Bhiwani District GK | भिवानी जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी 2023 – Apna Haryana

Telegram Channel Join Now

Bhiwani District GK : चरखी दादरी जिले का गठन होने से पहले भिवानी जिला, हरियाणा का क्षेत्रफल में सबसे बड़ा जिला था। भिवानी जिला रोहतक मंडल में आता है। इस पोस्ट में हम भिवानी जिले के बारे में संपूर्ण जानकारी अथवा Bhiwani District GK के बारे में पढ़ेंगे।

Bhiwani District GK | भिवानी जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
Bhiwani District GK

Bhiwani District GK

Bhiwani District GK : भिवानी हरियाणा राज्य का एक जिला है जिसकी स्थापना 22 दिसंबर, 1972 को हिसार जिले से अलग करके की गई थी।भिवानी जिले की सीमा राज्यों में राजस्थान राज्य से लगती है। 

भिवानी जिले के उपनाम 

  • मिनी क्यूबा 
  • वस्त्र नगरी 
  • भारत की छोटी काशी (मंदिरों की अधिकता के कारण)
  • मदिरों का नगर 
  • सिटी ओफ वार हीरोज
  • बॉक्सिंग का पावर हाउस 

भिवानी जिले का इतिहास

Bhiwani District GK : कुछ धर्म के अनुसार माता भवानी ने अपने चरण यहां पर रखे थे, जिनके नाम पर इस जिले का नाम भिवानी पड़ा। ऐसा माना जाता है कि राजा भवानी सिंह ने भिवानी नगर को बसाया था। एक मान्यता यह भी है कि भिवानी जिले का नाम राजपूत शासक राजा नीम की पत्नी भानी देवी के नाम पर रखा गया। 

पुराने समय में भिवानी अनेक नाम जैसे भानीग्राम, भिवाणी, भ्यानी, भीआनी आदि नाम से जाना जाता था, जो बाद में बदलकर वर्तमान में भिवानी हो गया। अकबर के एक नवरत्न दरबारी अबुल फज़ल की रचना आईन-ए-अकबरी में भिवानी जिले का वर्णन मिलता है।

अमृतसर के बाद भिवानी कपड़े की सबसे बड़ी मंडी था। भिवानी की दो प्राचीन मिले टीआईटी और पंजाब क्लॉथ मिल पूरे देश में प्रसिद्ध है। वर्ष 1881 ई. में यहां रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ, 1883 ई. में यहां से रेल यात्रा प्रारंभ हो गई थी। 1919 में पंडित नेकीराम ने भिवानी जिले में कांग्रेस की स्थापना की थी। 

वर्ष 1957 ई. में पंडित दीनदयाल शर्मा के प्रयास से भिवानी में श्री सनातन धर्म संस्कृत पाठशाला की स्थापना की गई थी। सीताराम शास्त्री द्वारा वर्ष 1968 में यहाँ ब्रह्माचार्य आश्रम की स्थापना की गई। 

भिवानी में प्राचीन वस्तु अवशेष स्थल, प्रमुख पुरातत्व स्मारक, संग्रहालय 

नौरंगाबाद – यह स्थल भिवानी से लगभग 10 कि.मी. की दूरी पर है। यहाँ यौधेय गणराज्य की मोहरें मिली हैं। यहाँ पर एक टीला भी है जिसे नौरंगाबाद के टीले की नाम से जाना जाता है।  

नौरंगाबाद का टीला – नौरंगाबाद के टीले का पता 1980 ई. में ही लग गया था पर इसकी खुदाई फरवरी 2011 में आरंभ की गई थी। यहां पर गुप्त, पाषाण, कुषाण व यौधेय कालीन सिक्के प्राप्त हुए हैं। नौरंगाबाद से महात्मा बुद्ध और उत्तरगुप्तकालीन शिव भगवान की मूर्तियाँ भी प्राप्त हुई हैं। 

मिताथल – यह गाँव भिवानी से करीबन 15 कि.मी. की दूरी पर है। इस स्थान के उत्खनकर्ता सूरजभान हैं। इस जगह से हड़प्पाकालीन और समुद्रगुप्तकालीन सिक्के प्राप्त हुए हैं। यहाँ पर करीब साढ़े चार हजार वर्ष पुरानी सभ्यता का एक मकान व रसोई मिला है। 

मिताथल का टीला – यहां हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की भांति दो टीले मिले हैं। पूर्वी टीले का क्षेत्रफल 1531 वर्ग मीटर व ऊंचाई 5 मीटर है तथा पश्चिमी टीले का क्षेत्रफल 412 वर्ग किलोमीटर ऊंचाई 2 से 3 मीटर है। 

तोशाम की बारादरी – तोशाम की बारादरी “पृथ्वीराज की कचहरी” के नाम से भी प्रसिद्ध है, इसमें एक भी दरवाजा नहीं लगाया गया। 

भिवानी में स्थित प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड – हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की स्थापना 1969 में चंडीगढ़ में की गई थी, बाद में इसे भिवानी जिले में वर्ष 1981 में स्थानांतरित किया गया। हरियाणा ओपन बोर्ड की स्थापना 1994 में की गई। 

