Divisions in Haryana : हर राज्य में कुछ प्रशासनिक मंडल अथवा मंडल होते है, जिनमे उस राज्य के सभी जिले विद्यमान होते है। मंडलों में मुख्य अधिकारी आयुक्त (commissioner) होता है और जिलों में मुख्य अधिकारी उपायुक्त (Deputy commissioner or DC) होता है। इस पोस्ट में हम जानेंगे हरियाणा में कितने मंडल हैं?
इस पोस्ट में हम हरियाणा में मंडल अथवा Divisions in Haryana व उनसे सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानेंगे और उनको याद रखने की ट्रिक (Trick) को भी जानेंगे और समझेंगे।

Divisions in Haryana
हरियाणा के सभी जिलों को पहले कुल चार प्रशासनिक मंडल में रखा हुआ था। ये 4 मंडल निम्न प्रकार से थे –
- गुरुग्राम (Gurugram)
- हिसार (Hisar)
- अंबाला (Ambala)
- रोहतक (Rohtak)
इन चार मंडलो के अधीन आने वाले ज़िले –
- गुरुग्राम मंडल – महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूहं
- हिसार मंडल – हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी
- रोहतक मंडल – रोहतक, सोनीपत, झज्जर, पानीपत, करनाल
- अंबाला मंडल – अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल
✤ अब हम इन चार मंडलों को याद रखने की ट्रिक (Trick) के बारे में जानते है।
Trick – GHAR (घर)
- G – गुरुग्राम
- H – हिसार
- A – अंबाला
- R – रोहतक
नोट – चरखी दादरी तब जिला नहीं बना था, वह भिवानी जिले में था।
वर्तमान में हरियाणा में 22 जिलें है और ये सब जिले कुल 6 प्रशासनिक मंडल में विद्यमान है, मंडलों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है। हरियाणा के दो नए बनाए गए मंडल क्रमश: फरीदाबाद और करनाल है।
हरियाणा के नवीनतम मंडल : फरीदाबाद और करनाल
वर्तमान में हरियाणा के 6 मंडलों के नाम निम्न प्रकार से हैं-
- गुरुग्राम (Gurugram)
- हिसार (Hisar)
- अंबाला (Ambala)
- रोहतक (Rohtak)
- फ़रीदाबाद (Faridabad)
- करनाल (Karnal)
इन छः मंडलो के अधीन आने वाले ज़िले –
- गुरुग्राम मंडल – महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम
- हिसार मंडल – हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद
- अंबाला मंडल- अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र
- रोहतक मंडल – भिवानी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी
- फरीदाबाद मंडल – फरीदाबाद, पलवल, नूहं
- करनाल मंडल – करनाल, कैथल, पानीपत
✤ सबसे ज़्यादा ज़िले रोहतक मंडल (5) में है।
✤ अब हम इन छः मंडलों को याद रखने की ट्रिक (Trick) के बारे में जानते है।
Trick – GHAR FK (घर फीका)
यहाँ GHAR से बनेगा घर और FK से बनेगा फीका
- G : गुरुग्राम
- H : हिसार
- A : अंबाला
- R : रोहतक
- F : फरीदाबाद
- K : करनाल
Divisions in Haryana से सम्बंधित सवाल
Q1. हरियाणा में कितने मंडल है(how many Divisions are there in Haryana)?
Ans. 6
Q2. हरियाणा में कुछ समय पहले कितने मंडल थे?
Ans. 4
Q3. मंडलो का मुख्य अधिकारी कौन होता है?
Ans. आयुक्त
Q4. जिलों का मुख्य अधिकारी कौन होता है?
Ans. उपायुक्त
Q5. हरियाणा में वर्तमान में विद्यमान मंडलो के नाम बताएँ?
Ans. गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, अंबाला, फ़रीदाबाद, करनाल
Q6. हरियाणा में कौन से नए मंडल बनाए गए है?
Ans. फ़रीदाबाद व करनाल
Q7. हिसार मंडल में कौन-कौन से जिले आते है?
Ans. हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद
Q8. सबसे अधिक जिले किस मंडल में आते है? जिलों की संख्या भी बताएँ.
Ans. रोहतक मंडल में सबसे अधिक 5 ज़िले आते है
Q9. गुरुग्राम मंडल में कितने जिले आते है?
Ans. 3 (गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी)
Q10. फ़रीदाबाद मंडल में कौन कौन से जिले आते है?
Ans. फ़रीदाबाद, नूहँ, पलवल
Q11. हरियाणा का नवीनतम गठित जिला कौन सा है?
Ans. चरखी दादरी
Q12. चरखी दादरी किस मंडल में आता है?
Ans. रोहतक
Q13. भिवानी पहले किस मंडल में आता था?
Ans. हिसार
Q14. करनाल जिला मंडल बनने से पहले किस मंडल के अंतर्गत आता था?
Ans. रोहतक
Q15. पंचकुला किस मंडल में आता है?
Ans. अंबाला
यह भी देखें – Top 100 Haryana GK Questions
Divisions in Haryana FAQ
हरियाणा के 6 मंडल कौन से है?
हरियाणा में जनवरी 2022 तक कुल 6 मंडल है जो है – करनाल, फ़रीदाबाद, हिसार, गुरुग्राम, अंबाला, रोहतक
हरियाणा के नवीनतम मंडल कौन से है?
फ़रीदाबाद और करनाल
इस पोस्ट में हमनें Divisions in Haryana अथवा हरियाणा में मंडल की जानकारी को साझा किया है। उम्मीद है की आपको ये हमारी पोस्ट पसंद आयी होगी। इस पोस्ट से सम्बंधित अगर आपके कोई सवाल है तो नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखे।