फरीदाबाद) में 

Q10. सूरजकुंड झील का निर्माण किसने करवाया था?

Ans. राजा सूरजमल ने

Conclusion – इस लेख में हमने फरीदाबाद जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी Faridabad district GK, की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की है। अगर आपकी नजर में इस जिले की कोई ऐसी जानकारी है जो यहाँ कवर करना रह गई है, तो हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएँ। पोस्ट अच्छी लगे तो दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें। 

FAQ

Q1. हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौनसा है?

Ans. क्षेत्रफल के अनुसार हरियाणा का फ़रीदाबाद जिला सबसे छोटा जिला है।

Q2. सूरजकुण्ड का मेला किस जिले में लगता है?

Ans. हरियाणा के फ़रीदाबाद जिले में

Leave a Comment