टेक्नोलोजिकल इन्स्टिटूट ओफ टेक्स्टायल एंड साइयन्सेस (TITS) – इसकी स्थापना वर्ष 1937 में जी.डी. बिरला के द्वारा की गई। 

चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी (CBLU) – भिवानी जिले में स्थित CBLU की स्थापना वर्ष 2014 में की गई थी।  

भिवानी जिले में स्थित प्रसिद्ध स्थल

Star Monument (स्टार स्मारक) – यह पाँचवे राधा स्वामी गुरु श्री परम संत ताराचंद जी महाराज की समाधि है जिनको “बड़े महाराज” के नाम से भी जाना जाता है। 

यह हेक्सागोनल के आकार का जमीन से 6 फीट की ऊंचाई पर स्टार आकार में स्थित है। यह स्मारक 88 फीट लंबा बिना किसी खंभे और स्तंभों के खड़ा है। 

देवसर धाम – यह हिंदू समुदाय के लिए प्रसिद्ध धाम में से एक है। यह शाम “रानी सती दादी” से सम्बंधित माना जाता है, जिन्हें दुर्गा माता का अवतार माना गया है। 

जोगी वाला मंदिर – यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, यहां पर महाशिवरात्रि के अवसर पर बहुत श्रद्धालु आते हैं। 

खाकी बाबा मंदिर – यह मंदिर संत खाती बाबा के नाम पर बना हुआ है, जो भगवान राम के बहुत बड़े भक्त थे।

अष्टकुंड एवं पंचतीर्थ – भिवानी के तोशाम में पानी के आठ कुंड हैं जिनमे अतिसुन्दर पंचतीर्थ स्थित है, जिसको पांडव तीर्थ भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि पांडवों में 13 दिन का अज्ञातवास यहीं पर बिताया था। 

पीर जमाल की मजार – यह भिवानी जिले के कतियाणा/कल्याणा में स्थित है। 

भिवानी जिले में सिंचाई साधन 

जुई सिंचाई योजना – इस सिंचाई योजना के तहत जुई नहर द्वारा भिवानी जिले के ऊँचाई पर स्थित भागों की सिंचाई की जाती है है। 

लोहारू सिंचाई योजना – यह सिंचाई योजना भिवानी और चरखी दादरी में है। लोहारू सिंचाई योजना को “इंदिरा गांधी नहर” भी कहा जाता है।

भिवानी उत्थापक सिंचाई योजना – यह सिंचाई योजना भिवानी जिले में है, जिसे विरेंद्र नारायण चक्रवती नहर भी कहते है। 

भिवानी जिले से सम्बंधित महत्वपूर्ण व्यक्ति

चौधरी बंसीलाल चौधरी बंसीलाल का जन्म 26 अगस्त,1927 को हरियाणा के भिवानी जिले के गोलागढ़ गांव के जाट परिवार में हुआ था। ये एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

इन्होंने दिसंबर 1975 से मार्च 1977 तक भारतीय रक्षा मंत्री के रूप में केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं दी थी और वर्ष 1996 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अलग होकर हरियाणा विकास पार्टी की स्थापना की थी।

विजेंद्र सिंह – विजेंद्र सिंह भारतीय मुक्केबाज़ी के खिलाड़ी हैं। विजेंद्र सिंह का जन्म 29 अक्टूबर 1985 को भिवानी जिले के कलुवास में हुआ था। विजेंद्र सिंह भारत के पहले मुक्केबाज़ हैं जिन्होंने ओलम्पिक में पदक जीता था।

भारत सरकार ने वर्ष 2009 ने विजेंद्र सिंह को “राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड” से नवाज़ा और वर्ष 2010 में इन्हें “पद्मश्री अवार्ड” दिया गया।

कविता चहल – कविता चहल एक भारतीय मुक्केबाज़ खिलाड़ी हैं जिनका जन्म भिवानी जिले के एक छोटे से गांव निमरी में हुआ था। कविता ने 8 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतकर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया हुआ है और इन्हें इसी अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए 2013 में अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

जगदीश सिंह – जगदीश सिंह एक भारतीय मुक्केबाज और हरियाणा राज्य के भिवानी जिले से सम्बंधित एक मुक्केबाजी कोच हैं। इन्होंने वर्ष 2003 में भिवानी बॉक्सिंग क्लब की स्थापना की थी।

अरविंद केजरीवाल – अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को सिवानी (भिवानी) में हुआ था। ये एक भरतीय राजनेता और दिल्ली के 7 वें मुख्यमंत्री हैं। इन्होंने दिसम्बर 2012 में आम आदमी पार्टी का गठन किया।

प्रदीप सांगवान – ये एक भरतीय क्रिकेट के खिलाड़ी है जिनका जन्म भिवानी जिले में हुआ था।

हवा सिंह – हवा सिंह हरियाणा के भिवानी जिले से सम्बंधित भारतीय हैवीवेट बॉक्सर रहे हैं। इनका जन्म 1937 में जाट परिवार में हुआ था।

पूजा बोहरा – ये एक भरतीय मुक्केबाज़ खिलाड़ी हैं। पूजा बोहरा एशियन चैंपियन (Asian Champion) व भीम अवार्डी भी रही हैं। इन्होंने वर्ष 2021 में दुबई में एशियन वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

मनीष कौशिक – मनीष कौशिक का जन्म 11 जनवरी, 1996 को देवसर (भिवानी) में हुआ था। ये भारतीय मुक्केबाज़ हैं। इन्होंने BOXAM International Boxing Tournament 2021 में स्वर्ण पदक जीता था।

यह भी पढ़ें –

भिवानी के बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

✓ हरियाणा में भिवानी जिले में सबसे पहला ग्रामीण बैंक खोला गया था। 

✓ चिंकारा प्रजनन केंद्र – कैरू (भिवानी) में है, जिसकी स्थापना वर्ष 1985-86 में की गई थी। 

✓ भिवानी में एक छोटा चिड़ियाघर भी है, जिसकी स्थापना वर्ष 1982-83 में की गई थी। 

✓ भिवानी जिला जौ चना के उत्पादन में हरियाणा में प्रथम स्थान पर है

✓ हरियाणा राज्य में सर्वाधिक पक्की सड़कों की लम्बाई भिवानी जिले में है। 

✓ भिवानी टेक्स्टाईल मिल की स्थापना भिवानी जिले में सन 1937 में की गई। 1945 में सूती वस्त्र उद्योग की पहली मिल की स्थापना की गई।  

✓ भीम सिंह स्टेडियम और तोशाम की पहाड़ी भिवानी जिले में है।        

✓ भिवानी जिले में बॉक्सिंग क्लब भी है जिसे “बॉक्सिंग का पावर हाउस” भी कहा जाता है। 

✓ भिवानी जिला हरियाणा के तीन मुख्यमंत्रियों – बंसीलाल, हुकुम चंद, बनारसीदास गुप्ता की जन्म स्थली रह चुका है। 

✓ विष्णु भगत शोभगता द्वारा बनवाए गए तालाबों की जानकारी देने वाला चौथी शती का अभिलेख भिवानी के तोशाम से मिला है।

✓ तोशाम में हरियाणा का सबसे प्राचीन मंदिर स्थित है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। 

✓ शीतला माता से सम्बंधित तीर्थ भिवानी के गाँव धनाना में है। 

✓ आशिफ अली द्वारा निर्माण करवाई गई लाल मस्जिद भिवानी में है।  

✓ सौर विद्युत केंद्र भिवानी के नान्धा में स्थापित किया हुआ है। 

✓ खनिज संसाधन में भिवानी जिले में चूना पत्थर व शौरा मिलता है। 

✓ रेड रॉबिन और बैया पर्यटक केंद्र भिवानी में है। 

Bhiwani District GK से सम्बंधित परीक्षा उपयोगी सवाल

Q1. भिवानी जिला किसलिए प्रसिद्ध है?

Ans. हरियाणा का भिवानी जिला हरियाणा राज्य में मंदिरों की अधिकता होने के कारण प्रसिद्ध है।

Q2. भिवानी जिले की स्थापना कब की गई?

Ans. 22 दिसम्बर, 1972

Q3. हरियाणा के किस जिले को छोटी काशी कहा जाता है?

Ans. भिवानी

Q4. भीम सिंह स्टेडियम किस जिले में है?

Ans. भिवानी

Q5. हरियाणा शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय कहाँ है?

Ans. भिवानी जिले में

Q6. भिवानी जिले का नाम किस पर रखा गया है?

Ans. राजा नीम की पत्नी भानी देवी के नाम पर

Q7. विष्णु भगत शोभगता द्वारा बनवाए गए तालाबों की जानकारी देने वाला चौथी शती का अभिलेख कहाँ से मिला है?

Ans. भिवानी के तोशाम से

Q8. भिवानी जिले किस के उत्पादन में हरियाणा में प्रथम है?

Ans. जौ और चना उत्पादन में

Bhiwani District FAQ

Q1. हरियाणा का कौनसा जिला “Mini cuba” के नाम से जाना जाता है?

Ans. भिवानी

Q2. चिंकारा प्रजनन केंद्र किस जिले में है?

Ans. भिवानी

Conclusion : इस पोस्ट में Bhiwani District GK अथवा भिवानी जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी कवर की गई है। अगर आपकी नज़र में इस जिले के बारे में कोई ऐसी जानकारी है जो इस पोस्ट में कवर नहीं की गई है, वो हमें कॉमेंट बॉक्स में बताएँ।

Bhiwani District official website : Click here

1 thought on “Bhiwani District GK | भिवानी जिले के बारे में सम्पूर्ण जानकारी 2023 – Apna Haryana”

  1. भिवानी के व्यक्तियों के बारे में भी बताओ भाई साहब 👍

    Reply

Leave a Comment